Aayudh

Categories

Anant Ambani at Bageshwar Dham: बालाजी के किए दर्शन, यज्ञ में दी आहुति; 11 कन्याओं का किया पूजन

Anant Ambani at Bageshwar Dham: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की, भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन-पूजन किए और यज्ञ-हवन में आहुति अर्पित कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने 11 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला

धीरेंद्र शास्त्री ने किया स्वागत

बागेश्वर धाम पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी का स्वागत किया। उन्हें मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अनंत अंबानी ने भगवान बागेश्वर बालाजी, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। दोनों ने मिलकर आरती की और देश, धर्म व जनकल्याण की प्रार्थना की।

BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला

यज्ञ-हवन में दी आहुति, 11 कन्याओं का किया पूजन

दर्शन के बाद अनंत अंबानी यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुति दी। उन्होंने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और आशीर्वाद लिया। साथ ही वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान भी किया।

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर

खजुराहो से सीधे पहुंचे बागेश्वर धाम

अनंत अंबानी पहले खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे बागेश्वर धाम पहुंचे। उनके दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

हाल ही में तिरुपति में भी किए थे दर्शन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार केशदान भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *