Aayudh

Categories

Twisha Death Case : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दोनों पक्षों के मीडिया बयानबाजी पर रोक, सास पर जांच बाधित करने का आरोप

SC on Twisha Death Case

Twisha Death Case : नई दिल्ली। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मीडिया कवरेज और मामले को लेकर हो रही गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं की वजह से अदालत को असहजता महसूस हुई है। कोर्ट ने मीडिया से अपील की कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के पीछे भागने के बजाय जांच और कानूनी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ने दें। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। अदालत ने साफ संकेत दिए कि संवेदनशील मामलों में मीडिया ट्रायल से बचना जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट ने खुद क्यों लिया मामले का संज्ञान

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने बताया कि 18 मई को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में जांच प्रक्रिया और संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि मृतका का पति पेशे से वकील है और उसकी मां पूर्व जिला जज हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

कोर्ट ने माना कि मामले में निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी हाई-प्रोफाइल मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

Twisha Sharma Death Case : त्विशा शर्मा केस में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड

सॉलिसिटर जनरल ने लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि समाज में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि एक “तलाकशुदा बेटी” होना “मृत बेटी” होने से बेहतर माना जाए। दूसरी ओर गिरिबाला सिंह की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में तीन दिन की देरी हुई और शुरुआती जांच में कई लापरवाहियां बरती गईं।

हाईकोर्ट में भी चल रही अहम सुनवाई

मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है। यहां ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई है। यह याचिका मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई है।

इसके अलावा भोपाल जिला अदालत में कॉल डिटेल रिकॉर्ड और भोपाल एम्स के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भी सुनवाई होनी है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बाद हाईकोर्ट फिलहाल शीर्ष अदालत के निर्देशों का इंतजार कर सकता है।

Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें

पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में क्या कहा

ट्विशा के पति समर्थ सिंह फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के रिश्ते सामान्य थे। समर्थ के मुताबिक प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था।

उन्होंने कहा कि ट्विशा ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी थीं और घरेलू जीवन को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर रही थीं। पुलिस अब इन बयानों की भी जांच कर रही है। वहीं मायके पक्ष लगातार इसे हत्या का मामला बता रहा है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या का दावा कर रहा है।

दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया में फोटो, वीडियो और मेडिकल सैंपल लिए गए। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार अंतिम रिपोर्ट आने में अभी समय लग सकता है क्योंकि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच बाकी है। इस दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को मामले में बेहद अहम माना जा रहा है। इससे मौत की असली वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर स्पष्टता आ सकती है।

MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव?

जांच में उठे पांच बड़े सवाल

मामले में कई ऐसे बिंदु सामने आए हैं जिन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दो समानांतर लिगेचर मार्क पाए गए थे, जिससे संदेह पैदा हुआ। इसके अलावा कथित फंदे की बरामदगी में देरी भी जांच के घेरे में है। परिवार का आरोप है कि शरीर पर चोटों के निशान मौजूद थे, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में उनकी गहराई और गंभीरता पर पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई।

हायॉइड बोन सुरक्षित मिलने और लंबाई के अंतर जैसे मुद्दों ने भी जांच को और जटिल बना दिया है। अब दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *