BJP Star Campaigners : मध्य प्रदेश। दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रस्तावित स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई।
इस सूची में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार को मजबूत बनाने के लिए अनुभवी नेताओं और क्षेत्रीय चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
Ram Mandir Donation : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, 4 याचिकाएं लगीं
मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक संभालेंगे प्रचार की कमान
भाजपा की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करेंगे।
सूची में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिन्हें क्षेत्र का प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। इनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी प्रचार अभियान में सक्रिय रहेंगे।
MP News: ‘लव जिहाद’ के दावे पर युवक पुलिस के हवाले! मोबाइल की जांच शुरू, जानिए पूरी खबर
ग्वालियर-चंबल के नेताओं और सामाजिक समीकरणों पर फोकस
दतिया ग्वालियर-चंबल संभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे देखते हुए भाजपा ने क्षेत्रीय नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई है। पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अंचल के कई प्रभावशाली नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है।
इनमें एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, सुमित्रा वाल्मीकि और शैतान सिंह पाल सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। भाजपा का मानना है कि क्षेत्रीय नेताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रचार को मजबूती मिलेगी और विभिन्न वर्गों तक प्रभावी तरीके से पहुंच बनाई जा सकेगी।

