Aayudh

Categories

RS Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कैंडिडेट की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल

RS Elections 2026

RS Elections 2026 : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से अनुभवी नेताओं और संगठन से जुड़े चेहरों पर भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई है।

बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कई प्रमुख नेताओं को मौका दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Dalit Youth Assault : ईद की दावत पर बुलाकार युवक से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट

मध्यप्रदेश से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने का लाभ मिला है।

इन राज्यों से भी उम्मीदवारों का ऐलान

अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को टिकट दिया गया है।

मणिपुर से ए शारदा देवी, राजस्थान से डॉ अलका गुर्जर और डॉ सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है।

Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान

राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर

बीजेपी की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। अब सभी की नजर नामांकन और चुनावी प्रक्रिया पर रहेगी।

Loading Viewer...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *