MP Nagar Palika Scam: नगर पालिका में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर 7 करोड़ 78 लाख रुपये की सरकारी राशि में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच
7.78 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि टैक्स के रूप में जनता से वसूली गई करीब 7.78 करोड़ रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय गबन कर ली गई। मामले के सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दो कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मामला
इस मामले में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI) हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता को आरोपी बनाया गया है। दोनों पर अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी राजस्व में हेराफेरी करने का आरोप है।
टैक्स रसीदों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में की गई कथित हेराफेरी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने टैक्स रसीदों और नगर पालिका के ऑनलाइन रिकॉर्ड में कथित तौर पर कूटरचना और हेरफेर की। आरोप है कि जनता से वसूले गए टैक्स की राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय मिलकर गबन किया गया।
उपाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई
नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में सामने आ सकते हैं नए नाम
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच और वित्तीय ऑडिट के बाद इस घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।