Ram Mandir CEO Vacancy : उत्तर प्रदेश। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर की जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार, इस पद के लिए वेतन और अन्य सुविधाओं का निर्धारण चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपसी सहमति से किया जाएगा।
योग्यता और अनुभव की क्या हैं शर्तें?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएट) होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी बड़े संस्थान या कंपनी में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना जरूरी है।
उम्मीदवार के पास विभिन्न विभागों के संचालन का अनुभव भी होना चाहिए। ट्रस्ट ने आवेदन के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान अनिवार्य बताया है। इसके अलावा, उम्मीदवार का हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी पात्रता की शर्तों में शामिल है।
कैसे करें आवेदन?
ट्रस्ट के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले किसी बड़े मंदिर, हिंदू धार्मिक संस्था या प्रशासनिक संगठन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा वरिष्ठ प्रबंधन पद पर कार्य किया हो।
इस श्रेणी के सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026, शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज ईमेल searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजने होंगे।
Pooja inside Train : चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, अब रेलवे ने दी सफाई
CEO की क्या होंगी जिम्मेदारियां?
राम मंदिर के CEO सीधे ट्रस्ट के महामंत्री को रिपोर्ट करेंगे। उन्हें ट्रस्ट के प्रशासनिक, कानूनी और वित्तीय कार्यों का संचालन करना होगा। इसके अलावा संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना, कर्मचारियों का प्रबंधन, विकास परियोजनाओं की निगरानी, वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखना और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
Coaching Firing Dispute : कोचिंग विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत की मंजूर
सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, धार्मिक कार्यक्रमों का समन्वय, VIP प्रबंधन, ट्रस्ट की संपत्तियों की सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं का संचालन भी CEO के प्रमुख कार्यों में शामिल रहेगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है
आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026