MP News: ‘लव जिहाद’ के दावे पर युवक पुलिस के हवाले! मोबाइल की जांच शुरू, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के घंटाघर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के साथ होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। MP Nagar Palika Scam: नगर पालिका में 7.78 करोड़ का महाघोटाला! दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप, FIR दर्ज घंटाघर क्षेत्र में हुआ हंगामा शनिवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होने का दावा करते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद युवक को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। Datia By Election : टिकट मिलने के बाद बदलने की परंपरा नहीं, बोले कैलाश विजयवर्गीय; जगदीश देवड़ा ने कहा- संगठन सर्वोपरि बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर संगठन के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठन का दावा है कि पकड़ा गया युवक देवास निवासी फरहान (पिता मुस्ताक शाह) है। कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। फोरेंसिक जांच की मांग बजरंग दल ने पुलिस से युवक के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि कहीं किसी संगठित तरीके से युवतियों को निशाना तो नहीं बनाया जा रहा था। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने पुलिस कर रही मामले की जांच एमजी रोड थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Datia By Election : टिकट मिलने के बाद बदलने की परंपरा नहीं, बोले कैलाश विजयवर्गीय; जगदीश देवड़ा ने कहा- संगठन सर्वोपरि

Datia By Election : इंदौर। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलने की सभी अटकलों पर विराम लग गया। टिकट घोषित होने के बाद दतिया में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चयन पार्टी का निर्णय है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की परंपरा तथा संगठनात्मक व्यवस्था के अनुसार ही काम करना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय बोले- भाजपा में लोकतंत्र और अनुशासन दोनों हैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने टिकट विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित हैं और यदि उनसे संवाद किया जाएगा तो सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। Ajab – Gajab MP : अपुनिच भगवान है… खुद की पूजा करवाई, नवरात्रि में मटकियां गायब करने का आरोप विजयवर्गीय ने भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका विश्वास ही नहीं, बल्कि स्पष्ट आकलन है कि भाजपा दतिया उपचुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी। हर निर्णय सोच-समझकर लेती है पार्टी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी का हर फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद लिया जाता है। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराजगी को सामान्य बताते हुए कहा कि संगठन के भीतर संवाद के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं तथा वे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि टिकट घोषित होने के बाद भाजपा में उसे बदलने की परंपरा नहीं रही है और इस बार भी ऐसा होने की संभावना नहीं है। PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने सभी को टिकट मिलना संभव नहीं भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हजारों कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रत्येक सीट पर केवल एक उम्मीदवार को ही मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवार का चयन करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करें और चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं। CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत जगदीश देवड़ा ने संगठन को बताया सर्वोपरि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी दतिया उपचुनाव को लेकर पार्टी के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है और सभी नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी स्तर पर नाराजगी है तो उसे आपसी बातचीत और संगठनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से दूर कर लिया जाएगा। इससे पार्टी की एकजुटता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Roadside Classroom in Sidhi : सीधी में सड़क बनी क्लासरूम स्कूल का रास्ता बंद होने पर शिक्षकों ने सड़क पर लगाई पाठशाला चुनाव पूरी पार्टी लड़ती है, किसी एक व्यक्ति का नहीं जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा में चुनाव किसी एक उम्मीदवार का नहीं बल्कि पूरे संगठन का होता है। दतिया उपचुनाव में सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक परिवार की तरह मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
MP Nagar Palika Scam: नगर पालिका में 7.78 करोड़ का महाघोटाला! दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप, FIR दर्ज

MP Nagar Palika Scam: नगर पालिका में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर 7 करोड़ 78 लाख रुपये की सरकारी राशि में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच 7.78 करोड़ रुपये के गबन का आरोप नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि टैक्स के रूप में जनता से वसूली गई करीब 7.78 करोड़ रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय गबन कर ली गई। मामले के सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत दो कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मामला इस मामले में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI) हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता को आरोपी बनाया गया है। दोनों पर अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी राजस्व में हेराफेरी करने का आरोप है। टैक्स रसीदों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में की गई कथित हेराफेरी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने टैक्स रसीदों और नगर पालिका के ऑनलाइन रिकॉर्ड में कथित तौर पर कूटरचना और हेरफेर की। आरोप है कि जनता से वसूले गए टैक्स की राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय मिलकर गबन किया गया। PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने उपाध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आ सकते हैं नए नाम पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच और वित्तीय ऑडिट के बाद इस घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
Vietnam Boat Accident : वियतनाम में बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 32 में से ज्यादातर आंध्र-तेलंगाना के

Vietnam Boat Accident : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक समुद्र में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में चार क्रू मेंबर समेत कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। भारतीय दूतावास भी लगातार वियतनाम सरकार के संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ऊंची लहरों को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा समुद्र में अचानक उठी ऊंची लहरों के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि नाव फू क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप की ओर जा रही थी। PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने तट से करीब 400 मीटर पहले नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि कई पर्यटक लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव पलटने के बाद कुछ लोग उसके नीचे फंस गए, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गया और समुद्र में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और हर नई जानकारी पर नजर रख रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत अभियान जारी है। CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह है फू क्वोक द्वीप फू क्वोक द्वीप पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। आसान यात्रा व्यवस्था, प्राकृतिक सुंदरता और अपेक्षाकृत कम खर्च के कारण बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने पहुंचते हैं। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, सफेद रेत वाले समुद्र तट और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर बोट या स्पीडबोट का उपयोग करते हैं। Datia By Election 2026 : दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू! टिकट कटने पर नरोत्तम बोले- पेट्रोल-मिट्टी का तेल न डालें कार्यकर्ता भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आसान वीजा नियम, सीधी उड़ानों और किफायती यात्रा के कारण यह देश भारतीय यात्रियों की पसंद बन चुका है। पर्यटन आंकड़ों के अनुसार हाल के वर्षों में वियतनाम आने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में यह हादसा भारतीय पर्यटकों और उनके परिवारों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है। यहां देखिये हादसे के विज़ुअल्स…
Ajab – Gajab MP : अपुनिच भगवान है… खुद की पूजा करवाई, नवरात्रि में मटकियां गायब करने का आरोप

Ajab – Gajab MP : देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली क्षेत्र के नयापुरा गांव में एक अनोखा विवाद सामने आया है। गांव के कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति खुद को भगवान बताता है और लोगों पर उसकी पूजा करने का दबाव बनाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें सामुदायिक भवन तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामले से परेशान होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की। धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा डालने का आरोप ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि गांव में पिछले कई वर्षों से धार्मिक आयोजनों के दौरान लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति और उसके समर्थक पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियों में व्यवधान पैदा करते हैं। PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण गांव का धार्मिक और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। नवरात्रि के आयोजनों को लेकर भी लगाए आरोप सरपंच प्रतिनिधि लखन मखानिया ने बताया कि पिछले चार से पांच वर्षों से नवरात्रि सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों में परेशानी पैदा की जा रही है। उनके अनुसार, घट स्थापना के दौरान रखी गई मटकियां गायब कर दी जाती हैं और धार्मिक आयोजनों में लगाए गए माइक भी बंद करा दिए जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की घटनाओं से धार्मिक आयोजन प्रभावित होते हैं और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत विरोध करने पर धमकाने का भी आरोप ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति इन गतिविधियों का विरोध करता है तो उसे जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। महिलाओं ने भी प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव का सामुदायिक भवन वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र रहा है। यदि इस भवन को नुकसान पहुंचाया गया तो पूरे गांव की सामूहिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। इसलिए भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए। BMC Salary Stopped : भोपाल नगर निगम ने 150 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों का रोका वेतन, जानिए वजह कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद पूरे मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने

PM Modi New Zealand Visit : ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीयों को संबोधित किया और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं। इन रिश्तों में दोस्ती, यादें, साझा मूल्य और भविष्य की नई संभावनाएं जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी ने सुनाया 30 साल पुराना मफलर का किस्सा भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पुरानी याद साझा की। उन्होंने बताया कि करीब 25 से 30 साल पहले जब वे किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे और सार्वजनिक जीवन में भी उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे, तब उन्हें न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। Datia By Election 2026 : दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू! टिकट कटने पर नरोत्तम बोले- पेट्रोल-मिट्टी का तेल न डालें कार्यकर्ता पीएम मोदी ने कहा कि उस समय उन्हें उपहार के रूप में एक मफलर, टोपी और दस्ताने मिले थे। उन्होंने बताया कि आज भी वह मफलर उनके पास सुरक्षित है और वह उसी मफलर को पहनकर भारतीय समुदाय के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने इस मफलर को संभालकर रखा है, उसी तरह वे लोगों के प्यार और विश्वास को भी संभालकर रखते हैं। भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को बताया ‘वाका’ की तरह साझा यात्रा प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की संस्कृति के शब्द ‘वाका’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वाका केवल नाव नहीं है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने वाली साझा यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड अब नई साझेदारी की यात्रा पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। न्यूजीलैंड की महिलाओं और कृषि मॉडल की तारीफ पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह दुनिया का पहला देश था जिसने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया था। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड समाज में महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत भी महिला नेतृत्व वाले विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के कृषि मॉडल की भी सराहना की और कहा कि छोटे बाजार भी बड़े ब्रांड बना सकते हैं। Roadside Classroom in Sidhi : सीधी में सड़क बनी क्लासरूम स्कूल का रास्ता बंद होने पर शिक्षकों ने सड़क पर लगाई पाठशाला भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 बड़े फैसले और 10 समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति जताई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, आपदा प्रबंधन, डेयरी, पर्यटन, खेल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बढ़ेगा सहयोग भारत और न्यूजीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देश नौसैनिक अभ्यास, समुद्री निगरानी और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों और खुफिया जानकारी साझा करने पर भी सहमति बनी। 500% Tariff Alert: रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका का नया बिल बढ़ाएगा भारत की मुश्किलें? जानिए पूरी खबर मोदी बोले- हजारों KM दूर रहकर भी दिल में हिंदुस्तान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों के दिल में हमेशा भारत बसता है। उन्होंने कहा कि शरीर भले ही विदेश में हो, लेकिन मन भारत से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय भारत की हर उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और देश की प्रगति पर नजर रखते हैं। क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी की तारीफ की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को अपने समय के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक बताया और कहा कि वे न्यूजीलैंड के सच्चे मित्र हैं। Bhopal Metro Project : भोपाल मेट्रो में बड़ा बदलाव ! ऐशबाग और गोविंदपुरा स्टेशन हटेंगे, अब सिर्फ 27 स्टेशन रहेंगे मोदी बोले- अब भारतीय PM को 40 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री को न्यूजीलैंड आने में अब 40 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था, यूपीआई, अंतरिक्ष कार्यक्रम और सौर ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
CM Mohan Yadav: उज्जैन में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, होटल में बनाई जलेबी; चाय पर लोगों से की बातचीत

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अपने गृहनगर उज्जैन में अलग ही अंदाज में नजर आए। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान उन्होंने बुलेट बाइक से शहर का निरीक्षण किया। इसके बाद एक होटल में पहुंचकर अपने हाथों से जलेबी बनाई और आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच बुलेट पर सवार होकर किया शहर का निरीक्षण जावरा फोरलेन के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलेट बाइक से शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। Datia By Election 2026 : दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू! टिकट कटने पर नरोत्तम बोले- पेट्रोल-मिट्टी का तेल न डालें कार्यकर्ता होटल में बनाई जलेबी, लोगों ने बनाए वीडियो निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुराने शहर के एक होटल पर भी रुके। यहां उन्होंने कड़ाही में अपने हाथों से जलेबी बनाई। मुख्यमंत्री को जलेबी बनाते देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। 500% Tariff Alert: रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका का नया बिल बढ़ाएगा भारत की मुश्किलें? जानिए पूरी खबर चाय पर लोगों से सुनी समस्याएं जलेबी बनाने के बाद मुख्यमंत्री ने होटल में स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और शहर के विकास, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों तथा नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों से सुझाव भी लिए और अधिकारियों को जरूरी बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिया बड़ा संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात भी दोहराई।
Datia By Election 2026 : दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू! टिकट कटने पर नरोत्तम बोले- पेट्रोल-मिट्टी का तेल न डालें कार्यकर्ता

Datia By Election 2026 : दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानून-व्यवस्था का मुद्दा बन गया है। पार्टी की ओर से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध धीरे-धीरे उग्र हो गया और कई स्थानों पर चक्काजाम, पथराव तथा पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे दतिया जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है। टिकट बदलने के फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में असंतोष फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पार्टी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई स्थानों पर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग उठाई। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंचे, जिससे विरोध और व्यापक हो गया। Datia Violent Protests : दतिया में BJP उपचुनाव टिकट पर हिंसक बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने की पत्थरबाजी, SP समेत 6 पुलिसकर्मी घायल पथराव और पुलिस से झड़प में कई लोग घायल शनिवार तड़के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। धारा 163 लागू, सार्वजनिक आयोजनों पर रोक बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से संयम रखने की अपील की पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चयन पार्टी का निर्णय है और सभी कार्यकर्ताओं को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समर्थकों से कहा कि किसी भी प्रकार का हिंसक प्रदर्शन, सड़क जाम या पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालने जैसी गतिविधियां नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपनी बात पार्टी के मंच पर रखें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय व्यक्त करें। भाजपा कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर के अंदर ही रोक दिया। Khargone Road : खरगोन में 25 साल से अधूरी 3 किमी सड़क, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे बच्चे कार्यालय के बाहर आने वाले समर्थकों की भी निगरानी की गई। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रखी ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफों से बढ़ी राजनीतिक हलचल टिकट विवाद के बाद भाजपा संगठन में भी असंतोष देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी जिम्मेदारियां छोड़ने की घोषणा की। समर्थकों का दावा है कि कुछ पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे दिए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से स्थिति सामान्य करने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है। आशुतोष तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा को बताया अभिभावक भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनके राजनीतिक अभिभावक हैं और उन्होंने फोन पर शुभकामनाएं भी दी हैं। आशुतोष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने की अपील की। Datia Bypoll 2026: दतिया उपचुनाव में भाजपा ने खेला नया दांव! आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार; नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट हाईवे जाम से आम लोगों को हुई परेशानी प्रदर्शन के कारण ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। ट्रक, बस और अन्य वाहन लंबी कतारों में फंस गए। कई यात्रियों ने बताया कि वे घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और उन्हें खाने-पीने की भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। भाजपा नेताओं ने शुरू किया संवाद अभियान दतिया पहुंचे भाजपा प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव ने नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मतभेद दूर करने की कोशिश की। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ सहमति बनेगी और विवाद समाप्त हो जाएगा। हालांकि कुछ कार्यकर्ता अभी भी टिकट बदलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग पर कायम हैं। पार्टी नेतृत्व लगातार संवाद के माध्यम से माहौल सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है। Nasha Mukt MP Mission: 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, सीएम मोहन यादव ने की जनभागीदारी की अपील प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत दतिया जिले में जगह-जगह पुलिस चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की।
Roadside Classroom in Sidhi : सीधी में सड़क बनी क्लासरूम स्कूल का रास्ता बंद होने पर शिक्षकों ने सड़क पर लगाई पाठशाला

Roadside Classroom in Sidhi : सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। मझौली जनपद क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बंजारी में स्कूल तक पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके चलते शिक्षकों ने छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए सड़क पर ही पाठशाला शुरू कर दी। सभी छात्र सड़क पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए, जबकि शिक्षक खुले में उन्हें पढ़ाते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। Datia Violent Protests : दतिया में BJP उपचुनाव टिकट पर हिंसक बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने की पत्थरबाजी, SP समेत 6 पुलिसकर्मी घायल वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया सड़क पर संचालित हो रही क्लास का वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक ने तत्काल कार्रवाई की। दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने यह जानना चाहा है कि किन परिस्थितियों में सड़क पर कक्षा संचालित की गई और इसके लिए पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। Khargone Road : खरगोन में 25 साल से अधूरी 3 किमी सड़क, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे बच्चे रास्ता बंद होने से शिक्षकों की बढ़ी मजबूरी जानकारी के अनुसार, विद्यालय तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध होने के कारण शिक्षक और छात्र स्कूल भवन तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए शिक्षकों ने सड़क पर ही कक्षा लगाने का निर्णय लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच अब प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं निगाहें यह पूरा मामला मझौली जनपद क्षेत्र की बंजारी ग्राम पंचायत का है। शिक्षा विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नोटिस जारी करने के बजाय स्कूल तक जाने वाले रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।
500% Tariff Alert: रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका का नया बिल बढ़ाएगा भारत की मुश्किलें? जानिए पूरी खबर

500% Tariff Alert: रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में जल्द एक नया बिल पेश किया जा सकता है, जिसमें ऐसे देशों के सामान पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। अगर यह कानून लागू होता है तो भारत समेत कई देशों पर इसका असर पड़ सकता है। Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी अमेरिका के चार वरिष्ठ सीनेटरों ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों वाला बिल आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि रूस से तेल, गैस और अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले देश अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में मदद कर रहे हैं। इसलिए ऐसे देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाना जरूरी है। PM Modi Foreign Visit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा-व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 500 फीसदी टैरिफ का प्रस्ताव प्रस्तावित कानून के शुरुआती ड्राफ्ट में रूस से तेल, प्राकृतिक गैस, यूरेनियम और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वाले देशों के सामान और सेवाओं पर 500 फीसदी तक अमेरिकी टैरिफ लगाने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि अंतिम ड्राफ्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन उसकी पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। भारत पर भी रहेगी नजर इस पूरे मामले में भारत का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। बिल का समर्थन करने वाले कुछ अमेरिकी नेताओं ने पहले भी भारत और चीन का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर ये देश रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में इस प्रस्तावित कानून का भारत पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। Sheikh Hasina Bangladesh Return : शेख हसीना बांग्लादेश जाकर करेंगी सरेंडर, बोलीं- जाते ही मार देंगे मुझे… राष्ट्रपति को मिलेगी छूट देने की ताकत बिल में अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार देने का प्रस्ताव है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में किसी देश को 180 दिनों तक प्रतिबंधों से राहत दी जा सके। यानी जरूरत पड़ने पर अमेरिका किसी देश को अस्थायी छूट भी दे सकता है। सीनेट में बिल को मिल रहा समर्थन रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले इस प्रस्तावित कानून को अमेरिकी सीनेट में अच्छा समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में सीनेटर इसके सह-प्रायोजक बन चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए इस कानून को एक अहम विकल्प मान चुके हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह बिल कब तक कानून का रूप लेता है।