Aayudh

Categories

MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board 10-12th Results

MP Board 10-12th Results : भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव जारी करेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। यह घोषणा भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के समत्व भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम तय समय पर सुबह 11 बजे घोषित होंगे।

Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

इतने स्टूडेंट्स ने दी थी इस बार परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा दर्ज करना होगा।

MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित

पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी

यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरना होगा और तय शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *