Aayudh

Categories

Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार

Dhar Accident Update

Dhar Accident Update : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास जियो पेट्रोल पंप के नजदीक रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।

MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब

पिकअप वाहन का फट गया टायर

जानकारी के अनुसार करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अमझेरा की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के चलते अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और 3-4 बार पलट गया।

इसके बाद सड़क की दूसरी ओर जाकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन

आज होगा अंतिम संस्कार

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, वहीं कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। सभी मृतक अमझेरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

MP Guest Teachers Protest : भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले- वादे पूरे करो वरना आंदोलन तेज होगा

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *