Waqf Properties Digitize : भोपाल। मध्यप्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण को लेकर देशभर में नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश वक्फ की संपत्तियों को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, वक्फ की सम्पत्ति के लिए माफियाओं से निपटना होगा, आय करके सरकार के माध्यम से स्कॉलरशिप के रूप में छात्रों को देंगे , ताकि वो अच्छे से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें।
वक्फ माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर लंबे समय से कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने सभी संपत्तियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अब वक्फ संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और माफियाओं से निपटने में आसानी होगी। सरकार का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए हर संपत्ति की निगरानी की जा सकेगी और किसी भी तरह के अवैध कब्जे को रोका जा सकेगा।
Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक
850 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 850 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप वितरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड ने अपनी आय में वृद्धि करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल को इस पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक छात्रों को इस योजना से लाभ पहुंचाया जाएगा।