Aayudh

Categories

Dhirendra Shastri : ‘चार बच्चे’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, बोले- मेरा उद्देश्य राष्ट्रहित और सेवाभाव जगाना

Dhirendra Shastri Statement

Dhirendra Shastri : मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ‘चार बच्चे’ वाले बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। शास्त्री ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं था, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देना था।

क्या था बयान का असली मतलब

शास्त्री ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि उन्होंने परिवार में चार बच्चे होने की बात इस संदर्भ में कही थी कि उनमें से एक को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित किया जाए। उनका कहना था कि यह समर्पण किसी भी रूप में हो सकता है- चाहे वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाज सेवा करना हो या भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना हो।

CG Conversions Expose : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बड़ा खुलासा! जशपुर, अंबिकापुर, बस्तर में गांव के गांव ने बदला धर्म

बच्चों को योग्य नागरिक बनाने पर जोर

उन्होंने आगे कहा कि परिवारों को अपने बच्चों को डॉक्टर, कलेक्टर और अन्य जिम्मेदार पदों के लिए तैयार करना चाहिए, ताकि वे देश की प्रगति में योगदान दे सकें। शास्त्री के मुताबिक, उनका संदेश बच्चों में राष्ट्रभक्ति और सनातन मूल्यों को विकसित करने से जुड़ा था, न कि किसी तरह की गलत भावना फैलाने से।

‘समर्पण’ शब्द को लेकर दी स्पष्टता

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘समर्पण’ का मतलब किसी भी प्रकार की कट्टरता नहीं, बल्कि सेवा भाव है। उनका कहना था कि बच्चों को देश और धर्म के प्रति जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद पैदा हुआ।

MP Assembly Session : आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

क्या है पूरा मामला

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से सीधे अपील की कि हर परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक बच्चे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित कर देना चाहिए।

यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोग इसे राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना बताते हुए सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और जनसंख्या नीति पर अनुचित दबाव मान रहे हैं।

Bhopal Suicide Case : लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड, इंस्टा वीडियो में बोला- पत्नी करती थी प्रताड़ित

RSS की जमकर सराहना

अपने संबोधन में शास्त्री ने RSS की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, आम लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन RSS के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश को ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है। इसी भावना से उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और एक को RSS को समर्पित करने की अपील की। यह खबर पूरी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *