Aayudh

Categories

Padma Awards 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री, धर्मेंद्र-हरमनप्रीत शामिल

Padma Awards 2026

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया।
  • महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री ।
  • वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत और उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल भी सम्मानित हुए।

Padma Awards 2026 : नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में देश की विभिन्न हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, खेल, शिक्षा, साहित्य, उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मान प्रदान किया। समारोह की शुरुआत दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने से हुई। यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कुल 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। उनके सम्मान के दौरान राष्ट्रपति भवन का माहौल भावुक हो गया। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया। समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

CM Mohan Yadav Bhojshala Visit : भोजशाला पहुंचे CM मोहन यादव, ‘सरस्वती लोक’ बनाने का किया ऐलान

हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खेल जगत में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इस साल वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। हरमनप्रीत को सम्मान मिलने के बाद खेल जगत में खुशी की लहर देखी गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

पत्रकारिता और शिक्षा जगत की हस्तियां भी सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान दिया गया। वहीं यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोग देश की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।

उद्योग और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों को भी मिला सम्मान

सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अहम योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्योग जगत से जुड़े कई अन्य नामों को भी इस बार पद्म सम्मान मिला। उद्योगपति उदय कोटक को इंडस्ट्री सेक्टर में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया।

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, पुणे से गिरफ्तार महिला आरोपी 6 दिन की CBI कस्टडी में

पजनीवेल ने छुए प्रधानमंत्री मोदी के पैर

पुदुचेरी के पारंपरिक सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पद्म श्री मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए। यह दृश्य समारोह के दौरान चर्चा का विषय बन गया। पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

अलका याग्निक, विजय अमृतराज और शिबू सोरेन को पद्म भूषण

मशहूर गायिका अलका याग्निक, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत कई हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दिवंगत विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया। इसके अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और पूर्व जज केटी थॉमस को भी पद्म विभूषण के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *