Weather Update : नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में पिछले 15 दिनों से चल रही भीषण गर्मी में गुरुवार को कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
दो दिनों में अब ट्रक 17 मौतें
यूपी में पिछले दो दिनों में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की जान गई। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी से 10 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर गिर गया। वहां सड़क साफ करने वाले मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
Jabalpur Cruise Tragedy : हादसा बहुत पीड़ादायक… PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों को 2 लाख रुपए का मुआवजा
कुछ राज्यों में गर्मी बरकरार
राजस्थान और महाराष्ट्र में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को देश का सबसे ज्यादा तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा।
अगले दो दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
2 मई को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में आंधी-बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
3 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। बंगाल, असम और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का खतरा है।
हीटवेव से निपटने की तैयारी
महाराष्ट्र में मुंबई में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से प्रभावित 97 पक्षियों और जानवरों को रेस्क्यू किया गया। राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में लू के मरीजों के लिए अलग ICU बनाई गई है।
दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश
दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरे। इससे तापमान में 8 से 15 डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल में दिल्ली में 18 सालों में सबसे ज्यादा 27.9 मिमी बारिश हुई।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश और ओले गिरे। भोपाल, ग्वालियर, उमरिया और मुरैना समेत कई जिलों में तेज हवा चली। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओले गिरने से इलाका बर्फ की चादर से ढक गया।