Bhopal News: CM मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम, ध्वजारोहण से लेकर ‘आजादी का महापर्व’ तक कई आयोजन
Bhopal News: CM मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में ध्वजारोहण, शहीदों को श्रद्धांजलि, सम्मान समारोह और ‘आजादी का महापर्व’ समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन ध्वजारोहण से शुरू होगा और शाम को रविंद्र भवन में आयोजित ‘आजादी का महापर्व’ कार्यक्रम में सहभागिता के साथ समाप्त होगा।
सुबह 7:45 बजे निवास पर ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 7:45 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण
सुबह 8:15 बजे मुख्यमंत्री भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि
सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक पहुंचेंगे। यहां शौर्य स्तंभ पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करेंगे और भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह
सुबह 8:59 बजे लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री यहां ध्वजारोहण करेंगे और समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे निवास लौटेंगे।
पदक अलंकृत अधिकारियों का सम्मान
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन में आयोजित पदक अलंकृत अधिकारियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित अधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा।
शाम को लोक भवन में स्वागत समारोह
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री लोक भवन, भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में सहभागिता करेंगे।
रविंद्र भवन में ‘आजादी का महापर्व’
शाम 7 बजे मुख्यमंत्री रविंद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘आजादी का महापर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होगा।