Aayudh

Categories

Monsoon Alert: देशभर में बारिश का कहर, दिल्ली-मुंबई से MP तक बाढ़ जैसे हालात; कई राज्यों में अलर्ट

Monsoon Update

Monsoon Alert: मध्यप्रदेश। देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कहीं सड़कें पानी में डूब गई हैं, तो कहीं नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली और मुंबई में झमाझम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Bhopal News: त्रिलंगा-शाहपुरा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 28 वाहनों के काटे चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त

एमपी में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मानसून का कहर जारी है। पन्ना, छतरपुर, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, बड़वानी, सेंधवा, मनावर और मुरैना समेत कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आज श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

US Airstrike on Iran: अमेरिका ने सीजफायर तोड़ ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 80+ ठिकाने बने निशाना; ईरान बोला- करारा जवाब देंगे

बारिश से जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। शाजापुर में उफनते नाले को पार कर शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ा। रतलाम में अंडरब्रिज में पानी भरने से लोगों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। कई ग्रामीण इलाकों में पुल और पुलियाओं के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं सीहोर की कुलांस नदी का जलस्तर बढ़ने से भोपाल के बड़े तालाब में भी पानी बढ़ रहा है।

दूसरे राज्यों में भी बारिश का असर

गुजरात के सूरत में 36 घंटे के अंदर करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे का एक हिस्सा धंसने से लंबा जाम लग गया। राजस्थान के कई जिलों में भी तेज बारिश हो रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया का बड़ा कदम! सबांग पोर्ट के विकास के लिए मिलाया हाथ, जानिए पूरा मामला

जानें आपके शहर का हाल

दिल्ली: 32°C, रुक-रुककर बारिश
मुंबई: 27°C, भारी बारिश
भोपाल: 25°C, बारिश का दौर जारी
इंदौर: 24°C, हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर: 28°C, बारिश की संभावना
कोलकाता: 28°C, रुक-रुककर बारिश
चेन्नई: 31°C, बादल छाए रहने के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *