Aayudh

Categories

IAF Plane Crash Update : असम प्लेन क्रैश में 5 जवान शहीद, एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश

IAF Plane Crash Update

IAF Plane Crash Update : असम। भारतीय वायुसेना के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का An-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, विमान के को-पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश ने खो दिए 5 वीर सपूत

इस हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए। शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

IAF Plane Crash : असम में भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश, लैंड के बाद लगी आग फिर दो हिस्सों में टूटा

को-पायलट का चल रहा इलाज

हादसे में विमान के को-पायलट की जान बच गई। उन्हें गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जांच एजेंसियां उनके बयान को भी महत्वपूर्ण मान रही हैं।

हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू

वायुसेना ने दुर्घटना के तुरंत बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा तकनीकी खराबी, इंजन फेल होने या किसी अन्य कारण से हुआ। सभी पहलुओं की विस्तार से पड़ताल की जाएगी।

UPDATE : ट्रंप का नया दांव! क्या सच में खत्म होने जा रहा है ईरान-इजरायल युद्ध? सेंसेक्स ने भरी 1,700 अंकों की उड़ान

वायुसेना ने जताया शोक

भारतीय वायुसेना ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना ने कहा कि इस कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

जोरहाट एयरबेस के पास हुए इस हादसे के बाद अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा कि आखिर यह दर्दनाक हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही।

ये जवान हुए शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *