Datia By-election : मध्य प्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद रिंग रोड स्थित भैरव मंदिर के पास कांग्रेस की जनसभा आयोजित की गई। हालांकि इस सभा में टिकट के दावेदार रहे अवधेश नायक की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। उनके बीजेपी में वापस जाने की अटकलों ने दतिया की सियासत को गर्म कर दिया है। अवधेश नायक ने कहा है कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं और वह आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंच पर संबोधन के दौरान भावुक हो गए। उनका ये अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं अवधेश नायक
अवधेश नायक ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दे दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस के कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और उनका अपमान हुआ।
नायक का कहना है कि इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिला, जबकि उन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के फैसले से वह नाराज हैं।
दिग्विजय सिंह ने मंच से मांगी माफी
कांग्रेस की सभा के दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अवधेश नायक का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले नायक के टिकट का विरोध किया था, क्योंकि वह उस समय बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2023 चुनाव में नायक ने ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया और राजेंद्र भारती को जिताने में सहयोग किया। उन्होंने किसी भी तरह का अपमान हुआ हो तो उसके लिए खेद जताया।
बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी दाखिल किया नामांकन
दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी दतिया जिले के पिपरौआ गांव से आते हैं। वह मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
घनश्याम सिंह का रहा है लंबा राजनीतिक अनुभव
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से जुड़े हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1993 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था।
Coaching Firing Dispute : कोचिंग विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत की मंजूर
इसके बाद 2003 और 2018 में भी विधायक रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। अब दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
यहां देखिये वायरल वीडियो