Aayudh

Taniya – Chahal Controversy : डिलीट करो वीडियो! एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर क्र‍िकेटर चहल की टीम बना रही प्रेशर

Taniya - Chahal Controversy

Taniya – Chahal Controversy : स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ओटीटी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में तानिया द्वारा पैपराजी के सामने इंस्टाग्राम DM दिखाने के बाद शुरू हुई चर्चा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। DM विवाद के बाद नया दावा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें चहल की PR टीम की ओर से मैसेज मिले। उन्होंने बताया कि PR टीम ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो हटाने की मांग की। तानिया ने कहा कि उनकी और चहल के बीच कभी फोन या व्हाट्सएप पर बातचीत नहीं हुई। उन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर आए मैसेज दिखाए थे। उनके मुताबिक, “मैंने कुछ गलत या झूठ नहीं कहा था। उन्होंने सिर्फ मेरी तारीफ की थी, फिर इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?” Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट “सीधे बात क्यों नहीं करते?” तानिया ने यह भी कहा कि अगर युजवेंद्र चहल को इस पूरे मामले से कोई आपत्ति है, तो वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि PR टीम के जरिए बात क्यों की जा रही है। उनका यह भी दावा है कि चहल ने उन्हें एक से ज्यादा बार मैसेज किया था। शुरुआत में उन्होंने इन मैसेज पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में प्रोफाइल देखने पर उन्हें पता चला कि वह एक जाने-माने क्रिकेटर हैं। AI और फर्जीवाड़े के आरोपों पर जवाब सोशल मीडिया पर इस पूरे विवाद को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिनमें चैट को फर्जी बताने की बातें भी शामिल हैं। इस पर तानिया ने साफ कहा कि लाइव स्क्रीन पर DM दिखाना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक, “वीडियो या फोटो में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन लाइव दिखाए गए मैसेज को फेक कहना सही नहीं है। मैंने वही दिखाया जो सच था।” Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी पहले भी जुड़ चुका है नाम गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। धनश्री वर्मा के साथ उनके रिश्तों को लेकर खबरें आती रही हैं। इसके अलावा आरजे महवश के साथ भी उनका नाम जुड़ने की अटकलें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर चहल या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह विवाद अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। यहां देखिये वायरल वीडियो

Trump vs Pope Leo : ईरान युद्ध के बीच तीखा टकराव, AI तस्वीर से और बढ़ा विवाद

Trump vs Pope Leo

Trump vs Pope Leo : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के बीच इन दिनों तीखा टकराव देखने को मिल रहा है। यह विवाद सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया, धार्मिक प्रतीकों और वैश्विक राजनीति तक फैल गया है। Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील AI तस्वीर से बढ़ा विवाद हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक AI-जनित तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें ईसा मसीह जैसी आकृति में दिखाया गया था। इस तस्वीर में वे “हीलर” के रूप में नजर आ रहे थे। हालांकि, भारी विरोध के बाद यह पोस्ट हटा दी गई, लेकिन इसने विवाद को और बढ़ा दिया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप और पोप लियो XIV के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है। क्या है विवाद की जड़? इस टकराव की मुख्य वजह दोनों नेताओं के बीच गहरा वैचारिक अंतर है। पोप लियो XIV लगातार शांति, संवाद और युद्ध के विरोध की बात कर रहे हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त रुख और सैन्य कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं। ईरान युद्ध और अमेरिकी विदेश नीति को लेकर पोप की आलोचना के जवाब में ट्रंप ने उन्हें “कमज़ोर” और “विदेश नीति के लिए खराब” तक कह दिया। Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान वेटिकन और व्हाइट हाउस आमने-सामने वेटिकन सिटी और वॉशिंगटन डीसी के बीच यह टकराव हाल के समय का सबसे असामान्य सार्वजनिक विवाद माना जा रहा है।पोप ने बिना नाम लिए उन नेताओं की आलोचना की, जो युद्ध को सही ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने “सर्वशक्तिमान होने के भ्रम” के खिलाफ चेतावनी दी और शांति का संदेश दोहराया। इसके जवाब में ट्रंप ने तीखे हमले जारी रखे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया। ट्रंप के लिए क्या है राजनीतिक फायदा? विशेषज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप इस टकराव के जरिए कई राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं: एक मजबूत और निर्णायक नेता की छवि बनाना अपने समर्थकों के बीच सख्त नेतृत्व का संदेश देना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचकों को चुनौती देना कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि ट्रंप को यह महसूस हो रहा है कि पोप लियो XIV वैश्विक मंच पर एक मजबूत नैतिक आवाज़ बनकर उभर रहे हैं, जिससे राजनीतिक दबाव भी बढ़ सकता है। Jagannath Temple Ratna Bhandar : सोने-चांदी का जखीरा! 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का भीतरी रत्न भंडार पोप का जवाब: “डरेंगे नहीं, शांति की बात जारी रहेगी” पोप ने साफ कहा है कि वे युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे और शांति, संवाद और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में बढ़ती हिंसा के बीच किसी को तो शांति की बात करनी ही होगी। क्यों अहम है यह टकराव? यह विवाद सिर्फ दो नेताओं के बीच नहीं, बल्कि दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच टकराव को दिखाता है- एक ओर सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा की नीति और दूसरी ओर शांति, नैतिकता और संवाद का दृष्टिकोण। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि यह टकराव आगे किस दिशा में जाता है और इसका वैश्विक राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Nitish Kumar Resignation : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, इस्तीफे का किया ऐलान

Nitish Kumar Resignation

Nitish Kumar Resignation : पटना। बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। उनके इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं। पटना में आज आयोजित कैबिनेट बैठक के साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल समाप्त होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।   #WATCH | Patna | Following the Cabinet meeting, Bihar minister Sanjay Singh says, “It was the last Cabinet meeting, in which the CM addressed all MLAs. He said it was his last Cabinet meeting as the CM. He said after the Cabinet meeting, he will go and meet the Governor.” pic.twitter.com/1xyKATqGXt — ANI (@ANI) April 14, 2026 3 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अपने नेता का चुनाव करेगी। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगी, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी। Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व किसी चौंकाने वाले फैसले से भी इनकार नहीं कर रहा है, जैसा हाल के महीनों में अन्य राज्यों में देखा गया है। निशांत कुमार को लेकर भी सियासी चर्चा इसी बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि इस बार बिहार में दो की बजाय एक ही डिप्टी सीएम होगा। मिल सकता है नए चेहरों को मौका नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कोटे से कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है और ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान समर्थन के बाद नई सरकार बनाने का दावा 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं 202 सदस्यों वाले एनडीए गठबंधन में जेडीयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 5 विधायक शामिल हैं। सभी घटक दलों के समर्थन के बाद नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया जाएगा। 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी। इस बीच, राज्य मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है, क्योंकि नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। Noida Labour Protest Update : QR कोड से जोड़े गए प्रदर्शनकारी, जांच में कई बड़े खुलासे वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंच चुके हैं और वे विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।फिलहाल, पूरे बिहार की नजरें आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां राज्य को उसका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट

Noida Labour Protest Update

Noida Labour Protest Update : उत्तर प्रदेश। नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी उग्र बना हुआ है। मंगलवार को शहर के कई सेक्टरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सेक्टर 121 में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया, जिससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। वहीं सेक्टर 70 में हालात लगभग बेकाबू हो गए और हिंसक झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा शहर के अन्य हिस्सों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर 80 में मजदूरों ने प्रदर्शन तेज कर दिया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। अलग-अलग इलाकों में फैलती हिंसा के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, हालांकि पुलिस लगातार हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। Noida Labour Protest Update : QR कोड से जोड़े गए प्रदर्शनकारी, जांच में कई बड़े खुलासे पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात बीते दिन 13 अप्रैल को भी नोएडा में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। स्थिति को काबू में रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सरकार ने किया अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू की गई हैं। Noida Phase 2 Protest : फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! 10 गाड़ियों में आग, पुलिस वाहन पलटा इसके तहत अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। पहले अकुशल मजदूरों को 11,313 रुपये मिलते थे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की खबर पूरी तरह भ्रामक है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस टीमें तैनात 14 अप्रैल की सुबह से ही नोएडा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है और कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा होने से रोका जा रहा है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस टीमें तैनात हैं और कर्मचारियों को कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेजा जा रहा है। इसके बावजूद फेज-2 क्षेत्र में लक्सर कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या कहना है प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि 12 घंटे काम के मुकाबले वेतन बहुत कम है और मौजूदा समय में 11 हजार रुपये में घर चलाना मुश्किल है। वे 20 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग पर अड़े हुए हैं। श्रमिकों ने भत्तों में असमानता और कर्मचारियों को कुछ समय बाद हटाकर दोबारा नियुक्त करने जैसे आरोप भी लगाए हैं। MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि यह प्रदर्शन सुनियोजित तरीके से भड़काया जा रहा है। उनके अनुसार पिछले तीन-चार दिनों में कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों को उकसाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे संगठित समूह और तकनीकी नेटवर्क काम कर रहा है। वहीं, अनिल राजभर ने इस हिंसा को राज्य के विकास को बाधित करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ श्रमिकों का विरोध नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी योजना हो सकती है। अब तक 350 लोग गिरफ्तार पुलिस ने हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को जेल भेजा गया है। कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। कई महिला पुलिसकर्मी घायल सेक्टर 121 में पुलिस बस पर हमले में कई महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। वहीं सेक्टर 63 के थाने पर भी पथराव की घटना सामने आई है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें उपद्रवी फैक्ट्री के गेट तोड़कर अंदर घुसते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी फिलहाल पुलिस का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए पूरे एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान

Iran-US Peace Talks

Iran- US Peace Talks : वॉशिंगटन डीसी। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से शुरू हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच इस अहम बैठक की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यह वार्ता क्षेत्र में शांति बहाली और कूटनीतिक रिश्तों को सुधारने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक का स्थान और विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच इस संभावित बैठक के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है। हालांकि, बैठक का स्थान और विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बातचीत में दोनों पक्षों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल आपसी विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से मीटिंग अधिकारियों का कहना है कि यह वार्ता लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक गतिरोध को तोड़ने और आपसी विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से की जा रही है। पिछले कुछ समय से मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव के बीच यह पहल काफी अहम मानी जा रही है। अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के जरिए उन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बने, जो दोनों देशों के बीच टकराव का कारण बने हुए हैं। इस संभावित वार्ता को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे एक ऐसे कदम के रूप में लिया जा रहा है, जो भविष्य में बड़े समझौतों का रास्ता खोल सकता है और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूती दे सकता है। वैश्विक शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल इस खबर के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यदि गुरुवार को यह वार्ता सफलतापूर्वक आयोजित होती है, तो इसे वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाएगा। Iran-US Peace Talk : प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर PAK पहुंचे ईरानी लीडर, बोले- शांति की उम्मीद लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं गेंद ईरान के पाले में है- अमेरिकी उपराष्ट्रपति इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (J.D. Vance) ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ईरान के साथ पाकिस्तान में हुई पिछली बातचीत सकारात्मक रही थी। उन्होंने बताया कि उस दौरान अमेरिका की प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रखा गया था और कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले थे, हालांकि पूर्ण समझौता नहीं हो सका। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यह भी कहा कि अब “गेंद ईरान के पाले में है” और अमेरिका तेहरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों का एक बार फिर बातचीत की मेज पर आना ही कूटनीति की बड़ी जीत है। अब सबकी नजरें गुरुवार को होने वाली इस संभावित वार्ता के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Noida Labour Protest Update : QR कोड से जोड़े गए प्रदर्शनकारी, जांच में कई बड़े खुलासे

Noida Labour Protest Update

Noida Labour Protest Update : उत्तर प्रदेश। नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रदर्शनकारियों को QR कोड के जरिए रातों-रात व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा गया था। इन ग्रुप्स के जरिए भड़काऊ संदेश फैलाए गए और प्रदर्शन को उग्र करने की साजिश रची गई। हिंसा को बढ़ावा देने वाले पोस्ट जांच एजेंसियों के अनुसार अलग-अलग नामों से कई व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें मजदूर आंदोलन के नाम पर लोगों को जोड़ा गया। इन ग्रुप्स में उकसाने वाले पोस्ट डाले गए और हिंसा को बढ़ावा देने वाले संदेश प्रसारित किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में इसके पुख्ता सबूत मिले हैं। Noida Phase 2 Protest : फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! 10 गाड़ियों में आग, पुलिस वाहन पलटा उपद्रव करने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी नहीं इस बीच, घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। नोएडा के सेक्टर-63 के पास एक फैक्ट्री के वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग फैक्ट्री का गेट तोड़कर अंदर घुसते हैं और जमकर तोड़फोड़ करते हैं। वीडियो में फैक्ट्री कर्मचारियों की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उपद्रव करने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी नहीं, बल्कि बाहरी हैं। पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फेज-2 इलाके में कर्मचारियों का प्रदर्शन बीते दिन सोमवार को नोएडा के कई इलाकों में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। फेज-2 इलाके में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग शामिल थी। हालांकि प्रदर्शन के बाद कुछ स्थानों पर हालात बिगड़ गए और हिंसा फैल गई। MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सड़कों के किनारे जली हुई कारें खड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-63 इलाके में आगजनी के निशान अब भी देखे जा सकते हैं। सड़कों के किनारे जली हुई कारें खड़ी हैं और फैक्ट्रियों के शीशे टूटे हुए हैं। कंपाउंड के अंदर भी पत्थरबाजी और आगजनी के सबूत मिले हैं। सेक्टर-80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जहां कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कुछ बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा के इस मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले 400 से 500 लोगों की भीड़ पहुंची फैक्ट्री के बाहर जूते के सोल बनाने वाली SR यूनिवर्सल कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यभान के मुताबिक, करीब 1 बजे 400 से 500 लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर पहुंची। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। फैक्ट्री परिसर में कारें और रिसेप्शन एरिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। डीजीपी के सख्त निर्देश इस बीच, डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए एनसीआर से सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच में सामने आई ये बात जांच में यह भी सामने आया है कि 50 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए थे, जिनके जरिए भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने की कोशिश की गई। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी इनमें से कई अकाउंट पिछले 24 घंटे के भीतर ही बनाए गए थे। इस पूरे मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है, जो डिजिटल ट्रेल की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल, नोएडा में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास जारी हैं।

MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board 10-12th Results

MP Board 10-12th Results : भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। सीएम मोहन यादव जारी करेंगे रिजल्ट एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। यह घोषणा भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के समत्व भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम तय समय पर सुबह 11 बजे घोषित होंगे। Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र इतने स्टूडेंट्स ने दी थी इस बार परीक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा दर्ज करना होगा। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरना होगा और तय शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे देखें रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Aaj Ka Rashifal : शुक्ल योग में चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 2026

Aaj Ka Rashifal : नई दिल्ली। 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि में पड़ रहा है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग का प्रभाव बना हुआ है, जो दिन को शुभ और ऊर्जा से भरपूर बना रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और सफलता लेकर आने वाला है, हालांकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता मेष राशि के जातकों के लिए आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ मिलकर पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। बॉस के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना जरूरी है। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। मिथुन राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सरकारी टेंडर या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर बॉस प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा कर्क राशि के जातकों को काम में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं और आत्मविश्वास बनाए रखना लाभदायक रहेगा। सिंह राशि वालों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ हल्का विवाद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है। तुला राशि के जातकों को नए लोगों से लाभ मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट धनु राशि के जातकों के घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मकर राशि वालों को निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। कुंभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और आर्थिक लाभ भी संभव है, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

PM Modi in Nari Shakti Vandan Sammelan

Nari Shakti Vandan Sammelan : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है और अब दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुला रही है। संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान पीएम मोदी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के जीवन में एक बड़ा अवसर साबित होगा और इससे संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है और सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट आज महिलाएं घर की मालिक बन रही उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन इंद्रधनुष, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। पीएम ने कहा कि इन योजनाओं का असर यह है कि आज महिलाएं घर की मालिक बन रही हैं और आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। 40 सालों से चर्चा में रहा महिला आरक्षण पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा पिछले करीब 40 सालों से चर्चा में रहा है और इसमें सभी दलों का योगदान रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में इस अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित किया गया था और तब यह भी तय हुआ था कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू किया जाएगा। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सांसदों से मिलें और अपनी अपेक्षाएं साझा करें। पीएम ने कहा कि जब सांसद महिलाओं का आशीर्वाद लेकर सदन में जाएंगे, तो वे सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित होंगे। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित संसद का विशेष सत्र इस बीच, संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को नई जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया है। हालांकि जनगणना में देरी के चलते अब 2011 के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है। सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में संशोधन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक हो सकती है। इसके साथ ही सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में है, जिसमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल होगा। इन विधेयकों को संवैधानिक संशोधन के रूप में पारित करना जरूरी होगा। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा मौजूदा व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जबकि SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा। कुल मिलाकर, आने वाला विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

Gold Silver Price Today

Gold Silver and Stock Market : मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर सोमवार को भारतीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं सोना और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई। कैसा रहा शेयर मार्केट शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी50 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स एक समय 1,682 अंक यानी 2.1 प्रतिशत गिरकर 75,868.32 के निचले स्तर तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 495 अंक यानी 2 प्रतिशत टूटकर 23,555.60 तक आ गया था। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल व्यापक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो में 2.09 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.29 प्रतिशत और आईटी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा पीएसयू बैंक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी50 के शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, इंडिगो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 2 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। वहीं एचडीएफसी लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टीएमपीवी, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान वार्ता का विफल होना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल माना जा रहा है। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है कि मध्य पूर्व का संकट लंबा खिंच सकता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 23,500-23,600 के सपोर्ट जोन के आसपास शुरुआत की और दिन में रिकवरी की कोशिश की, लेकिन 23,900 के स्तर को पार नहीं कर पाया। यह स्तर अब रेजिस्टेंस बन गया है। कमोडिटी बाजार में भी गिरावट अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर नहीं टिकता है तो नीचे 23,500-23,600 का सपोर्ट अहम रहेगा। इसके नीचे जाने पर यह 23,300 और 23,000 तक फिसल सकता है। इस बीच, कमोडिटी बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल एमसीएक्स पर सुबह 11:20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून 2026) 0.56 प्रतिशत यानी 859 रुपए गिरकर 1,51,793 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। सोने-चांदी में भी गिरावट चांदी की कीमतों में और ज्यादा गिरावट देखी गई। सिल्वर फ्यूचर्स (5 मई 2026) 1.93 प्रतिशत यानी 4,693 रुपए टूटकर 2,38,581 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,37,190 रुपए और उच्चतम स्तर 2,39,068 रुपए रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.84 प्रतिशत गिरकर 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत गिरकर 74.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विश्लेषकों के मुताबिक, सोना फिलहाल 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। अगर यह 4,650 डॉलर से नीचे जाता है तो कीमतें 4,600-4,570 डॉलर तक गिर सकती हैं। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल ये रही गिरावट की बड़ी वजह सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत बढ़कर 98.8 पर पहुंच गया, जिससे रुपया 55 पैसे कमजोर होकर खुला। वहीं कच्चा तेल 8 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। गौरतलब है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगला कारोबारी दिन बुधवार को होगा, जो पूरी तरह वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगा।