Aayudh

Categories

MP Conversion : भाई के दोस्त पर युवती का गंभीर आरोप, दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह

MP Conversion

MP Conversion : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक 19 वर्षीय युवती ने अपने भाई के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर धमकियों के दम पर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। शिकायत में दो बार गर्भपात कराने, धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने और बाद में मारपीट व प्रताड़ना देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई की दोस्ती के जरिए बढ़ाई पहचान

पीड़िता के अनुसार आरोपी समीर उसके भाई का करीबी दोस्त है। घर पर लगातार आने-जाने के कारण उसकी पहचान परिवार से हो गई थी। युवती का आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके करीब आने की कोशिश की।

CM Bhimnagar Visit : EV से भीमनगर की गलियों में पहुंचे CM, टॉपर चांदनी विश्वकर्मा और परिवार संग ली सेल्फी

11 वींमें पढ़ाई के दौरान दुष्कर्म का आरोप

शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2023 में, जब वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी, तब आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसे डराकर और धमकाकर लगातार शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

युवती का आरोप है कि वह पहली बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाइयां दीं। साथ ही चाकू दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके भाई को नुकसान पहुंचाया जाएगा। डर की वजह से वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी।

Cyber ​​Security Workshop : मनमोहन सिंह को जीरो बजट अकाउंट का ज्ञान नहीं! CM ने पूर्व PM पर कसा करारा तंज

दूसरी बार गर्भ ठहरने पर कराया निकाह

पीड़िता का कहना है कि दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी उसे अपने साथ दूसरी जगह ले गया और वहां धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया। युवती का दावा है कि उस समय वह नाबालिग थी। निकाह के बाद उसे परिवार से दूर रखा गया और परिजनों से मिलने पर रोक लगा दी गई।

बच्चे के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना

युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो वर्तमान में करीब नौ महीने का है। शिकायत के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि आरोपी अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

परिवार को बताई आपबीती

लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसके परिवार को भी धमकाना शुरू कर दिया।

MP Nikay Chunav 2026 : मप्र में निकाय चुनाव की तैयारी तेज! महापौर- नगर पालिका अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय करेंगे आयुक्त

बच्चे को छीनने और भाई को धमकाने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि 10 जून को आरोपी ने बच्चे को उससे अलग करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके अलावा उसके भाई को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

लगातार मिल रही धमकियों और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *