Aayudh

Categories

West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक

West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राज्य सरकार के मंत्री शंकर घोष ने दावा किया है कि यूसीसी राज्य के सबसे अहम विधेयकों में शामिल है और इसे विधानसभा में पेश करने का फैसला लिया गया है। अगर यह कानून बनता है तो पश्चिम बंगाल भी यूसीसी लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो सकता है।

यूसीसी पर सरकार ने बढ़ाए कदम

राज्य मंत्री शंकर घोष ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पश्चिम बंगाल के लिए एक ऐतिहासिक फैसला साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस संबंध में विधेयक विधानसभा में लाने का निर्णय लिया गया है।

SBI Fraud Case : SBI के 1266 करोड़ के फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन! 3.66 करोड़ की विदेशी पॉलिसियां अटैच जनिए पूरी खबर

आखिर UCC है क्या?

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी ऐसा कानून, जिसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और संपत्ति जैसे नागरिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम लागू हों। अभी अलग-अलग धर्मों के लोगों पर अलग-अलग व्यक्तिगत कानून लागू होते हैं।

दूसरे राज्यों से क्या है स्थिति?

उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जा चुका है। इसके बाद गुजरात और असम की भाजपा सरकारों ने भी अपनी विधानसभाओं में यूसीसी से

Nirmala Sapre Case : निर्मला सप्रे मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस! सिंघार बोले- स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने पर कोर्ट ने नहीं दी ध्यान

जुड़े प्रावधानों वाले विधेयक पेश किए हैं। अब पश्चिम बंगाल भी इस दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी में है।

अब सबकी नजर विधानसभा पर

अगर यह विधेयक विधानसभा से पास होकर कानून बन जाता है, तो पश्चिम बंगाल यूसीसी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला चौथा भाजपा शासित राज्य होगा। फिलहाल इस प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज है और सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

BJP Big Update : नेता बनने से पहले देनी होगी परीक्षा! बीजेपी के 7 लाख कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *