AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›उज्जैन में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए; SI की वर्दी फाड़ी

उज्जैन में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए; SI की वर्दी फाड़ी

आरोप है कि हमलावरों ने एसआई के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 22 Oct 2026
उज्जैन में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए; SI की वर्दी फाड़ी
AI की मदद से बनाई गई तस्वीर।

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस की टीम उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव में मारपीट के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें सब-इंस्पेक्टर (SI) धारासिंह चावड़ा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने एसआई के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आठ दिन पुरानी शिकायत पर गांव में पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा ने करीब आठ दिन पहले अपने पड़ोसी सरदार सिंह के खिलाफ उन्हेल थाने में मारपीट और अपशब्द कहने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के संबंध में पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने सरदार सिंह को थाने बुलाया था। लेकिन वह कई दिनों तक थाने नहीं पहुंचा।

इसके बाद पुलिस टीम बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे नागझिरी गांव पहुंची। टीम में एसआई धारासिंह चावड़ा के साथ आरक्षक अखिलेश यादव, पंकज खरते, विक्रम राघव और महिला आरक्षक नेहा भालसे शामिल थीं। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके खेत पर बने मकान पर पहुंची थी।

पूछताछ के दौरान बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने घर पर मौजूद महिला और बच्चों से सरदार सिंह के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उसकी पत्नी सुगनाबाई ने बताया कि वह घर पर नहीं है और बाहर गया हुआ है। पुलिस का कहना है कि इसी बीच सरदार सिंह दरवाजे के पीछे दिखाई दिया।

एसआई ने उससे शिकायत के संबंध में थाने नहीं पहुंचने का कारण पूछा और थाने चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने टीम पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया।

SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल

हमले में एसआई धारासिंह चावड़ा के हाथ और गाल पर चोट आई। आरक्षक विक्रम राघव, पंकज खरते और महिला आरक्षक नेहा भालसे भी घायल हुए। आरोप है कि हमले के दौरान एसआई की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने गांव में निकाला फ्लैगमार्च

पुलिस ने इस मामले में सरदार सिंह, सुगनाबाई, पूजा, अवंताबाई उर्फ संगीता, बापू, माखन और राजेश को नामजद किया है। पुलिस शासकीय काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

#Ujjain News#Ujjain Crime News#Police Team Attack#SI Injured#Nagjhiri Village#MadhyaPradeshNews#उज्जैन पुलिस#नागझिरी गांव#पुलिस टीम पर हमला

संबंधित खबरें

भोपाल में सायरा खान को कैसे लगी गोली? 5वीं मंजिल पर टहलते समय हो गईं घायल

भोपाल में सायरा खान को कैसे लगी गोली? 5वीं मंजिल पर टहलते समय हो गईं घायल

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 11:49 am
पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर भांजे की हत्या कर दी, मुरैना में गमछे से गला घोंटने के बाद नहर में फेंका

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर भांजे की हत्या कर दी, मुरैना में गमछे से गला घोंटने के बाद नहर में फेंका

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 11:20 am
प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, जबलपुर में 2 की मौत; 20 लोग झुलसे

प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, जबलपुर में 2 की मौत; 20 लोग झुलसे

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 10:26 am
MP के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम; जानिए आपके जिले का मौसम

MP के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम; जानिए आपके जिले का मौसम

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 09:05 am
PPE किट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार; पड़ोसियों ने ताला टूटने की खबर दी

PPE किट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार; पड़ोसियों ने ताला टूटने की खबर दी

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 06:16 pm
अनस खान ने रोहित बनकर हिंदू युवती से ऑनलाइन दोस्ती की, इंदौर मिलने आया तो हिंदूवादी संगठन ने कर दी 'कुटाई'

अनस खान ने रोहित बनकर हिंदू युवती से ऑनलाइन दोस्ती की, इंदौर मिलने आया तो हिंदूवादी संगठन ने कर दी 'कुटाई'

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 04:26 pm
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान- 200 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे

स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान- 200 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 04:00 pm
सैलानियों को लुभा रहा मध्य प्रदेश, 3 साल में दोगुनी हुई संख्या; बागेश्वर धाम की लोकप्रियता बढ़ी

सैलानियों को लुभा रहा मध्य प्रदेश, 3 साल में दोगुनी हुई संख्या; बागेश्वर धाम की लोकप्रियता बढ़ी

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 03:42 pm
'दम है तो मथुरा में आएं और भगवान कृष्ण के लिए ढांचा गिराएं', दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर रामेश्वर शर्मा का तंज

'दम है तो मथुरा में आएं और भगवान कृष्ण के लिए ढांचा गिराएं', दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर रामेश्वर शर्मा का तंज

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 03:20 pm
गर्लफ्रेंड किसी और के साथ गरबा खेलने चली गई तो युवक ने सुसाइड कर लिया, इंदौर में 5 महीने से रिलेशनशिप में थे दोनों

गर्लफ्रेंड किसी और के साथ गरबा खेलने चली गई तो युवक ने सुसाइड कर लिया, इंदौर में 5 महीने से रिलेशनशिप में थे दोनों

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 02:29 pm
होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 11:37 am
पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को किया नमन, परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता राशि

पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को किया नमन, परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता राशि

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 11:06 am
अभी-अभी

भोपाल में सायरा खान को कैसे लगी गोली? 5वीं मंजिल पर टहलते समय हो गईं घायल

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर भांजे की हत्या कर दी, मुरैना में गमछे से गला घोंटने के बाद नहर में फेंका

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, जबलपुर में 2 की मौत; 20 लोग झुलसे

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम; जानिए आपके जिले का मौसम

22 Oct 2026
क्रिकेट

99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

21 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें