Aayudh

Padma Awards 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री, धर्मेंद्र-हरमनप्रीत शामिल

Padma Awards 2026

हाइलाइट्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री । वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत और उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल भी सम्मानित हुए। Padma Awards 2026 : नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में देश की विभिन्न हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, खेल, शिक्षा, साहित्य, उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मान प्रदान किया। समारोह की शुरुआत दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने से हुई। यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कुल 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। उनके सम्मान के दौरान राष्ट्रपति भवन का माहौल भावुक हो गया। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया। समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। CM Mohan Yadav Bhojshala Visit : भोजशाला पहुंचे CM मोहन यादव, ‘सरस्वती लोक’ बनाने का किया ऐलान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खेल जगत में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इस साल वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। हरमनप्रीत को सम्मान मिलने के बाद खेल जगत में खुशी की लहर देखी गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया। पत्रकारिता और शिक्षा जगत की हस्तियां भी सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान दिया गया। वहीं यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोग देश की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उद्योग और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों को भी मिला सम्मान सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अहम योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्योग जगत से जुड़े कई अन्य नामों को भी इस बार पद्म सम्मान मिला। उद्योगपति उदय कोटक को इंडस्ट्री सेक्टर में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया। NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, पुणे से गिरफ्तार महिला आरोपी 6 दिन की CBI कस्टडी में पजनीवेल ने छुए प्रधानमंत्री मोदी के पैर पुदुचेरी के पारंपरिक सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पद्म श्री मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए। यह दृश्य समारोह के दौरान चर्चा का विषय बन गया। पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अलका याग्निक, विजय अमृतराज और शिबू सोरेन को पद्म भूषण मशहूर गायिका अलका याग्निक, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत कई हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दिवंगत विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया। इसके अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और पूर्व जज केटी थॉमस को भी पद्म विभूषण के लिए चुना गया।

CM Mohan Yadav Bhojshala Visit : भोजशाला पहुंचे CM मोहन यादव, ‘सरस्वती लोक’ बनाने का किया ऐलान

CM Mohan Yadav at Bhojshala

हाइलाइट्स हाईकोर्ट फैसले के बाद पहली बार CM मोहन यादव भोजशाला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भोजशाला को 150 करोड़ रुपए से “सरस्वती लोक” के रूप में विकसित किया जाएगा। CM Mohan Yadav Bhojshala Visit : धार। इंदौर हाईकोर्ट द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को मंदिर मानने के फैसले के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने मां वाग्देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भोजशाला परिसर को विशेष रूप से फूलों और सजावट से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुख्यमंत्री ने मां वाग्देवी की आरती कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भोजशाला परिसर में लिया ऐतिहासिक जानकारी का जायजा मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक भोजशाला परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने परिसर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद हिंदू प्रतीक चिन्हों व ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धार पहुंचे थे, जहां से कारकेड के जरिए राजवाड़ा पहुंचे और फिर रोड शो करते हुए भोजशाला पहुंचे। रास्ते भर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजशाला केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। Waqf Properties Digitize : वक्फ की संपत्ति को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश ‘सरस्वती लोक’ के रूप में विकसित होगी भोजशाला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजशाला और आसपास के क्षेत्र को करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार भोजशाला को “सरस्वती लोक” के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। यहां भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत अध्ययन, वेद शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थान शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास का केंद्र बनेगा। सरकार का उद्देश्य भोजशाला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान दिलाना है। मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की मांग धार विधायक नीना वर्मा ने मुख्यमंत्री के सामने राजा भोज संस्कृत पीठ की स्थापना और लंदन में मौजूद मां वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि सरकार न्यायालय के निर्णयों के अनुसार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि धार और भोजशाला प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण तथा विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी आभार व्यक्त किया। Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक वैदिक मंत्रों और अखंड ज्योत से बदला माहौल भोजशाला परिसर का माहौल अब पूरी तरह बदल चुका है। गर्भगृह में मां वाग्देवी की प्रतीक प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है और मैहर से लाई गई अखंड ज्योत लगातार प्रज्वलित है। पहली बार सूर्योदय से सूर्यास्त तक यहां वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भोजशाला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इसके बाद रोड शो और जनसभा में हिस्सा लिया तथा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत मुंज सागर तालाब पर श्रमदान भी किया। भोजशाला बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र धार की भोजशाला एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। हाईकोर्ट के फैसले और मुख्यमंत्री के दौरे के बाद इसे धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार की विकास योजनाएं जमीन पर उतरती हैं तो भोजशाला आने वाले समय में देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल हो सकती है।

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, पुणे से गिरफ्तार महिला आरोपी 6 दिन की CBI कस्टडी में

NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case : भोपाल। देशभर में चर्चित NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पुणे से गिरफ्तार महिला आरोपी मनीषा संजय हवालदार को 6 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट का यह फैसला मामले की गहन जांच और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। CBI अब आरोपी से पूछताछ कर पेपर लीक से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। मनी ट्रेल की जांच पर फोकस CBI का मुख्य फोकस अब इस मामले में हुए पैसों के लेन-देन यानी मनी ट्रेल पर है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका थी और इसके बदले कितनी रकम ली गई। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या यह नेटवर्क अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कोई संगठित गिरोह शामिल था। Jain Community Protest : साध्वियों को कार से कुचला, जैन समाज सड़कों पर! मौन जुलूस निकालकर संत सुरक्षा नीति की मांग कोर्ट ने क्यों दी CBI कस्टडी राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान CBI ने दलील दी कि मामले की तह तक पहुंचने और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि कई अहम कड़ियां अभी सामने आनी बाकी हैं। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 6 दिन की CBI कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। FAIMA की याचिका में मांगें NEET-UG कराने के लिए NTA की जगह एक मजबूत और स्वायत्त व्यवस्था बनाई जाए या फिर इसकी पूरी संरचना बदली जाए। क्योंकि बार-बार पेपर लीक होने से 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों के मौलिक अधिकारों पर सीधा असर पड़ा है। नई संस्था बनने तक एक हाई-पावर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए, जो दोबारा परीक्षा की निगरानी करे। इसमें रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज को चेयरमैन बनाया जाए, साथ ही साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और फोरेंसिक साइंटिस्ट को शामिल किया जाए, ताकि पेपर लीक से रोका जाए। Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) की मांग NTA को मौजूदा व्यवस्था को भंग किया जाए। नई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाई जाए। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार मनीषा हवलदार पेशा- फिजिक्स टीचर, पुणे आरोप- एग्जाम से पहले फिजिक्स के पेपर लीक किए। शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर पेशा- संचालक, रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस आरोप- गैंग के साथ मिलकर लीक पेपर कैंडिडेट्स और अन्य लोगों को उपलब्ध कराया। मनीषा गुरुनाथ मंधारे पेशा- बायोलॉजी लेक्चरर, महाराष्ट्र आरोप- कोचिंग क्लास में छात्रों को लीक सवाल और उनके जवाब लिखवाए। पीवी कुलकर्णी पेशा- केमेस्ट्री प्रोफेसर, महाराष्ट्र आरोप- परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके जवाब बताए थे। Debasish Samantaray : पार्टी को अब मेरी जरूरत नहीं… नवीन पटनायक के करीबी सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD मनीषा वाघमारे पेशा- ब्यूटीशियन, महाराष्ट्र आरोप- छात्रों को रैकेट से जोड़कर उन्हें कोचिंग तक पहुंचाती थी। धनंजय लोखंडे पेशा- दलाल, महाराष्ट्र आरोप- मनीषा वाघमारे से पेपर लेकर कई लोगों से सौदा किया। शुभम खैरनार पेशा- दलाल, महाराष्ट्र आरोप- लोखंडे से पेपर लेकर टेलीग्राम पर सवालों की PDF बनाई। यश यादव पेशा- दलाल, हरियाणा आरोप- शुभम को 15 लाख रुपए दिए और PDF हासिल किया। मांगीलाल बिंवाल पेशा- दलाल, राजस्थान आरोप- शुभम से NEET पेपर के लिए 45 लाख रुपए में डील की थी। दिनेश बिंवाल पेशा- राजनीति, राजस्थान आरोप- मांगीलाल का भाई है। उसके साथ पेपर लीक रैकेट का हिस्सा था। विकास बिंवाल पेशा- MBBS छात्र, राजस्थान आरोप-मांगीलाल का बेटा है। पिता के साथ नेटवर्क का हिस्सा था। 90 Years of Akashvani : आकाशवाणी के 90 साल पूरे, भोपाल के रवींद्र भवन में लोकगीत और सूफी संगीत ने बांधा समां जांच एजेंसियों की नजर पूरे नेटवर्क पर CBI अब इस मामले में जुड़े हर व्यक्ति और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Jain Community Protest : साध्वियों को कार से कुचला, जैन समाज सड़कों पर! मौन जुलूस निकालकर संत सुरक्षा नीति की मांग

Jain Community Protest

हाइलाइट्स रीवा हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। जैन समाज ने “संत सुरक्षा कानून” और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की मांग की। CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। कई शहरों में मौन जुलूस निकालकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज SIT और न्यायिक जांच के साथ हत्या की धाराएं जोड़ने की मांग कर रहा।   Jain Community Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के बाद देशभर में जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों और शहरों में जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने पूरे जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि संतों और साध्वियों की सुरक्षा को लेकर अब केंद्र और राज्य सरकारों को ठोस कानून बनाना चाहिए। Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक रीवा में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा यह हादसा 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट रोड पर हुआ था। जानकारी के मुताबिक तीन जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल विहार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का मौके पर ही समाधिमरण हो गया। वहीं एक अन्य आर्यिका माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। CCTV फुटेज ने बढ़ाई गंभीरता घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार सड़क किनारे चल रही साध्वियों को पीछे से टक्कर मारती है। इसके बाद जैन समाज और कई हिंदू संगठनों ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। समाज का आरोप है कि यह केवल एक सामान्य सड़क हादसा नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे साजिश की भी जांच होनी चाहिए। इसी कारण जैन समाज हत्या की धाराएं जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कर रहा है। Twisha Death Case : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दोनों पक्षों के मीडिया बयानबाजी पर रोक, सास पर जांच बाधित करने का आरोप कई शहरों में निकाले गए मौन जुलूस रीवा, भोपाल, इंदौर, सतना, मैहर, विदिशा, गुना, रतलाम, देवास, अमरपाटन, पन्ना, छतरपुर और खातेगांव समेत कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और काली पट्टियां बांधकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। जैन समाज ने “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” और राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग की। समाज का कहना है कि देशभर में पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए अलग से नियम और सुरक्षा व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। नरसिंहपुर और करेली में भी प्रदर्शन नरसिंहपुर जिले के करेली में भी सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। समाज के लोगों ने कहा कि रीवा की घटना ने संत समाज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से मांग की कि संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए। समाज का कहना है कि सड़क पर पैदल विहार करने वाले साधु-संतों के लिए अलग सुरक्षा प्रोटोकॉल होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। Hit-and-Run Case : भोपाल हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, लोकायुक्त प्रधान आरक्षक की कार ने 25 लोगों को कुचला! SIT और न्यायिक जांच की मांग तेज जैन समाज अब मामले की SIT या न्यायिक जांच की मांग कर रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि हादसे के हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग भी उठाई जा रही है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस मामले में जैन समाज का समर्थन किया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक

Bhopal Rachna Tower Fire

Bhopal Rachna Tower Fire : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। भोपाल के रचना टावर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगाने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रह है। जानकारी के मुताबिक, भीषण आग से पार्किंग में कड़ी कार और बाइक जलाकर खाक हो गई है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Waqf Properties Digitize : वक्फ की संपत्ति को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश

Waqf Properties Digitize

Waqf Properties Digitize : भोपाल। मध्यप्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण को लेकर देशभर में नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश वक्फ की संपत्तियों को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, वक्फ की सम्पत्ति के लिए माफियाओं से निपटना होगा, आय करके सरकार के माध्यम से स्कॉलरशिप के रूप में छात्रों को देंगे , ताकि वो अच्छे से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। Debasish Samantaray : पार्टी को अब मेरी जरूरत नहीं… नवीन पटनायक के करीबी सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD वक्फ माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का संकेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर लंबे समय से कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने सभी संपत्तियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वक्फ संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और माफियाओं से निपटने में आसानी होगी। सरकार का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए हर संपत्ति की निगरानी की जा सकेगी और किसी भी तरह के अवैध कब्जे को रोका जा सकेगा। Bhopal Rachna Tower Fire : रचना टॉवर में भीषण आग, कई कार- बाइक जलकर खाक 850 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 850 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप वितरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड ने अपनी आय में वृद्धि करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल को इस पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक छात्रों को इस योजना से लाभ पहुंचाया जाएगा। Hit-and-Run Case : भोपाल हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, लोकायुक्त प्रधान आरक्षक की कार ने 25 लोगों को कुचला!

Twisha Death Case : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दोनों पक्षों के मीडिया बयानबाजी पर रोक, सास पर जांच बाधित करने का आरोप

SC on Twisha Death Case

Twisha Death Case : नई दिल्ली। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मीडिया कवरेज और मामले को लेकर हो रही गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं की वजह से अदालत को असहजता महसूस हुई है। कोर्ट ने मीडिया से अपील की कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के पीछे भागने के बजाय जांच और कानूनी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ने दें। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। अदालत ने साफ संकेत दिए कि संवेदनशील मामलों में मीडिया ट्रायल से बचना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद क्यों लिया मामले का संज्ञान सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने बताया कि 18 मई को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में जांच प्रक्रिया और संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि मृतका का पति पेशे से वकील है और उसकी मां पूर्व जिला जज हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका जताई गई। कोर्ट ने माना कि मामले में निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी हाई-प्रोफाइल मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। Twisha Sharma Death Case : त्विशा शर्मा केस में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड सॉलिसिटर जनरल ने लगाए गंभीर आरोप मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि समाज में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि एक “तलाकशुदा बेटी” होना “मृत बेटी” होने से बेहतर माना जाए। दूसरी ओर गिरिबाला सिंह की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में तीन दिन की देरी हुई और शुरुआती जांच में कई लापरवाहियां बरती गईं। हाईकोर्ट में भी चल रही अहम सुनवाई मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है। यहां ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई है। यह याचिका मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई है। इसके अलावा भोपाल जिला अदालत में कॉल डिटेल रिकॉर्ड और भोपाल एम्स के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भी सुनवाई होनी है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बाद हाईकोर्ट फिलहाल शीर्ष अदालत के निर्देशों का इंतजार कर सकता है। Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में क्या कहा ट्विशा के पति समर्थ सिंह फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के रिश्ते सामान्य थे। समर्थ के मुताबिक प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उन्होंने कहा कि ट्विशा ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी थीं और घरेलू जीवन को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर रही थीं। पुलिस अब इन बयानों की भी जांच कर रही है। वहीं मायके पक्ष लगातार इसे हत्या का मामला बता रहा है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या का दावा कर रहा है। दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया में फोटो, वीडियो और मेडिकल सैंपल लिए गए। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार अंतिम रिपोर्ट आने में अभी समय लग सकता है क्योंकि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच बाकी है। इस दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को मामले में बेहद अहम माना जा रहा है। इससे मौत की असली वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर स्पष्टता आ सकती है। MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव? जांच में उठे पांच बड़े सवाल मामले में कई ऐसे बिंदु सामने आए हैं जिन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दो समानांतर लिगेचर मार्क पाए गए थे, जिससे संदेह पैदा हुआ। इसके अलावा कथित फंदे की बरामदगी में देरी भी जांच के घेरे में है। परिवार का आरोप है कि शरीर पर चोटों के निशान मौजूद थे, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में उनकी गहराई और गंभीरता पर पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। हायॉइड बोन सुरक्षित मिलने और लंबाई के अंतर जैसे मुद्दों ने भी जांच को और जटिल बना दिया है। अब दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Debasish Samantaray : पार्टी को अब मेरी जरूरत नहीं… नवीन पटनायक के करीबी सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD

Debasish Samantaray

हाइलाइट्स बीजेडी के वरिष्ठ नेता देबाशीष सामंतराय ने पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे में पार्टी के भीतर “साजिश” और “अपमान” का आरोप लगाया। देबाशीष के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज। Debasish Samantaray : नई दिल्ली। ओडिशा की राजनीति में इस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। बीजू जनता दल यानी BJD के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इस घटनाक्रम ने ओडिशा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। लंबे समय से नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले देबाशीष का इस्तीफा बीजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। Waqf Properties Digitize : वक्फ की संपत्ति को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश नवीन पटनायक को भेजा इस्तीफा देबाशीष सामंतराय ने 25 मई 2026 को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा भेजा। अपने पत्र में उन्होंने नवीन पटनायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा भेजकर राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा और अविभाजित कटक जिले के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। उनका कहना है कि अब पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं रह गई है, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। सोची-समझी साजिश के तहत छोटा दिखाया अपने इस्तीफे में देबाशीष सामंतराय ने पार्टी के भीतर चल रही परिस्थितियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें जानबूझकर छोटा दिखाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने इसे “सोची-समझी साजिश” बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान ने बीजेडी के अंदरूनी विवादों को खुलकर सामने ला दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर करना बीजेडी के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। Hit-and-Run Case : भोपाल हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, लोकायुक्त प्रधान आरक्षक की कार ने 25 लोगों को कुचला! बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लगभग तय माना जा रहा है। ओडिशा में हाल के राजनीतिक बदलावों के बाद बीजेपी लगातार अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में बीजेडी के बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ना आने वाले समय में राज्य की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि देबाशीष का बीजेपी में जाना बीजेडी के संगठनात्मक ढांचे पर असर डाल सकता है। सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ी बीजेडी में नाराजगी ओडिशा में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही बीजेडी के भीतर असंतोष और अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि पार्टी की ओर से इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन अब एक मौजूदा राज्यसभा सांसद के इस्तीफे ने इन चर्चाओं को और मजबूत कर दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर असहमति बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में बीजेडी के भीतर और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Hit-and-Run Case : भोपाल हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, लोकायुक्त प्रधान आरक्षक की कार ने 25 लोगों को कुचला!

Hit-and-Run Case

हाइलाइट्स भोपाल हिट एंड रन मामले में लोकायुक्त प्रधान आरक्षक की कार शामिल। नशे की हालत में थे आरोपी आदित्य और उसका दोस्त सर्वा। रेलवे स्टेशन पर ड्राइवर बदलने के बाद हुआ हादसा। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए । Hit-and-Run Case : मध्य प्रदेश। भोपाल में कई लोगों को टक्कर मारने वाले हिट एंड रन मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस कार से यह हादसा हुआ, वह लोकायुक्त में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र हरियाले (Head Constable Narendra Hariyale) की निकली है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय कार उनके बेटे आदित्य हरियाले के पास थी। हालांकि हादसे के दौरान कार उसका दोस्त सर्वा चला रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है क्योंकि हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अब फरार अन्य युवकों की भी तलाश कर रही है। Diesel and Petrol Price Hike : 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा तीन थाना क्षेत्रों में मचाया हड़कंप पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार से कार चला रहे थे। उन्होंने बजरिया इलाके से कार दौड़ाना शुरू किया और अशोका गार्डन के इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए मिनाल क्षेत्र तक पहुंच गए। इस दौरान रास्ते में आने वाले कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो चुका था। हादसे में घायल हुए लोगों में राहगीर और सड़क किनारे मौजूद लोग शामिल हैं। कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना के बाद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बर्थडे पार्टी के बाद हुआ हादसा बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक हादसे से पहले आरोपी अपने दोस्तों के साथ बैरागढ़ में एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि तुषार नाम के युवक की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें आदित्य, सर्वा, संभव और अरीम भी मौजूद थे। पार्टी के दौरान शराब पी गई थी। इसके बाद सभी दोस्त कार में सवार होकर निकले। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद तुषार, संभव और अरीम मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्टी में शराब किसने उपलब्ध कराई थी। Bhojshala Temple CM Visit : CM मोहन यादव का धार दौरा आज, भोजशाला में करेंगे मां वाग्देवी दर्शन रेलवे स्टेशन पर बदला गया ड्राइवर पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में कार आदित्य चला रहा था। लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसने अपने दोस्त सर्वा को ड्राइविंग सीट सौंप दी। आदित्य ने कथित तौर पर कहा कि वह ज्यादा नशे में है और कार नहीं चला पाएगा। इसके बाद सर्वा ने कार संभाली, लेकिन वह भी शराब के नशे में था। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारती चली गई। पुलिस को रात करीब 8:50 बजे वायरलेस पर घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस कर रही मामले की गहन जांच पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और आरोपी कितने नशे में थे। घायल लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव? अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में बढ़ते हिट एंड रन मामलों को देखते हुए पुलिस अब नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

90 Years of Akashvani : आकाशवाणी के 90 साल पूरे, भोपाल के रवींद्र भवन में लोकगीत और सूफी संगीत ने बांधा समां

90 Years of Akashvani

Akashvani 90 Years : भोपाल। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर लोक संगीत और सूफी गायन की ऐसी शानदार प्रस्तुति देखने को मिली जिसने पूरे माहौल को सुरमयी बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, दर्शक संगीत की धुनों में डूबते चले गए। आकाशवाणी की इस विशेष प्रस्तुति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेडियो सिर्फ खबरों का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और संगीत की पहचान भी है। बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका पुष्पलता शर्मा ने बुंदेली विवाह गीतों से की। उन्होंने ‘बजा बजा रमतुला’ और ‘आ गए पार्वती के दूल्हा’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और पारंपरिक रंग में रंग दिया। इसके बाद उन्होंने बुंदेली लोक संस्कृति से जुड़े गारी, लगुन, दादरा और स्वांग गीत भी प्रस्तुत किए। उनकी आवाज और पारंपरिक शैली ने दर्शकों को गांव की मिट्टी और लोक परंपराओं से जोड़ दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोग तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। Diesel and Petrol Price Hike : 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा सूफी गायन ने बनाया रूहानी माहौल कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में मशहूर सूफी गायक उस्ताद मुनव्वर मासूम ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने हम्द ‘बिस्मिल्लाह’ से गायन की शुरुआत की और फिर ‘ख्वाजा जी महाराज करम सरकार, डूबती कश्ती को लगा दो पार’ पेश कर पूरे हॉल को सूफियाना रंग में रंग दिया। उनकी गायकी ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभव कराया। जैसे ही उन्होंने ‘छाप तिलक सब छीनी’ और ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाया, पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कई दर्शक संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। संस्कृति और परंपराओं को सहेज रहा आकाशवाणी आकाशवाणी भोपाल के प्रभारी समूह प्रमुख संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आकाशवाणी पिछले 90 वर्षों से भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और संगीत को संरक्षित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी ने समय के साथ तकनीक में बदलाव जरूर देखा है, लेकिन उसकी मूल पहचान आज भी लोगों की आवाज बने रहने की है। उन्होंने यह भी कहा कि लोक संगीत और क्षेत्रीय कलाओं को मंच देने में आकाशवाणी की बड़ी भूमिका रही है। Bhojshala Temple CM Visit : CM मोहन यादव का धार दौरा आज, भोजशाला में करेंगे मां वाग्देवी दर्शन नई पीढ़ी तक विरासत पहुंचाने का प्रयास कार्यक्रम प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि आकाशवाणी हमेशा से आम लोगों का रेडियो रहा है। उन्होंने बताया कि लोक संगीत और सूफी गायन जैसे कार्यक्रमों के जरिए सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में भी पारंपरिक संगीत की लोकप्रियता बनी हुई है और युवा वर्ग भी अब लोक कला और सूफी संगीत में रुचि दिखा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। शानदार संचालन और आभार के साथ हुआ समापन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक पुरुषोत्तम श्रीवास और अमिता त्रिवेदी ने किया। दोनों ने अपनी प्रस्तुति और संवाद शैली से कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम अधिकारी योगेश नागर ने अंत में सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव? उन्होंने कहा कि आकाशवाणी आगे भी इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कला और संगीत को बढ़ावा देता रहेगा। यादगार संगीत संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।