RS Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कैंडिडेट की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल

RS Elections 2026 : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से अनुभवी नेताओं और संगठन से जुड़े चेहरों पर भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई है। बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कई प्रमुख नेताओं को मौका दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। Dalit Youth Assault : ईद की दावत पर बुलाकार युवक से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट मध्यप्रदेश से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने का लाभ मिला है। इन राज्यों से भी उम्मीदवारों का ऐलान अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को टिकट दिया गया है। मणिपुर से ए शारदा देवी, राजस्थान से डॉ अलका गुर्जर और डॉ सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर बीजेपी की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। अब सभी की नजर नामांकन और चुनावी प्रक्रिया पर रहेगी।
Dalit Youth Assault : ईद की दावत पर बुलाकार युवक से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Dalit Youth Assault : उत्तर प्रदेश। मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, कुकर्म और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम सोना की बताई जा रही है। शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई ग्राम सोना निवासी दीपक पुत्र पप्पू ने परीक्षितगढ़ थाने में शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले ग्राम खजूरी के रहने वाले गुल मोहम्मद, आवेश और अदनान ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। Delhi Fire Update : दिल्ली आग मामले में होटल मालिक 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, आग भी लपटे देख डरकर भागा वीडियो वायरल करने की भी धमकी पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। सूचना मिलने पर हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीश सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। Khan Sir Coaching Firing : फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट! खान सर से पुलिस की इंटेरोगेशन, सामने आए वीडियो के बाद गार्ड गिरफ्तार कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए पुलिस ने गुल मोहम्मद, आवेश और अदनान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Delhi Fire Update : दिल्ली आग मामले में होटल मालिक 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, आग भी लपटे देख डरकर भागा

Delhi Fire Update : नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 21 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे के बाद गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज (Hotel Owner Lavkesh Bajaj) को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी ने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के दौरान होटल मालिक घटनास्थल के पास से गुजरा था, लेकिन उसने लोगों की मदद करने के बजाय वहां से निकल जाना बेहतर समझा। अब जांच में होटल की सुरक्षा व्यवस्था, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की भी पड़ताल की जा रही है। Khan Sir Coaching Firing : फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट! खान सर से पुलिस की इंटेरोगेशन, सामने आए वीडियो के बाद गार्ड गिरफ्तार होटल मालिक से पूछताछ में बड़ा खुलासा दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बजाज ने स्वीकार किया कि आग लगने के दौरान वह अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा था, लेकिन लोगों की मदद करने के बजाय वहां से चला गया। उसने बताया कि वह घबरा गया था और पूरे दिन शहर में इधर-उधर घूमता रहा। 21 लोगों की मौत, कई घायल बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में भारतीय नागरिकों के साथ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कई घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जा रही है। होटल में मिलीं कई गंभीर खामियां प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में फायर सेफ्टी से जुड़े कई नियमों की अनदेखी की गई थी। इमारत में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था। खिड़कियां बंद थीं और आपातकालीन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान इसके अलावा फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर और स्प्रिंकलर सिस्टम भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि होटल को छह कमरों की अनुमति थी, लेकिन वहां करीब 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। 10 टीमें कर रहीं जांच मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 विशेष टीमें बनाई हैं। इनमें से कई टीमें फरार होटल मैनेजर जय मिश्रा की तलाश में जुटी हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा केवल लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे नियमों के गंभीर उल्लंघन की लंबी श्रृंखला थी। स्थानीय लोगों ने बचाईं कई जानें आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आसपास के निवासियों ने गद्दे और कंबल सड़क पर बिछाकर ऊपरी मंजिलों से कूदने वाले लोगों की मदद की। कई लोगों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं इतनी तेजी से फैला कि कई लोग कमरों में ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। Mamata Banerjee पर FIR दर्ज , गृह मंत्रालय को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद; हाईकोर्ट जाने की तैयारी हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद भी नहीं हुआ सुधार दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी वर्ष जनवरी में राजधानी के होटलों और गेस्ट हाउसों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सरकार और संबंधित एजेंसियों से कार्ययोजना मांगी थी। याचिका में दावा किया गया था कि बड़ी संख्या में होटल आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना संचालित हो रहे हैं। अब इस बड़े हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Khan Sir Coaching Firing : फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट! खान सर से पुलिस की इंटेरोगेशन, सामने आए वीडियो के बाद गार्ड गिरफ्तार

Khan Sir Coaching Firing : पटना। खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए हमले और कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग बाहरी लोगों ने नहीं, बल्कि खान सर के गार्ड ने की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करते दिखाई दे रहे दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके हथियार भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। Mamata Banerjee पर FIR दर्ज , गृह मंत्रालय को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद; हाईकोर्ट जाने की तैयारी हमले के बाद दर्ज हुई थी FIR 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा था। घटना के दौरान गार्ड के साथ मारपीट, पत्थरबाजी और पोस्टर-बैनर फाड़ने की बात सामने आई थी। सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे थे और शुरुआत में 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान से दूरी बना ली थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान वीडियो के बाद उठे नए सवाल ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पूरी घटना पहले से योजनाबद्ध थी। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो में रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई। साथ ही खान सर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर पुलिस अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर रही है और खान सर से भी पूछताछ की जा रही है। Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे पप्पू यादव ने की शांति बनाए रखने की अपील इस विवाद पर सांसद पप्पू यादव ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को विवाद का केंद्र नहीं बनना चाहिए। पप्पू यादव ने लोगों से भी अपील की कि इस मामले को जातीय या सामाजिक रंग देने से बचें। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी की नजर आगे आने वाले तथ्यों पर टिकी हुई है।
Farmer Welfare Year 2026 : 2 लाख हेक्टेयर खेती होगी रसायन FREE, सीएम बोले- डिजिटल कृषि सेवा से सशक्त हो रहे किसान

Farmer Welfare Year 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। खरीफ 2026 सीजन के लिए शुरू किए जा रहे नवाचार प्रबंधन अभियान के तहत प्राकृतिक खेती, डिजिटल कृषि सेवाओं, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि खरीफ 2026 सीजन के लिए विशेष नवाचार प्रबंधन अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और बेहतर बाजार सुविधाओं से जोड़ना है। 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य सरकार ने प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को रसायन-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत किसानों को निःशुल्क जैविक इनपुट, प्रशिक्षण और प्रमाणन की सुविधा दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे खेती की लागत घटेगी, मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी और किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिलेगा। CM EV Car Convoy : PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा कदम!काफिले में शामिल की EV डिजिटल सेवाओं से किसानों को मिलेगा लाभ किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने के लिए एमपी किसान ऐप और ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल का विस्तार किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से किसानों को मौसम, मंडी भाव, रोग-कीट प्रबंधन और ड्रोन स्प्रे जैसी जानकारियां रियल टाइम में मिल रही हैं। इससे किसानों को खेती से जुड़े फैसले लेने में आसानी हो रही है। जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर जोर “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के तहत 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं किसानों को दलहन, तिलहन, मोटे अनाज और बागवानी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उनकी आय के स्रोत बढ़ सकें। MP Cyber Tehsil : राजस्व व्यवस्था का डिजिटलीकरण! 5.60 लाख लोगों को मिला ऑनलाइन न्याय, CM ने कहा- Digital MP 450 नए एफपीओ बनाए जाएंगे सरकार 450 नए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित करेगी। इनके माध्यम से किसान ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और सीधे बाजार व निर्यात से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक, जैविक खेती और आधुनिक विपणन व्यवस्था के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Mamata Banerjee पर FIR दर्ज , गृह मंत्रालय को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद; हाईकोर्ट जाने की तैयारी

Mamata Banerjee FIR : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। गृह मंत्रालय को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कोलकाता में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके बयान से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। NEET प्रदर्शन से पहले बड़ा बवाल! अभिजीत दिपके के परिवार ने छोड़ा घर, सुरक्षा बनी वजह साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई शिकायत ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता वकील रिंकी सिंह चटर्जी ने उन पर देशद्रोह से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। रिंकी सिंह चटर्जी का कहना है कि ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह 8 जून को कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगी। विरोध सभा के बयान पर उठे सवाल शिकायत के अनुसार, 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बयान को आधार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे पहले भी हो चुकी है शिकायत बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रिंकी सिंह चटर्जी ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। करीब दस दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने को लेकर भी सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
Hotels Fire Safety : भोपाल के 50% से ज्यादा होटल बिना फायर NOC के चल रहे, आगजनी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

Bhopal Hotels Fire Safety : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में होटल और लॉज व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में शहर में लगभग 2,000 होटल और लॉज संचालित हैं। इनमें करीब 1,300 होटल ऐसे हैं, जहां स्वयं के रेस्टोरेंट और किचन भी संचालित किए जाते हैं। हालांकि होटल उद्योग के विस्तार के बीच फायर सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जानकारी के अनुसार शहर के 50 प्रतिशत से अधिक छोटे और मध्यम स्तर के होटल अभी भी वैध या अपडेटेड फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के बिना संचालित हो रहे हैं। अनुमान है कि करीब 800 से 1,000 होटल ऐसे हैं, जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या फायर सुरक्षा मानकों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। कई होटलों के आवेदन नवीनीकरण और जांच में लंबित फायर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 150 से 200 होटलों के आवेदन फिलहाल नवीनीकरण प्रक्रिया में हैं। कई मामलों में विभागीय निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने के कारण फाइलें लंबित हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए नियमों के तहत आवेदन जमा होने के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन में तीन से पांच सप्ताह तक का समय लग सकता है। इसी वजह से कई होटल अभी अंतिम स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। NEET प्रदर्शन से पहले बड़ा बवाल! अभिजीत दिपके के परिवार ने छोड़ा घर, सुरक्षा बनी वजह बड़े होटल कर रहे हैं ऑनलाइन फायर NOC अपडेट शहर के लगभग 30 से 40 प्रतिशत बड़े और स्थापित होटल अपनी फायर NOC को नियमित रूप से अपडेट कर रहे हैं। विशेष रूप से एमपी नगर, होशंगाबाद रोड और अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थित बड़े होटल ई-नगरपालिका पोर्टल के माध्यम से अपनी फायर सुरक्षा संबंधी स्वीकृतियां नवीनीकृत करा रहे हैं। हालांकि छोटे और मध्यम स्तर के कई प्रतिष्ठान अब भी इस प्रक्रिया से दूर हैं। किन होटलों के लिए फायर NOC अनिवार्य है मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम और फायर सेफ्टी गाइडलाइंस के अनुसार 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली इमारतों, 500 वर्गमीटर से बड़े प्लॉट और 50 से अधिक कमरों वाले होटलों के लिए फायर NOC लेना अनिवार्य है लेकिन कई छोटे होटल संचालक यह मानकर चलते हैं कि यदि उनकी इमारत 15 मीटर से कम ऊंची है या कमरों की संख्या 50 से कम है तो वे इस दायरे में नहीं आते। विशेषज्ञों का कहना है कि आग जैसी आपात स्थिति में भवन का आकार नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है। Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे फायर एक्ट नहीं होने से कार्रवाई में चुनौतियां मध्य प्रदेश में अभी तक पूरी तरह स्वतंत्र और सख्त फायर एक्ट लागू नहीं है। इसी कारण नगर निगम सीधे तौर पर भारी जुर्माना लगाने की सीमित स्थिति में रहता है। हालांकि सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर प्रशासन भवनों को सील करने, बिजली-पानी की आपूर्ति बंद करने और संचालन पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई कर सकता है। हाल के वर्षों में कई संस्थानों पर ऐसी कार्रवाई भी की गई है। भोपाल में आगजनी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं राजधानी भोपाल में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई गंभीर आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जून 2024 में हमीदिया रोड स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई थी। दिसंबर 2024 में एमपी नगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया था। इसके अलावा अक्टूबर 2025 में न्यू मार्केट के एक कपड़ा शोरूम के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भी समय-समय पर बड़ी आगजनी की घटनाएं सामने आती रही हैं। Vagdevi Bhojpal University : BU नहीं अब वाग्देवी भोजपाल विश्विद्यालय, प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी विशेषज्ञों ने सुरक्षा मानकों के पालन पर दिया जोर फायर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते शहरीकरण और होटल व्यवसाय के विस्तार को देखते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन आवश्यक है। उनका कहना है कि नियमित फायर ऑडिट, आपातकालीन निकास व्यवस्था, फायर अलार्म सिस्टम और प्रशिक्षित स्टाफ किसी भी होटल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इससे संभावित हादसों को रोका जा सकता है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
NEET प्रदर्शन से पहले बड़ा बवाल! अभिजीत दिपके के परिवार ने छोड़ा घर, सुरक्षा बनी वजह

NEET Paper Leak Protest : नई दिल्ली। 6 जून को दिल्ली में प्रस्तावित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना घर छोड़ दिया है। देशभर में परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर अभिजीत दिपके विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे 6 जून को अमेरिका से दिल्ली लौटने वाले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से उनके परिवार को लेकर यह खबर सामने आई है। Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे घर खाली, बाहर पुलिस तैनात रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत दिपके के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है, लेकिन फिलहाल घर में कोई नहीं रह रहा है। परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले ही चुपचाप किसी दूसरे स्थान पर चले गए थे। हालांकि परिवार फिलहाल कहां रह रहा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 6 जून को प्रदर्शन का ऐलान अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से 6 जून को एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों और खासतौर पर NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों के खिलाफ एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। पिता ने क्या कहा? अभिजीत दिपके के आंदोलन की घोषणा के बाद उनके पिता भगवानराव दिपके की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते उन्हें बेटे की चिंता है। शुरुआत में उन्होंने अभिजीत को इस अभियान से पीछे हटने की सलाह दी थी, लेकिन अब जब वह अपना फैसला ले चुके हैं तो परिवार इस मामले में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। Vagdevi Bhojpal University : BU नहीं अब वाग्देवी भोजपाल विश्विद्यालय, प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी परिवार को नहीं मिली कोई धमकी भगवानराव दिपके के अनुसार, परिवार को अब तक किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभिजीत को कानून की अच्छी समझ है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह कानूनी दायरे में रहेगा। गिरफ्तारी के लिए भी तैयार? मानवाधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता आसिम सरोदे ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके ने उनसे फोन पर संपर्क कर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। सरोदे के मुताबिक, अभिजीत गिरफ्तारी के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि यह मामला केवल NEET परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का नहीं, बल्कि उनके परिवारों को मिलाकर करोड़ों लोगों से जुड़ा विषय है। कई प्रमुख हस्तियों को न्योता आसिम सरोदे ने बताया कि अभिजीत दिपके ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर शिक्षाविद सोनम वांगचुक, अभिनेता प्रकाश राज, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले समेत कई प्रमुख लोगों को आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। Muzaffarpur Hospital Fire : ICU में लगी भीषण आग से 5 की मौत, मरीजों को छोड़कर भागा स्टाफ! हालांकि अभिजीत दिपके का कहना है कि उनका उद्देश्य कोई नया राजनीतिक दल खड़ा करना नहीं है। वे केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना चाहते हैं।
Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Wipro Controversy : महाराष्ट्र। पुणे के हिंजवडी क्षेत्र में स्थित आईटी कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजीज (Wipro Technologies) की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों और प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा है। शिकायत में धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और कथित रूप से नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाने जैसे आरोप शामिल हैं। मामले के सामने आने के बाद कॉर्पोरेट कार्यस्थलों में महिला सुरक्षा और कर्मचारी अधिकारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। धार्मिक दबाव और उत्पीड़न के लगाए आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्यस्थल पर उन्हें लंबे समय तक मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महिला का कहना है कि पिछले कई महीनों के दौरान उन पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए गए और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने दावा किया कि जब भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटनाओं की जानकारी दी, तो मामलों को नजरअंदाज कर दिया गया। महिला का आरोप है कि इससे उन्हें मानसिक तनाव और पेशेवर नुकसान दोनों झेलने पड़े। Vagdevi Bhojpal University : BU नहीं अब वाग्देवी भोजपाल विश्विद्यालय, प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप अपनी शिकायत में महिला ने एक सहकर्मी और एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, नौकरी के शुरुआती दिनों से ही उन्हें अनुचित टिप्पणियों और व्यवहार का सामना करना पड़ा। महिला ने दावा किया कि उन्हें ऐसे सुझाव दिए गए जो उनके अनुसार व्यक्तिगत गरिमा और पेशेवर मर्यादाओं के खिलाफ थे। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। कंपनी प्रबंधन की भूमिका पर भी उठाए सवाल पूर्व कर्मचारी ने कंपनी प्रबंधन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कार्यस्थल से जुड़ी शिकायतों को उचित स्तर पर नहीं सुना गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महिला का दावा है कि अंततः परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। उन्होंने अपनी बर्खास्तगी को गैरकानूनी बताते हुए इसे चुनौती देने की बात कही है। Twisha Case में नया मोड़ ! परिवार को नहीं मिलेगी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कोर्ट ने ठुकराई मांग पुलिस जांच की प्रक्रिया शुरू शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया है और मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। प्रारंभिक जांच के बाद ही यह तय किया जाएगा कि एफआईआर दर्ज की जाएगी या नहीं। पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नौकरी बहाली और संस्थागत सुधार की मांग महिला ने अपनी प्रमुख मांगों में नौकरी बहाली को शामिल किया है। उनका कहना है कि उन्हें बिना उचित कारण के नौकरी से हटाया गया और वह अपनी नौकरी वापस चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी क्षेत्र की कंपनियों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत संस्थागत तंत्र बनाने की भी मांग की है। उनका मानना है कि कार्यस्थल पर शिकायतों के निष्पक्ष समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था होना आवश्यक है। Bhopal Electricity Theft : चांदबड़ में बिजली कंपनी की दबिश! चोरी की बिजली से AC-कूलर चलाए, थमाया 1.10 लाख का बिल जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे तथ्य फिलहाल यह मामला शिकायत और आरोपों के स्तर पर है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। पुलिस जांच और कंपनी की संभावित प्रतिक्रिया के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ऐसे मामलों में सभी पक्षों के तथ्यों और साक्ष्यों का मूल्यांकन जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
Vagdevi Bhojpal University : BU नहीं अब वाग्देवी भोजपाल विश्विद्यालय, प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी

Vagdevi Bhojpal University : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (ईसी) की महत्वपूर्ण बैठक में संस्थान का नाम बदलकर “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। यह निर्णय राजा भोज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राज्य शासन और उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर लिया जाना बाकी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। राजा भोज की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल कार्यपरिषद की बैठक में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने भोपाल और धार क्षेत्र के विकास में राजा भोज के योगदान को याद किया। बैठक में यह भी कहा गया कि राजा भोज केवल एक शासक ही नहीं बल्कि साहित्य, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षक भी थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि उनके नाम से विश्वविद्यालय को नई पहचान मिलेगी और विद्यार्थियों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार यह कदम सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Twisha Case में नया मोड़ ! परिवार को नहीं मिलेगी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कोर्ट ने ठुकराई मांग रजिस्ट्रार ने बताया नाम परिवर्तन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसबी सिंह के अनुसार, राजा भोज की विरासत को संरक्षित करने और युवाओं को उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नया नाम क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए उच्च शिक्षा विभाग और राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। नाम परिवर्तन के फैसले पर सामने आया विरोध जहां एक ओर कार्यपरिषद ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, वहीं दूसरी ओर इस फैसले को लेकर विरोध की आवाज भी उठी। कार्यपरिषद सदस्य, अरबी-पर्शियन विभाग की विभागाध्यक्ष और कला संकाय की डीन डॉ. ताहेरा अब्बासी ने इस प्रस्ताव पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि बरकतउल्ला भोपाली देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे और उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनके नाम को विश्वविद्यालय से हटाना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को भी समान सम्मान मिलना चाहिए। Muzaffarpur Hospital Fire : ICU में लगी भीषण आग से 5 की मौत, मरीजों को छोड़कर भागा स्टाफ! अरबी और फारसी विभागों के विलय को भी मंजूरी कार्यपरिषद की बैठक में केवल नाम परिवर्तन ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे में बदलाव से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए गए। शैक्षणिक पुनर्गठन के तहत अरबी और पर्शियन (फारसी) विभागों को मिलाकर एक नया “तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति विभाग” बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और विद्यार्थियों को व्यापक अध्ययन का अवसर मिलेगा। 30 बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी करने का फैसला बैठक में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने वाले लगभग 30 बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी करने का निर्णय भी लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी कमियों को दूर करना होगा। यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और शैक्षणिक मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। Bhopal Electricity Theft : चांदबड़ में बिजली कंपनी की दबिश! चोरी की बिजली से AC-कूलर चलाए, थमाया 1.10 लाख का बिल शासन की मंजूरी के बाद बदलेगी विश्वविद्यालय की पहचान फिलहाल नाम परिवर्तन का प्रस्ताव विश्वविद्यालय स्तर पर स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अंतिम निर्णय राज्य सरकार के हाथ में है। यदि शासन से मंजूरी मिलती है, तो बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की पहचान बदलकर “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” हो जाएगी। इस फैसले को लेकर शिक्षा जगत, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा तेज हो गई है।