MCU Abhyuday 2026: CM मोहन यादव बोले- पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी धार, MCU के विकास को लेकर किया बड़ा ऐलान
MCU Abhyuday 2026: MCU के ‘अभ्युदय 2026’ में CM मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी धार बताते हुए विश्वविद्यालय के विकास का भरोसा दिलाया।
MCU Abhyuday 2026: भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सत्रारंभ कार्यक्रम ‘अभ्युदय 2026’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कलाकार पीयूष मिश्रा समेत 50 से अधिक हस्तियों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता शिक्षा, विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य के विकास को लेकर अपनी बात रखी।
CM मोहन यादव ने की MCU की उपलब्धियों की तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 36 वर्षों में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से शिक्षा लेकर निकली प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने पत्रकारिता और संचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत साख बनाई है।
पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी धार
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी धार बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्रकारों के लिए पवित्र मंदिर जैसा संस्थान बताते हुए यहां से निकले पत्रकारों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
विश्वविद्यालय के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और संस्थागत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता शिक्षा के साथ नई तकनीक और संचार के आधुनिक माध्यमों को भी बढ़ावा देना जरूरी है।
पीयूष मिश्रा समेत 50 से ज्यादा हस्तियां रहीं मौजूद
‘अभ्युदय 2026’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार और कलाकार पीयूष मिश्रा सहित 50 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान नए सत्र की शुरुआत के साथ पत्रकारिता शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के भविष्य पर भी फोकस रहा।