AAP Punjab Crisis : चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी में हालिया घटनाक्रम के बाद अब पंजाब की राजनीति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। AAP से सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य में भी बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्टी को पंजाब में भी विधायकों के पलायन का सामना करना पड़ सकता है।
7 सांसदों के जाने से बढ़ी चिंता
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़कर BJP का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम के बाद अब पंजाब से राज्यसभा में AAP के केवल बलबीर सिंह सीचेवाल ही अकेले सांसद बचे हैं, जो पार्टी में बने हुए हैं।
Raghav Chadha New Video : AAP में बहुत टॉक्सिक माहौल! चड्ढा ने बताया- 3 ऑप्शन में से क्यों चुनी BJP?
सीचेवाल को भी मिला था प्रस्ताव
बलबीर सिंह सीचेवाल ने खुलासा किया कि विक्रमजीत सिंह साहनी ने उन्हें एक प्रस्तावित “आज़ाद ग्रुप” में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और पार्टी में बने रहने का फैसला किया। इस बयान के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।
पंजाब में बहुमत पर खतरे की चर्चा
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पंजाब के 63 विधायक राघव चड्ढा के संपर्क में हैं। पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। अगर ये आंकड़ा सही साबित होता है, तो AAP का बहुमत खतरे में पड़ सकता है और भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार पर संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका
BJP के लिए उभर सकता है नया चेहरा
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी संकेत दिए गए हैं कि राघव चड्ढा पंजाब में BJP के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर उभर सकते हैं। लंबे समय से BJP को राज्य में मजबूत स्थानीय नेतृत्व की तलाश रही है, ऐसे में यह घटनाक्रम पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
विश्लेषकों ने जताई बड़ी चिंता
राजनीतिक विश्लेषक कुलदीप सिंह का कहना है कि सात सांसदों का पार्टी छोड़ना AAP के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में विधायकों के बीच भी टूट देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई नेताओं को पार्टी में अपना भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा है।
Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज
AAP ने दावों को बताया अफवाह
इन सभी अटकलों के बीच AAP ने पंजाब में असंतोष की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि विधायकों के पाला बदलने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और पार्टी को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने BJP और राघव चड्ढा पर ऐसे दावे फैलाने का आरोप भी लगाया।
आने वाले समय में बढ़ेगी सियासी हलचल
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले यह घटनाक्रम राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। अगर राज्यसभा जैसा घटनाक्रम विधानसभा स्तर पर भी देखने को मिला, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। फिलहाल, सभी की नजरें आने वाले महीनों के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।