Ali Khamenei Funeral: तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई किओ अंतिम यात्रा आज से शुरू हो गई है। सुबह से ही ईरान की राजधानी तेहरान की सड़को को पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लाखों लोग अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर जुटे हैं।
E20 Petrol Mileage: इथेनोल से कितना घटता है माइलेज? सरकार और Experts ने बताई सच्चाई ! जानिए पूरी खबर
10 km तक चलेगी यात्रा
खामेनेई का पार्थिव शरीर तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला से अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया गया। रिपोर्ट्स की मने तो यह यात्रा करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी और 10 से 12 घंटे तक चल सकती है। रास्ते भर लोग हाथों में ईरानी झंडे लेकर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
भारी पुलिस बल तैनाती
अंतिम यात्रा में ईरान सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सैन्य अधिकारी, धार्मिक नेता और अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। इर्रानी प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Celebratory Firing Case : बिहार के BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल, देना होगा 25 लाख मुआवजा
पवित्र शहर कोम भी ले जाया जाएगा शव
अंतिम यात्रा पूरी होने के बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को आगे की धार्मिक रस्मों के लिए पवित्र शहर कोम ले जाया जाएगा। वहां इस्लामी परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
खामेनेई के निधन के बाद पूरे ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देशभर में सरकारी इमारतों पर झंडे झुके हुए हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। लाखों लोगों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि देश में उनका राजनीतिक और धार्मिक प्रभाव कितना गहरा था।


