Aayudh

Categories

Bengal Elections 2026 : कैंपेन खत्म होते ही PM मोदी का ममता बनर्जी को चैलेंज! बंगाल में किसकी होगी जीत की हंसी?

Bengal Elections 2026

Bengal Elections 2026 : बैरकपुर। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र किया और 4 मई को नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया। रैली में उन्होंने कहा कि बंगाल ने उनके जीवन और आध्यात्मिक सफर में अहम भूमिका निभाई है।

बंगाल से जुड़ाव का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल से उनका लगाव सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक भी है। उन्होंने कहा कि यह भूमि उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा का “एनर्जी सेंटर” रही है और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का बड़ा आशीर्वाद बताया।

AAP Punjab Crisis : पंजाब में AAP पर मंडराया सियासी संकट? 7 सांसदों के जाने के बाद MLA टूट की अटकलें तेज

‘4 मई को शपथ समारोह में आना होगा’

चुनावी माहौल के बीच पीएम मोदी ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि यह उनकी इस चुनाव की आखिरी रैली है और उन्होंने पूरे राज्य में जनता का मूड देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 4 मई को नतीजे आने के बाद उन्हें BJP के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर बंगाल आना पड़ेगा।

ममता बनर्जी का भी जीत का दावा

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी अपनी पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने हाल की पदयात्राओं और जनसभाओं में मिले समर्थन का हवाला देते हुए कहा कि “मां-माटी-मानुष की जीत अब केवल अनुमान नहीं, बल्कि समय की बात है।”

Raghav Chadha New Video : AAP में बहुत टॉक्सिक माहौल! चड्ढा ने बताया- 3 ऑप्शन में से क्यों चुनी BJP?

जनसमर्थन से भावुक हुईं ममता

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जनसभाओं में मिले लोगों के प्यार और भावनाओं ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता वर्षों के संघर्ष और साथ खड़े रहने से बना है, जो हर चुनौती का सामना करने की ताकत देता है।

दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को

राज्य में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होने वाली है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में 93.2% मतदान दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड आंकड़ा माना जा रहा है।

Dhirendra Shastri : ‘चार बच्चे’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, बोले- मेरा उद्देश्य राष्ट्रहित और सेवाभाव जगाना

टक्कर में BJP और TMC

इस चुनाव में BJP और TMC (All India Trinamool Congress) के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *