Dewas Factory Blast : देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में दो और मौत, अब तक 8 मजदूर की गई जान

Dewas Factory Blast : मध्य प्रदेश। देवास जिले के टोंककला में हुए दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इलाज के दौरान झुलसे मजदूर अजय और निरंजन ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल थे और इंदौर के एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। शरीर का बड़ा हिस्सा जल जाने के कारण संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। काफी कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। इन दोनों की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव? पहले भी एक घायल मजदूर की हो चुकी थी मौत इससे पहले सोमवार रात एमवाय अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल मजदूर राम की भी मौत हो गई थी। 20 वर्षीय राम, मुकेश कुमार का बेटा था और धमाके में गंभीर रूप से झुलस गया था। डॉक्टर लगातार उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में अब भी कई घायल मजदूरों का इलाज जारी है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट में विशेष निगरानी बढ़ा दी है। घायल विशाल की हालत में सुधार हादसे में घायल विशाल को सिर में गंभीर चोट आई थी। धमाके की तेज आवाज और दबाव के कारण वह दूर जाकर गिर पड़ा था। इससे उसके सिर में खून का थक्का जम गया। विशाल को एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उसकी हालत अब पहले से बेहतर है और उसे आज दोपहर बाद डिस्चार्ज किया जाएगा।डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी। Dewas blast update: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े के नेतृत्व में आयोग गठित अस्पतालों में 24 घंटे निगरानी बर्न यूनिट में भर्ती मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। पांच नर्सिंग कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। घायलों को लगातार मेडिकल निगरानी में रखा गया है। वहीं चोइथराम अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में से तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि हिल गए आसपास के मकान देवास जिले के टोंककला इलाके में 14 मई की सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। विस्फोट के बाद फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह टूट गईं और आसपास के मकानों तक में कंपन महसूस किया गया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। Dewas Blast Update : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मौतें और 2 मजदूर लापता, पूरी फैक्ट्री बने बिना ही शुरू हुआ बारूद का काम हादसे के बाद झुलसे मजदूर बदहवास हालत में बाहर निकलते दिखाई दिए। कई लोगों के कपड़े शरीर से चिपक गए थे। फैक्ट्री परिसर में जले हुए अवशेष और बाल बिखरे पड़े मिले, जिसने हादसे की भयावहता को साफ दिखाया। उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर बने हादसे का शिकार इस फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकतर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। शुरुआत में धीरज, सनी और सुमित की मौत की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद अमलतास अस्पताल में इलाज के दौरान अमर और गुड्डू ने दम तोड़ दिया। अब अजय, निरंजन और राम की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई है। घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव?

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश में 2024 में दहेज हत्या के 450 मामले दर्ज हुए। घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के 7514 मामले सामने आए। महिला अपराध के मामलों में एमपी देश में पांचवें स्थान पर है। MP Dowry Murde : भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों ट्विशा नाम की युवती की मौत को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इंस्टाग्राम पर लोग “जस्टिस फॉर ट्विशा” लिखकर स्टोरी साझा कर रहे हैं। सेना से रिटायर्ड लोग भी रैली निकालकर न्याय की मांग कर रहे हैं। ट्विशा की मौत आखिर कैसे हुई, इसकी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। मामला कोर्ट में है और परिवार न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर चुका है। ससुराल पक्ष जहां ट्विशा को नशे की आदी बता रहा है, वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में स्कॉर्पियो देने के बाद भी ससुराल वाले फॉर्च्यूनर की मांग कर रहे थे। बता दें कि, ऐसा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई दहेज़ हत्या के मामले सामने आये कुछ दब गए तो कुछ दबा दिए गए। एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौकानें वाले आंकड़ें सामने आये हैं। NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में साल 2024 के दौरान दहेज हत्या के 450 मामले दर्ज किए गए। यानी प्रदेश में लगभग हर दिन एक महिला दहेज के कारण अपनी जान गंवा रही है। इनमें 232 मामले पुराने IPC कानून और 218 मामले नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज हुए हैं। दहेज हत्या के मामलों में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। राज्य से ज्यादा मामले सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में सामने आए हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक दबाव महिलाओं की जिंदगी पर लगातार भारी पड़ रहे हैं। Indore Water Crisis : इंदौर में जल संकट गहराया! बोरिंग सूखे, पानी के लिए झगड़े लोग, किया चक्काजाम पलक की आखिरी कॉल ने परिवार को तोड़ दिया ग्वालियर की रहने वाली 21 वर्षीय पलक रजक की मौत ने भी पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। शादी के करीब एक साल बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से करीब आधे घंटे पहले पलक ने अपने भाई को फोन कर रोते हुए कहा था, “मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मुझे मार डालेंगे।” जब तक भाई पहुंचा, अस्पताल में उसकी बहन का शव रखा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि पलक सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी पोस्ट डाल रही थी, जिनमें अकेलापन, घुटन और मानसिक तनाव साफ दिखाई दे रहा था। जांच में यह भी पता चला कि मौत से पहले उसने तीन दिन तक खाना नहीं खाया था। Trump Daughter Threat : डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार भावना की मौत के बाद रोता रह गया परिवार गुना जिले की 24 वर्षीय भावना यादव की मौत ने भी दहेज प्रताड़ना के आरोपों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भावना की शादी ढाई साल पहले हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसमें प्रताड़ना की बात सामने आने का दावा किया गया है। परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार मारपीट और मानसिक दबाव बना रहा था। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद जब बेटी का शव परिवार को सौंपा गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने तक की नौबत राजगढ़ जिले की 22 वर्षीय भावना उर्फ भूराबाई का मामला भी बेहद दर्दनाक है। परिवार के अनुसार, शादी के बाद से उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुर आए दिन मारपीट करते थे और मानसिक रूप से परेशान करते थे। इसी तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। भोपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर महिला आयोग ने जताई चिंता राज्य महिला आयोग ने लगातार बढ़ते मामलों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने कहा कि कई मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज करने में देरी करती है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि आयोग अब ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया की समीक्षा करेगा। जरूरत पड़ने पर कमेटी बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग अब ऐसी योजनाओं पर भी काम करने की तैयारी कर रहा है, जिससे दहेज और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को पहले ही रोका जा सके। महिला अपराध (2024) में राजस्थान के बाद एमपी राजस्थान कुल महिला अपराध: 35,653 अनुमानित महिला आबादी: 4 करोड़ 10 हजार महिलाओं पर अपराध: लगभग 8.9 मध्य प्रदेश कुल महिला अपराध: 32,832 अनुमानित महिला आबादी: 4.26 करोड़ 10 हजार महिलाओं पर अपराध: लगभग 7.7 महाराष्ट्र कुल महिला अपराध: 47,954 अनुमानित महिला आबादी: 6.12 करोड़ 10 हजार महिलाओं पर अपराध: लगभग 7.8 NCRB Report 2024 : मध्य प्रदेश की सड़कें बनीं मौत का रास्ता, हिट एंड रन मामलों में देश में दूसरे नंबर पर प्रदेश पश्चिम बंगाल कुल महिला अपराध: 34,360 अनुमानित महिला आबादी: 4.89 करोड़ 10 हजार महिलाओं पर अपराध: लगभग 7.0 उत्तर प्रदेश कुल महिला अपराध: 66,398 अनुमानित महिला आबादी: 11.45 करोड़ 10 हजार महिलाओं पर अपराध: लगभग 5.8 नोट-: राजस्थान में हर 10 हजार महिलाओं में सबसे ज्यादा करीब 9 महिलाएं अपराध का शिकार हुई। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में यह आंकड़ा करीब 8 महिलाओं का। पश्चिम बंगाल में 7 और यूपी में करीब 6 महिलाएं प्रति 10 हजार आबादी पर अपराध का शिकार हुई। राष्ट्रीय औसत से ज्यादा MP में महिला अपराध मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 74.7 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 64.6 है। एमपी में दहेज हत्या की दर 1.8 है, जो राष्ट्रीय औसत 0.8 से दोगुनी है। पति या रिश्तेदारों द्वारा
Twisha Sharma Death Case : त्विशा शर्मा केस में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Twisha Sharma Death Case : भोपाल। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले को लेकर लगातार बढ़ते दबाव और लोगों के गुस्से के बीच पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। मीडिया की भीड़ और विरोध प्रदर्शन से बचाने के लिए समर्थ सिंह को कोर्ट परिसर में पीछे के रास्ते से लाया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और तेज हो गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद से आरोपी कहां-कहां छिपा रहा और किसने उसकी मदद की। MP Dowry Murder : MP में दहेज का डरावना सच! टॉप 3 में मध्य प्रदेश शामिल, ससुराल वाले बना रहे सुसाइड के लिए दबाव? हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उसने अपनी याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटारा हिल्स थाना प्रभारी या जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां अदालत ने उसका समर्पण स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि समर्पण स्वीकार नहीं होने के बाद आरोपी कोर्ट परिसर के एक कमरे में छिप गया था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। Indore Water Crisis : इंदौर में जल संकट गहराया! बोरिंग सूखे, पानी के लिए झगड़े लोग, किया चक्काजाम भोपाल और जबलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई समर्थ सिंह के कोर्ट परिसर में मौजूद होने की जानकारी मिलते ही भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। औपचारिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी को भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात पुलिस टीम उसे भोपाल लेकर पहुंची। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि घटना के बाद उसने किन लोगों से संपर्क किया और उसे कहां-कहां शरण मिली। शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि समर्थ सिंह को शरण देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी इतने दिनों तक कहां छिपा रहा और किसकी मदद से गिरफ्तारी से बचता रहा। SRH vs RCB मैच में बवाल! विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में आरोपी की मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं। जांच टीम का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कार्रवाई और सख्ती बढ़ाई जा सकती है। ट्विशा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल गौरतलब है कि भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद से ही ट्विशा के मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि ट्विशा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले ने सोशल मीडिया पर भी बड़ा रूप ले लिया है। लोग “Justice for Twisha” अभियान चलाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर सोशल मीडिया और लोगों में भारी नाराजगी ट्विशा शर्मा केस को लेकर लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और सामाजिक संगठन भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठा चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों का भरोसा न्याय व्यवस्था से उठ सकता है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और कोर्ट की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Indore Water Crisis : इंदौर में जल संकट गहराया! बोरिंग सूखे, पानी के लिए झगड़े लोग, किया चक्काजाम

हाइलाइट्स इंदौर के कई इलाकों में गंभीर जल संकट गहराया। लोग टैंकरों और नर्मदा सप्लाई पर निर्भर हुए। पानी के लिए कई जगह चक्काजाम और प्रदर्शन। नगर निगम ने पानी बेचने वाले टैंकरों पर कार्रवाई की। Indore Water Crisis : इंदौर। देश में लगातार कई बार स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के कई इलाकों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कहीं महिलाएं खाली बर्तन लेकर दूर-दूर तक पानी भरने जा रही हैं, तो कहीं लोग घंटों टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं। कई कॉलोनियों में दो-दो दिन बाद पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब होते जा रहे हैं। पानी की कमी अब सिर्फ एक सुविधा का मुद्दा नहीं रह गया, बल्कि यह लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और चिंता बन चुका है। अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर शहर के कई मोहल्लों में टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता इंदौर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जल संकट तेजी से बढ़ रहा है। कई कॉलोनियां अब पूरी तरह टैंकरों के भरोसे चल रही हैं। टैंकर आने की खबर मिलते ही लोग बाल्टी, ड्रम और टंकियां लेकर बाहर निकल आते हैं। स्थिति यह है कि कई जगह पानी भरने को लेकर विवाद और झड़पें तक हो रही हैं। लोगों का कहना है कि टैंकरों से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं है। कई परिवारों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में नर्मदा की सप्लाई भी बहुत कम समय के लिए आ रही है, जबकि कई बोरिंग पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में लोगों के सामने पीने और घरेलू कामों के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। शहर के कई इलाकों में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किए। कहीं चक्काजाम हुआ तो कहीं खाली मटके फोड़कर विरोध जताया गया। कांग्रेस ने शहर के 22 जोन कार्यालयों पर प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। तपेश्वरी बाग की पानी टंकी पर भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां गुस्साए लोगों ने हाइड्रेंट तक तोड़ दिया, जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Petrol Diesel Price : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, CNG भी महंगी; जानिए आपके शहर के में कितना है प्राइज विकास नगर और वीणा नगर जैसे इलाकों में महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पर बैठ गए और पानी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कई जगह लोगों ने जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी भी दी। महिलाओं का दर्द- पानी मांगने जाओ तो भगा देते हैं पवन पुरी कॉलोनी और अन्य प्रभावित इलाकों में महिलाओं ने अपनी परेशानी खुलकर बताई। उनका कहना है कि कई बार जोन कार्यालय और अधिकारियों के पास शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई बार खाली बर्तन लेकर लौटना पड़ता है। एक महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता हाथ जोड़ते हैं, लेकिन अब पानी की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। बुजुर्ग महिलाओं ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। लोगों ने खाली बर्तन बजाकर पानी दो… पानी दो… के नारे लगाए। कई परिवारों के घरों में पीने तक का पानी नहीं बचा है। नगर निगम टैंकरों से कर रहा मुफ्त सप्लाई नगर निगम का कहना है कि भूजल स्तर गिरने और बोरिंग सूखने की वजह से यह संकट पैदा हुआ है। निगम के मुताबिक, शहर में 616 किराए के और 79 नगर निगम के टैंकरों से मुफ्त पानी सप्लाई किया जा रहा है। निगम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई ड्राइवर या कर्मचारी पानी के बदले पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत तुरंत कंट्रोल रूम या 311 ऐप पर करें। हालांकि, लोगों का आरोप है कई जगह टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और पानी की सप्लाई जरूरत से काफी कम है। AR Rahman Bhopal Live Concert : BHEL में गूंजेगी गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज, शाम 7 बजे से फ्री पास से एंट्री निगम कमिश्नर ने पकड़ा पानी बेचता टैंकर नगर निगम कमिश्नर ने खुद कार्रवाई करते हुए एक टैंकर को पकड़ा, जो पानी बेच रहा था। जांच के दौरान पता चला कि टैंकर पर निगम का स्टीकर भी नहीं लगा था। कमिश्नर टैंकर के पीछे-पीछे पार्श्वनाथ जैन कॉलोनी तक पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि पानी के बदले पैसे लिए जा रहे हैं। इसके बाद टैंकर जब्त कर एजेंसी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा लसूडिया मोरी क्षेत्र में भी बिना अनुमति वाले दो टैंकर पकड़े गए, जिन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों के घर पहुंच रहे रहवासी बढ़ते जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। भाजपा पार्षद लालबहादुर वर्मा रहवासियों के साथ विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे और पानी की समस्या बताई। लोगों ने पानी दो… पानी दो… के नारे लगाए। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। Trump Daughter Threat : डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार वार्ड 75 में कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी खुद टैंकर से लोगों को पानी बांटते नजर आए। यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी भरने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए।
Trump Daughter Threat : डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार

हाइलाइट्स इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा मिला। आरोपी कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। FBI और अमेरिकी एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। Trump Daughter Threat : वांशिगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी है, जो इराक का रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि वह ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और इवांका ट्रंप को निशाना बनाना चाहता था। बताया जा रहा है कि यह पूरी साजिश ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी। सुलेमानी की साल 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। UPDATE : ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका! वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर वाइट हाउस लौटे ट्रम्प आरोपी के पास मिला इवांका के घर का नक्शा जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी के पास इवांका ट्रंप और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा मिला है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उस इलाके का नक्शा भी शेयर किया था जहां उनका आलीशान घर स्थित है। बताया जा रहा है कि इवांका और जैरेड का यह घर करीब 24 मिलियन डॉलर का है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भी पोस्ट किए थे। उसने लिखा था कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी उन्हें बचा नहीं पाएंगी और बदला लेना सिर्फ समय की बात है। इन पोस्ट्स के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं और लंबे समय से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। SRH vs RCB मैच में बवाल! विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था आरोपी रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-सादी ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी को अपना “पिता समान” मानता था। वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व उप सैन्य अताशे इंतिफाद कनबर ने दावा किया कि सुलेमानी की मौत के बाद आरोपी लगातार बदला लेने की बात करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी लोगों से कहता था कि ट्रंप परिवार को उसी तरह दर्द महसूस कराया जाना चाहिए जैसा ईरान समर्थकों ने सुलेमानी की मौत के बाद महसूस किया। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी की सोच बेहद कट्टरपंथी हो चुकी थी और वह अमेरिका विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। कई देशों में हमलों का आरोपी अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, अल-सादी पर यूरोप और अमेरिका में कई हमलों और हमले की कोशिशों के आरोप हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसने मार्च 2026 में एम्स्टर्डम स्थित बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलन पर बम हमला किया था। इसके अलावा उस पर लंदन में यहूदी समुदाय के लोगों पर चाकू से हमला करने और टोरंटो स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी करने के भी आरोप हैं। AR Rahman Bhopal Live Concert : BHEL में गूंजेगी गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज, शाम 7 बजे से फ्री पास से एंट्री जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेल्जियम और नीदरलैंड में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाओं में भी शामिल रहा है। अमेरिकी एजेंसियां अब उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही हैं। IRGC और कटाइब हिजबुल्लाह से जुड़े थे तार रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और कटाइब हिजबुल्लाह जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके संबंध ईरानी सैन्य अधिकारियों तक थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ने IRGC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी संपर्क बनाए हुए थे। इसी नेटवर्क के जरिए वह अलग-अलग देशों में यात्रा करता था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाता था। उसके पास इराक का विशेष सर्विस पासपोर्ट भी मिला है, जिसे आम लोगों को नहीं दिया जाता। इस पासपोर्ट की वजह से उसे कई देशों में आसानी से यात्रा करने और सुरक्षा जांच में राहत मिलती थी। UPDATE : ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जबलपुर पुलिस ने लिया हिरासत में सोशल मीडिया पर खुलकर देता था धमकी हैरानी की बात यह है कि आरोपी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और खुलेआम धमकी भरे पोस्ट करता था। वह दुनिया के कई बड़े शहरों में घूमते हुए तस्वीरें शेयर करता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों की तस्वीरें भी पोस्ट करता था। वह साइलेंसर लगी पिस्तौल की तस्वीरें शेयर कर लोगों को डराने की कोशिश करता था। अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियां उसके कट्टरपंथी विचारों का साफ संकेत थीं। तुर्की से गिरफ्तार होकर अमेरिका लाया गया आरोपी अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मोहम्मद अल-सादी को 15 मई 2026 को तुर्की में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह वहां से रूस भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। फिलहाल उसे न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यह वही हाई-सिक्योरिटी जेल है जहां कई हाई-प्रोफाइल आरोपी बंद हैं। IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड व्हाइट हाउस की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।
UPDATE : ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका! वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर वाइट हाउस लौटे ट्रम्प

हाइलाइट्स डोनाल्ड ट्रम्प अचानक वीकेंड कार्यक्रम छोड़ लौटे व्हाइट हाउस । अमेरिका द्वारा ईरान पर नए सैन्य हमलों की अटकलें हुईं तेज । ईरान ने कहा कि वह किसी भी कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार। खाड़ी देशों ने अमेरिका से युद्ध टालने और कूटनीति अपनाने की अपील की। US – Iran War UPDATE : वांशिगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया और तुरंत व्हाइट हाउस लौट आए। इस फैसले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन व्हाइट हाउस और अमेरिकी सेना की गतिविधियों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य अफसरों ने भी अपनी छुट्टियां और निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि हालात सामान्य नहीं हैं और आने वाले दिनों में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर अमेरिका की संभावित सैन्य तैयारी पर बढ़ी चर्चा CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां और सेना हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका कोई सैन्य कदम उठाता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है, खासकर तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर। ईरान ने दी कड़ी चेतावनी अमेरिका की संभावित कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरानी सेना किसी भी “बेवकूफी भरे कदम” का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रजा तलाए-निक ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के पास ईरान की मांगें मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अगर ईरान के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया, तो अमेरिका और उसके सहयोगियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। Petrol Diesel Price : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, CNG भी महंगी; जानिए आपके शहर के में कितना है प्राइज उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज कर पूरी तरह इजराइल के साथ खड़े हैं। ईरानी प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रम्प का रवैया क्षेत्र को और बड़े युद्ध की तरफ धकेल सकता है। खाड़ी देशों ने युद्ध टालने की अपील की मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कई खाड़ी देशों ने अमेरिका से संयम बरतने की अपील की है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर ने ट्रम्प प्रशासन से ईरान पर हमला न करने और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की मांग की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कतर की एक टीम तेहरान पहुंची है, जो युद्ध रोकने और विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है। वहीं पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंचे हैं। वहां उन्होंने क्षेत्रीय तनाव कम करने और संभावित समझौते पर चर्चा की। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी दुनिया की चिंता लगातार बढ़ रही है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है। यूरोपीय यूनियन अब ईरानी अधिकारियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक नया प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री मिशन तैनात करने की बात कही गई है। Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत तनाव के बावजूद जापान का एक तेल टैंकर सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। जापानी मीडिया के मुताबिक, “इदेमित्सु मारू” नाम का यह जहाज सऊदी अरब से करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जापान जा रहा है। जहाज पर मौजूद सभी जापानी कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं। उत्तरी इजराइल में संदिग्ध विमान से बढ़ा अलर्ट इजराइल और लेबनान सीमा पर भी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में एक संदिग्ध विमान घुस आया, जिसके बाद हवाई हमले के सायरन बजाए गए। सेना के मुताबिक, यह संदिग्ध गतिविधि किरीयात शमोना और रोश हानिक्रा इलाके के ऊपर देखी गई। दोनों इलाके दक्षिणी लेबनान सीमा के पास स्थित हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह ड्रोन था या कोई दूसरा विमान। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। दुनिया की नजर अब अमेरिका और ईरान पर मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान पर टिकी हुई है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।
SRH vs RCB मैच में बवाल! विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ?

SRH vs RCB : हैदराबाद। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में चौकों-छक्कों की बारिश हुई और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबले के खत्म होने के बाद जो हुआ उसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मैच के बाद विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच दिखा तनाव सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया। वायरल वीडियो में देखा गया कि मैच खत्म होने के बाद ट्रैविस हेड ने विराट कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो गई। अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया विशाल स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बना दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन और क्लासेन ने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दी। कप्तान पैट कमिंस की टीम पूरे मैच में आत्मविश्वास से भरी नजर आई। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने कोशिश जरूर की, लेकिन टीम 200 रन तक ही पहुंच सकी। RCB की तरफ से पाटीदार और क्रुणाल ने संभाली पारी 255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत ज्यादा मजबूत नहीं रही। हालांकि, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने कुछ बड़े शॉट लगाए और रन गति बनाए रखने का प्रयास किया। विराट कोहली से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन मैच के दबाव में वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। SRH के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर RCB को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। आखिरकार बेंगलुरु की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी और मुकाबला 55 रन से हार गई। UPDATE : ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जबलपुर पुलिस ने लिया हिरासत में मैच के दौरान विराट और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी बहस मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच तनाव साफ दिखाई दिया। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। विराट कोहली को गुस्से में इशारे करते और कुछ कहते हुए देखा गया। ओवर खत्म होने के बाद भी माहौल शांत नहीं हुआ। कैमरों में कैद दृश्य में कोहली को उंगली दिखाते हुए और लगातार बहस करते हुए देखा गया। हालांकि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच आक्रामक रवैया और स्लेजिंग नई बात नहीं है, लेकिन इस घटना ने फैंस का ध्यान खींच लिया। हाथ न मिलाने के वीडियो ने बढ़ाई चर्चा असल विवाद मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ। जब दोनों टीमें मैच के बाद हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़ी हुईं, तब ट्रैविस हेड ने विराट कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया। लेकिन विराट ने दूसरी तरफ देखते हुए बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ना बेहतर समझा। दिलचस्प बात यह रही कि विराट कोहली ने SRH के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रैविस हेड को नजरअंदाज कर दिया। हेड कुछ पल वहीं खड़े रहे और फिर बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने विराट के व्यवहार की आलोचना की, जबकि कई फैंस ने इसे मैच के दौरान हुए तनाव का असर बताया। IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड सोशल मीडिया पर छिड़ी खेल भावना को लेकर बहस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खेल भावना यानी स्पोर्ट्समैनशिप को लेकर बहस तेज हो गई। कई क्रिकेट फैंस का कहना है कि मैदान पर कितनी भी प्रतिस्पर्धा क्यों न हो, मैच के बाद खिलाड़ियों को पेशेवर व्यवहार दिखाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हाई-प्रेशर मुकाबलों में भावनाएं अक्सर खिलाड़ियों पर हावी हो जाती हैं। विराट कोहली पहले भी अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं और मैदान पर उनका जुनून कई बार चर्चा का विषय बन चुका है। हालांकि, अभी तक विराट कोहली या ट्रैविस हेड की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯 Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T — Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर

हाइलाइट्स ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के माता-पिता ने गिरफ्तारी का डर। इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों में 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े। परिवार नहीं चाहता कि अभिजीत राजनीति को करियर बनाए। CJI की कथित टिप्पणी के विरोध में शुरू हुआ CJP। Cockroach Janata Party : नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फाउंडर अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अभिजीत की इस बढ़ती लोकप्रियता ने उनके माता पिता की चिंता बढ़ा दी है। अभिजीत के माता पिता को उनकी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि, उन्हें डर है कि, कहीं सरकार पर व्यंग्य करने वाले कंटेंट की वजह से अभिजीत किसी कानूनी मुश्किल में न फंस जाएं या उनकी गिरफ्तारी न हो जाए। अभिजीत दिपके के माता-पिता ने जताई चिंता दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर निवासी अभिजीत दिपके के माता-पिता भगवान दिपके और अनीता दिपके ने एक मराठी न्यूज़ चैनल से बातचीत में अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटे की बढ़ती लोकप्रियता उन्हें डराने लगी है। परिवार को आशंका है कि राजनीति और सोशल मीडिया एक्टिविज्म के कारण अभिजीत किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? सोशल मीडिया से उठा एक आंदोलन, जिसने इंटरनेट पर मचाई हलचल भगवान दिपके ने कहा कि आज की राजनीतिक परिस्थितियों को देखकर डर लगना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अभिजीत ने खुद भी एक इंटरव्यू में भारत लौटने के बाद गिरफ्तारी का डर जताया था। पिता के अनुसार, वे लगातार ऐसी खबरें पढ़ते रहते हैं जिनमें सोशल मीडिया या राजनीतिक गतिविधियों के कारण लोगों पर कार्रवाई होती है। इसी वजह से वे पिछले कई दिनों से तनाव में हैं। ‘राजनीति में करियर न बनाए बेटा’ अभिजीत की मां अनीता दिपके ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका बेटा राजनीति को अपना करियर बनाए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बेटे की सुरक्षा है। मां ने साफ कहा कि वह चाहती हैं कि अभिजीत सुरक्षित घर लौट आए और किसी नौकरी या पेशेवर करियर पर ध्यान दे। अनीता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अभिजीत उनकी बात मानेगा या नहीं, लेकिन वह राजनीति में उसका समर्थन नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि पहले भी जब अभिजीत राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा था, तब परिवार ने उसे इससे दूर रहने की सलाह दी थी। परिवार का मानना है कि राजनीति में अनिश्चितता और जोखिम बहुत ज्यादा है। Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल AIIMS में अव्यवस्थाओं की फिर खुली पोल, वार्ड के बाहर कॉकरोच का डेरा इंजीनियरिंग छोड़कर चुना मास मीडिया का रास्ता अभिजीत दिपके के माता-पिता ने बताया कि अभिजीत ने शुरुआत में छत्रपति संभाजीनगर में पढ़ाई की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए पुणे गया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई उसके लिए कठिन साबित हुई, जिसके बाद उसने मास मीडिया और पत्रकारिता की तरफ रुख किया। परिवार के अनुसार, अभिजीत की बहन पहले से विदेश में थी, इसलिए उसने भी विदेश जाकर पत्रकारिता की पढ़ाई करने का फैसला लिया। पिता भगवान दिपके ने कहा कि वे चाहते थे कि अभिजीत पुणे या दिल्ली में कोई स्थिर नौकरी करे, लेकिन उसने अलग रास्ता चुना। पड़ोसियों से मिली ‘कॉकरोच पार्टी’ की जानकारी अभिजीत के माता-पिता ने बताया कि उन्हें इस पार्टी और उसके वायरल होने की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों से मिली। बाद में परिवार के बच्चों ने सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता और फॉलोअर्स के बारे में बताया। अनीता दिपके ने कहा कि उन्हें बताया गया कि अभिजीत के सोशल मीडिया फॉलोअर्स कई बड़े सार्वजनिक चेहरों से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुका है। उस समय भी परिवार ने राजनीति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड CJI की टिप्पणी के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की शुरुआत हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी के विरोध में हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स को “कॉकरोच” और “परजीवी” कहे जाने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी बढ़ गई थी। इसी के विरोध में बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) और उनके साथियों ने इस व्यंग्यात्मक अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party) की शुरुआत की। कुछ ही दिनों में यह आंदोलन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और युवाओं के एक बड़े वर्ग का समर्थन मिलने लगा। लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के अंदर इस प्लेटफ़ॉर्म के इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए। सोशल मीडिया पर इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है। व्यंग्य के साथ गंभीर राजनीतिक मांगें भी शामिल हालांकि इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत व्यंग्य और मीम के रूप में हुई थी, लेकिन इसके घोषणापत्र में कई गंभीर राजनीतिक और सामाजिक मांगें भी रखी गई हैं। इनमें पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा जैसे पद स्वीकार करने से रोकने की मांग शामिल है। UPDATE : ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जबलपुर पुलिस ने लिया हिरासत में इसके अलावा चुनाव आयोग की जवाबदेही बढ़ाने, संसद और मंत्री पदों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, मीडिया मालिकाना हक में सुधार और रोजगार के अधिकार से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। यही कारण है कि यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं बल्कि युवाओं की नाराजगी की आवाज के रूप में देखा जा रहा है। Q. कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? A. यह एक व्यंग्यात्मक डिजिटल राजनीतिक आंदोलन है, जिसे अभिजीत दिपके ने शुरू किया है। यह युवाओं के मुद्दों और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा अभियान है। Q. अभिजीत दिपके कौन हैं? A. अभिजीत दिपके बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक हैं। Q. अभिजीत के माता-पिता क्यों चिंतित हैं? A. उनके माता-पिता को डर है कि बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक गतिविधियों के कारण अभिजीत को
Petrol Diesel Price : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, CNG भी महंगी; जानिए आपके शहर के में कितना है प्राइज

हाइलाइट्स दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए और डीजल 92.49 रुपए लीटर। 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं। दिल्ली-NCR में CNG के दाम भी बढ़े। राशन और सब्जियां हो सकती हैं महंगी। Petrol Diesel Price Hike : नई दिल्ली। देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर सीधे लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में भी 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में CNG 81.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपए और 18 मई को 1 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार हो रही इस वृद्धि से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है। Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम पिछले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। 19 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। अब 9 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है। इसका असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर जरूरी सामान की कीमतों पर दिखाई देगा। राशन और सब्जियां हो सकती हैं महंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम जरूरत की चीजों पर भी पड़ सकता है। ट्रक और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनियां किराया बढ़ा सकती हैं, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। खेती की लागत में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसानों को ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। इससे अनाज और कृषि उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया भी बढ़ने की आशंका है। इससे आम लोगों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। Vidisha News : अस्पताल की चौखट पर महिला की डिलीवरी, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल कच्चे तेल की बढ़ती कीमत बनी बड़ी वजह ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल माना जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पहले जहां कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत और नुकसान की भरपाई के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था। कैसे तय होती हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चरणों से गुजरने के बाद तय होती हैं। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चा तेल खरीदा जाता है। इसके बाद रिफाइनरियों में इसे साफ कर पेट्रोल और डीजल तैयार किया जाता है। इसमें रिफाइनिंग लागत और कंपनियों का मुनाफा जोड़ा जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और रोड सेस लगाती है। फिर डीलर कमीशन जुड़ता है। आखिर में राज्य सरकारें अपने हिसाब से VAT या लोकल टैक्स लगाती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग होती हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं। IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड लंबे समय तक स्थिर थे दाम मार्च 2024 से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने जनता को राहत देते हुए 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। उस समय सरकार ने एक्साइज ड्यूटी भी कम की थी ताकि लोगों पर महंगाई का बोझ कम हो सके। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे के कारण कीमतों में फिर इजाफा शुरू हो गया है। सरकार के अनुसार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था। PM मोदी ने ईंधन बचाने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तेलंगाना के एक कार्यक्रम में लोगों से पेट्रोल और डीजल का सावधानी से उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत जरूरी है। Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत पीएम मोदी ने कहा कि जरूरत के अनुसार ही पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और वैश्विक संकट का असर भी कम होगा। सरकार अब वैकल्पिक ऊर्जा और ईंधन बचत पर भी जोर दे रही है। पेट्रोल की कीमतों में बदलाव दिल्ली नए दाम: 99.51 पुरानी कीमत: 98.64 अंतर: +0.87 कोलकाता नए दाम: 110.64 पुरानी कीमत: 109.70 अंतर: +0.94 मुंबई नए दाम: 108.49 पुरानी कीमत: 107.59 अंतर: +0.90 चेन्नई नए दाम: 105.31 पुरानी कीमत: 104.49 अंतर: +0.82 डीजल की कीमतों में बदलाव दिल्ली नए दाम: 92.49 पुरानी कीमत: 91.58 अंतर: +0.91 कोलकाता नए दाम:
AR Rahman Bhopal Live Concert : BHEL में गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज, शाम 7 बजे से फ्री पास से एंट्री

हाइलाइट्स एआर रहमान आज भोपाल में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। कार्यक्रम BHEL दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा। कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए मुफ्त पास वितरित किए जा रहे हैं। राम चरण और जाह्नवी कपूर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। AR Rahman Bhopal Live Concert : भोपाल। राजधानी भोपाल में आज संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास मौका होने वाला है। देश और दुनिया में अपनी आवाज और संगीत के लिए मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान आज भोपाल में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। यह भव्य कॉन्सर्ट BHEL दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इस कार्यक्रम को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए लोगों को मुफ्त पास दिए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पहले ही पास लेने पहुंच चुके हैं और आज भी लोग स्थल से फ्री पास लेकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश खुला रहेगा, जिसके चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर भेल दशहरा मैदान में तैयार हुआ भव्य मंच एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए भेल दशहरा मैदान में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मैदान में एक विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया है, जहां आधुनिक लाइटिंग और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। कॉन्सर्ट स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए पार्किंग और एंट्री व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। शहर के युवा और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। Petrol Diesel Price : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, CNG भी महंगी; जानिए आपके शहर के में कितना है प्राइज राम चरण और जाह्नवी कपूर भी होंगे शामिल इस लाइव कॉन्सर्ट की खास बात यह भी है कि एआर रहमान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और साउथ सुपरस्टार राम चरण भी भोपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि तीनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के सिलसिले में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। फैंस के बीच राम चरण और जाह्नवी कपूर को लेकर भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार इस इवेंट को लेकर चर्चा हो रही है और लोग बड़ी संख्या में इस म्यूजिक नाइट का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं। IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड ‘पेद्दी’ फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बनेगा कार्यक्रम बताया जा रहा है कि यह कॉन्सर्ट आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन का भी हिस्सा है। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू ने किया है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह जाह्नवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में फिल्म ‘देवरा’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। हाल ही में मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही थी।