Aayudh

Categories

CM Bus Journey : सीएम मोहन यादव ने छोड़ा हेलीकॉप्टर और कार, मिनी बस से पहुंचे उज्जैन

CM Mohan Yadav's Mini-Bus Journey

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर की जगह मिनी बस से उज्जैन पहुंचे।
  • बस में उनके साथ मंत्री, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन से सफर करते नजर आएंगे।

CM Bus Journey : उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए हेलीकॉप्टर और कार की जगह मिनी बस से इंदौर से उज्जैन तक का सफर किया। मुख्यमंत्री भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे मुख्यमंत्री

सीएम मोहन यादव ने इस यात्रा के दौरान ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठकर सफर किया। सफर के दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री का यह सादा और सामान्य अंदाज कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। कई नेताओं ने इसे जनता से जुड़ाव और सरकारी खर्च में कटौती का बड़ा संदेश बताया।

CM Mohan Yadav Bhojshala Visit : भोजशाला पहुंचे CM मोहन यादव, ‘सरस्वती लोक’ बनाने का किया ऐलान

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए 200 कार्यकर्ता

उज्जैन के राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक और प्रदेश समिति के सदस्य शामिल हुए।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को हुआ, जबकि समापन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सरकार की योजनाओं और विचारधारा से जुड़े विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से लिया फैसला

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सार्वजनिक जीवन में मितव्ययिता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हैं। उसी प्रेरणा से उन्होंने ईवी ट्रैवलर मिनी बस से यात्रा करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

Newborn Body Found : इंदौर MY अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया संगठनात्मक संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़े हुए हैं और जनसेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन, जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं और कार्यशैली की बेहतर जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीमित काफिले के साथ किया सफर

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था के लिए केवल तीन अन्य वाहन ही साथ रहे। यह पहल प्रशासनिक खर्चों में संयम और ईंधन बचत की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले कुछ समय से प्रदेश सरकार सादगीपूर्ण प्रशासन और संसाधनों के संतुलित उपयोग पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री की इस पहल को उसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

अब इलेक्ट्रिक वाहन से चलेंगे मुख्यमंत्री

सीएम मोहन यादव अब पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग भी शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है। फिलहाल उस वाहन के सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

इसके साथ ही ड्राइवर को भी ईवी वाहन चलाने के हिसाब से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही यह नई इलेक्ट्रिक कार मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल कर ली जाएगी।

Twisha Sharma Case : CBI का बड़ा एक्शन , रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार; आज ही कोर्ट में पेश करेंगे

प्रदेश में बढ़ रहा ईंधन बचत का अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद मध्य प्रदेश में कई मंत्री और विधायक भी सादगीपूर्ण यात्रा को बढ़ावा दे रहे हैं। कई जनप्रतिनिधियों ने बड़े काफिलों की जगह सीमित वाहनों का उपयोग शुरू कर दिया है।

कुछ नेताओं ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीद लिए हैं, जबकि कुछ सार्वजनिक परिवहन और पैदल यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की बस यात्रा को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *