Aayudh

Categories

Dalit Youth Assault : ईद की दावत पर बुलाकार युवक से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Dalit Youth Assault

Dalit Youth Assault : उत्तर प्रदेश। मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, कुकर्म और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम सोना की बताई जा रही है।

शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

ग्राम सोना निवासी दीपक पुत्र पप्पू ने परीक्षितगढ़ थाने में शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले ग्राम खजूरी के रहने वाले गुल मोहम्मद, आवेश और अदनान ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी।

Delhi Fire Update : दिल्ली आग मामले में होटल मालिक 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, आग भी लपटे देख डरकर भागा

वीडियो वायरल करने की भी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।

एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया।

सूचना मिलने पर हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीश सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।

Khan Sir Coaching Firing : फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट! खान सर से पुलिस की इंटेरोगेशन, सामने आए वीडियो के बाद गार्ड गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए

पुलिस ने गुल मोहम्मद, आवेश और अदनान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *