Aayudh

Categories

Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट

Kerala CM

HIGHLIGHTS:

  • वीडी सतीशन बने केरल के नए CM
  • 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ ली शपथ
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहे मौजूद
  • कांग्रेस के खाते में 12 मंत्री पद
  • कैबिनेट में 14 नए चेहरे शामिल

 

Kerala CM Shapath Grahan: तिरुवनंतपुरम। केरल में UDF सरकार के गठन के बाद कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। सतीशन ने कहा कि करीब 60 साल बाद ऐसा हुआ है, जब केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ग्रहण किया है। इससे पहले 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आर शंकर ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी।

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत

राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश दौरे पर होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

SHAPATH GRAHAN PROGRAM
SHAPATH GRAHAN PROGRAM

कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद

कांग्रेस
वीडी सतीशन – मुख्यमंत्री
रमेश चेन्नीथला
सनी जोसेफ
के. मुरलीधरन
एपी अनिल कुमार
पीसी विष्णुनाथ
रोजी एम जॉन
बिंदु कृष्णा
एम लिजू
टी सिद्दीकी
केए थुलसी
ओजे जनीश
IUML
पीके कुन्हालिकुट्टी
एन शमसुद्दीन
केएम शाजी
पीके बशीर
वीई अब्दुल गफूर
केरल कांग्रेस
मॉन्स जोसेफ
केरल कांग्रेस (जैकब)
अनूप जैकब
RSP
शिबू बेबी जॉन
CMP
सीपी जॉन

NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात

14 नए चेहरों को मिला मौका

नई सरकार की कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा और टी सिद्दीकी जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 मई को होगा, जबकि राज्यपाल का अभिभाषण 29 मई को और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *