Aayudh

Categories

Indore Water Crisis : इंदौर में जल संकट गहराया! बोरिंग सूखे, पानी के लिए झगड़े लोग, किया चक्काजाम

Indore Water Crisis

हाइलाइट्स

  • इंदौर के कई इलाकों में गंभीर जल संकट गहराया।
  • लोग टैंकरों और नर्मदा सप्लाई पर निर्भर हुए।
  • पानी के लिए कई जगह चक्काजाम और प्रदर्शन।
  • नगर निगम ने पानी बेचने वाले टैंकरों पर कार्रवाई की।

Indore Water Crisis : इंदौर। देश में लगातार कई बार स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के कई इलाकों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कहीं महिलाएं खाली बर्तन लेकर दूर-दूर तक पानी भरने जा रही हैं, तो कहीं लोग घंटों टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं।

कई कॉलोनियों में दो-दो दिन बाद पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब होते जा रहे हैं। पानी की कमी अब सिर्फ एक सुविधा का मुद्दा नहीं रह गया, बल्कि यह लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और चिंता बन चुका है।

अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर

शहर के कई मोहल्लों में टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता

इंदौर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जल संकट तेजी से बढ़ रहा है। कई कॉलोनियां अब पूरी तरह टैंकरों के भरोसे चल रही हैं। टैंकर आने की खबर मिलते ही लोग बाल्टी, ड्रम और टंकियां लेकर बाहर निकल आते हैं।

स्थिति यह है कि कई जगह पानी भरने को लेकर विवाद और झड़पें तक हो रही हैं। लोगों का कहना है कि टैंकरों से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं है। कई परिवारों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है।

कुछ क्षेत्रों में नर्मदा की सप्लाई भी बहुत कम समय के लिए आ रही है, जबकि कई बोरिंग पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में लोगों के सामने पीने और घरेलू कामों के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग

जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। शहर के कई इलाकों में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किए। कहीं चक्काजाम हुआ तो कहीं खाली मटके फोड़कर विरोध जताया गया।

कांग्रेस ने शहर के 22 जोन कार्यालयों पर प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। तपेश्वरी बाग की पानी टंकी पर भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां गुस्साए लोगों ने हाइड्रेंट तक तोड़ दिया, जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Petrol Diesel Price : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, CNG भी महंगी; जानिए आपके शहर के में कितना है प्राइज

विकास नगर और वीणा नगर जैसे इलाकों में महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पर बैठ गए और पानी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कई जगह लोगों ने जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी भी दी।

महिलाओं का दर्द- पानी मांगने जाओ तो भगा देते हैं

पवन पुरी कॉलोनी और अन्य प्रभावित इलाकों में महिलाओं ने अपनी परेशानी खुलकर बताई। उनका कहना है कि कई बार जोन कार्यालय और अधिकारियों के पास शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई बार खाली बर्तन लेकर लौटना पड़ता है। एक महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता हाथ जोड़ते हैं, लेकिन अब पानी की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

बुजुर्ग महिलाओं ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। लोगों ने खाली बर्तन बजाकर पानी दो… पानी दो… के नारे लगाए। कई परिवारों के घरों में पीने तक का पानी नहीं बचा है।

नगर निगम टैंकरों से कर रहा मुफ्त सप्लाई

नगर निगम का कहना है कि भूजल स्तर गिरने और बोरिंग सूखने की वजह से यह संकट पैदा हुआ है। निगम के मुताबिक, शहर में 616 किराए के और 79 नगर निगम के टैंकरों से मुफ्त पानी सप्लाई किया जा रहा है।

निगम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई ड्राइवर या कर्मचारी पानी के बदले पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत तुरंत कंट्रोल रूम या 311 ऐप पर करें। हालांकि, लोगों का आरोप है कई जगह टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और पानी की सप्लाई जरूरत से काफी कम है।

AR Rahman Bhopal Live Concert : BHEL में गूंजेगी गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज, शाम 7 बजे से फ्री पास से एंट्री

निगम कमिश्नर ने पकड़ा पानी बेचता टैंकर

नगर निगम कमिश्नर ने खुद कार्रवाई करते हुए एक टैंकर को पकड़ा, जो पानी बेच रहा था। जांच के दौरान पता चला कि टैंकर पर निगम का स्टीकर भी नहीं लगा था।

कमिश्नर टैंकर के पीछे-पीछे पार्श्वनाथ जैन कॉलोनी तक पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि पानी के बदले पैसे लिए जा रहे हैं। इसके बाद टैंकर जब्त कर एजेंसी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा लसूडिया मोरी क्षेत्र में भी बिना अनुमति वाले दो टैंकर पकड़े गए, जिन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों के घर पहुंच रहे रहवासी

बढ़ते जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। भाजपा पार्षद लालबहादुर वर्मा रहवासियों के साथ विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे और पानी की समस्या बताई।

लोगों ने पानी दो… पानी दो… के नारे लगाए। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Trump Daughter Threat : डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC का आतंकी गिरफ्तार

वार्ड 75 में कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी खुद टैंकर से लोगों को पानी बांटते नजर आए। यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी भरने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *