Aayudh

Categories

Delhi News : स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से लगी आग , 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार

Swiss Flight Fire

Delhi News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस (Swiss Airlines) की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई।

इमरजेंसी स्लाइड से यात्रियों को निकाला गया

यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में था, पायलट को इंजन में खराबी का संकेत मिला। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया।

अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री हल्के रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।

Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका

एयरलाइन का बयान लैंडिंग गियर से निकला धुआं

स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स (SWISS International Air Lines) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए बताया कि विमान Airbus A330 था। टेकऑफ के दौरान विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत उड़ान रोक दी गई।

एयरलाइन ने कहा कि उनकी स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की पूरी देखभाल की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम दिल्ली भेजी जाएगी।

10 दिन में दूसरी बड़ी घटना

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी विमान संबंधी घटना है। इससे पहले 16 अप्रैल को SpiceJet और Akasa Air के विमानों के बीच टक्कर हो गई थी।

उस घटना में लेह से आए स्पाइसजेट विमान का दाहिना पंख, हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया था। हालांकि उस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और कोई घायल नहीं हुआ था।

Hindu Burial Customs : हिंदू धर्म में क्यों नहीं जलाए जाते कुछ शव? जानिये क्या है धार्मिक रहस्य

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *