Bhojshala Temple CM Visit : धार, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे, मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे और देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को देखते हुए धार पुलिस ने शहर में चौकस सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और ‘नो-व्हीकल जोन’ लागू किया है। प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
सीएम के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:35 से 12:30 बजे: भोपाल के स्टेट हैंगर से रवाना होकर धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 12:45 से 01:15 बजे: ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
दोपहर 01:20 से 02:25 बजे: मोतीबाग चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही, योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए जाएंगे।
दोपहर 02:30 से 02:50 बजे: देवी सागर तालाब पहुंचेंगे। यहां वे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे।
दोपहर 03:00 बजे: डीआरपी लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।