Aayudh

Categories

Khan Sir Coaching Firing : फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट! खान सर से पुलिस की इंटेरोगेशन, सामने आए वीडियो के बाद गार्ड गिरफ्तार

Khan Sir Coaching Firing

Khan Sir Coaching Firing : पटना। खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए हमले और कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग बाहरी लोगों ने नहीं, बल्कि खान सर के गार्ड ने की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करते दिखाई दे रहे दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके हथियार भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

Mamata Banerjee पर FIR दर्ज , गृह मंत्रालय को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद; हाईकोर्ट जाने की तैयारी

हमले के बाद दर्ज हुई थी FIR

2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा था। घटना के दौरान गार्ड के साथ मारपीट, पत्थरबाजी और पोस्टर-बैनर फाड़ने की बात सामने आई थी। सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे थे और शुरुआत में 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था।

हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान से दूरी बना ली थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान

वीडियो के बाद उठे नए सवाल

ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पूरी घटना पहले से योजनाबद्ध थी। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो में रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई। साथ ही खान सर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर पुलिस अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर रही है और खान सर से भी पूछताछ की जा रही है।

Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

पप्पू यादव ने की शांति बनाए रखने की अपील

इस विवाद पर सांसद पप्पू यादव ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को विवाद का केंद्र नहीं बनना चाहिए। पप्पू यादव ने लोगों से भी अपील की कि इस मामले को जातीय या सामाजिक रंग देने से बचें। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी की नजर आगे आने वाले तथ्यों पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *