Aayudh

Categories

Twisha Sharma Death Case : त्विशा शर्मा केस में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Samarth Singh 7-day police remand

Twisha Sharma Death Case : भोपाल। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले को लेकर लगातार बढ़ते दबाव और लोगों के गुस्से के बीच पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ करेगी।

मीडिया की भीड़ और विरोध प्रदर्शन से बचाने के लिए समर्थ सिंह को कोर्ट परिसर में पीछे के रास्ते से लाया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इस हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और तेज हो गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद से आरोपी कहां-कहां छिपा रहा और किसने उसकी मदद की।

MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव?

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उसने अपनी याचिका वापस ले ली।

इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटारा हिल्स थाना प्रभारी या जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां अदालत ने उसका समर्पण स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि समर्पण स्वीकार नहीं होने के बाद आरोपी कोर्ट परिसर के एक कमरे में छिप गया था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

Indore Water Crisis : इंदौर में जल संकट गहराया! बोरिंग सूखे, पानी के लिए झगड़े लोग, किया चक्काजाम

भोपाल और जबलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

समर्थ सिंह के कोर्ट परिसर में मौजूद होने की जानकारी मिलते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।

औपचारिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी को भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात पुलिस टीम उसे भोपाल लेकर पहुंची।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि घटना के बाद उसने किन लोगों से संपर्क किया और उसे कहां-कहां शरण मिली।

शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि समर्थ सिंह को शरण देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी इतने दिनों तक कहां छिपा रहा और किसकी मदद से गिरफ्तारी से बचता रहा।

SRH vs RCB मैच में बवाल! विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ?

पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में आरोपी की मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं। जांच टीम का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कार्रवाई और सख्ती बढ़ाई जा सकती है।

ट्विशा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल

गौरतलब है कि भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे पर लटका मिला था।

घटना के बाद से ही ट्विशा के मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि ट्विशा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

मामले ने सोशल मीडिया पर भी बड़ा रूप ले लिया है। लोग “Justice for Twisha” अभियान चलाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर

सोशल मीडिया और लोगों में भारी नाराजगी

ट्विशा शर्मा केस को लेकर लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और सामाजिक संगठन भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठा चुके हैं।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों का भरोसा न्याय व्यवस्था से उठ सकता है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और कोर्ट की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *