PAKISTAN AIRSTRIKE: काबुल। पाकिस्तान ने 9 जून की रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए, जिनमें 13 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि तालिबान का कहना है कि मृतकों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं, जबकि 14 महिलाएं घायल हुई हैं।
Modi Government 12 Years: 4399 दिन पूरे करते ही PM मोदी ने रचा इतिहास, चाचा नेहरू का रिकॉर्ड ब्रेक
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता का कहना ?
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की। उनका कहना है कि उनका कहना है कि हमलों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया।

पकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय नियमों का उलंघन किया
URI GRENADE BLAST: उरी आर्मी कैंप में फटा ग्रेनेड, 2 सैनिकों की मौत!
मुजाहिद ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दावा किया कि हमलों में घायल हुए लोगों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की गई हैं। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में हमलों की परिस्थितियों और वास्तविक स्थिति को लेकर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इस घटना के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
