APP vs BJP : 7 दिन में 7 सांसद OUT! AAP में ऑपरेशन लोटस’ का मास्टरस्ट्रोक! अंदरखाने में हुआ क्या खेल?

APP vs BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लिए बीता सप्ताह किसी बड़े राजनीतिक झटके से कम नहीं रहा। महज सात दिनों के भीतर पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जिससे न सिर्फ पार्टी की ताकत कमजोर हुई, बल्कि संसद का पूरा सियासी गणित भी बदल गया। इस घटनाक्रम को एक सुनियोजित राजनीतिक ऑपरेशन के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। केजरीवाल को पहले ही लग गई थी भनक बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को इस टूट की आशंका पहले ही हो गई थी। 22 अप्रैल की सुबह उन्होंने अपने कई सांसदों से संपर्क करने की कोशिश की। कुछ नेताओं ने बात की, कुछ ने टालमटोल जवाब दिया, जबकि कुछ ने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। इससे साफ संकेत मिल गया था कि पार्टी के भीतर कुछ बड़ा होने वाला है। US-Iran Peace Talks : अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा कैंसल, ट्रंप बोले-18 घंटे प्लेन में बैठकर बेकार बातें नहीं करेंगे संदीप पाठक का जाना बना सबसे बड़ा झटका इस पूरे घटनाक्रम में संदीप पाठक का बीजेपी में जाना AAP के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। केजरीवाल आखिरी समय तक उनसे संपर्क में रहे और उन्हें भरोसा दिया गया कि वे पार्टी के साथ हैं, लेकिन अचानक वे बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए और पार्टी जॉइन कर ली। यह कदम AAP नेतृत्व के लिए पूरी तरह अप्रत्याशित रहा। राघव चड्ढा बने ऑपरेशन के सूत्रधार सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा इस पूरे ऑपरेशन के मुख्य रणनीतिकार रहे। शराब नीति मामले के बाद से ही उनकी पार्टी से दूरी बढ़ गई थी। इसी दौरान उन्होंने अन्य सांसदों से संपर्क साधा और धीरे-धीरे उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रहे। बताया जाता है कि विदेश यात्रा के दौरान ही बीजेपी से उनकी बातचीत की नींव रखी गई थी। Raghav Chadha : राघव चड्ढा से बीजेपी को क्या मिला बड़ा फायदा? AAP के लिए क्यों है घातक झटका हरभजन सिंह और उद्योगपति सांसदों का रुख पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बीजेपी में जाना पहले से तय माना जा रहा था। वहीं राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे उद्योगपति सांसदों के लिए यह फैसला राजनीतिक के साथ-साथ व्यावसायिक कारणों से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इन नेताओं के लिए केंद्र के साथ तालमेल बनाए रखना अहम माना जा रहा था। बीजेपी को मिला बड़ा फायदा इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 तक पहुंच गई है और NDA ने पहली बार उच्च सदन में साधारण बहुमत हासिल कर लिया है। इसका सीधा असर यह होगा कि सरकार अब बड़े और अहम बिलों को पास कराने में पहले से ज्यादा सक्षम हो जाएगी। School Closed : तेज गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल AAP की स्थिति कमजोर, आगे की चुनौती बड़ी शुक्रवार शाम तक AAP के पास राज्यसभा में केवल 3 सांसद संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सीचेवाल ही बचे हैं। केजरीवाल ने इस घटनाक्रम को “पंजाबियों के साथ धोखा” बताया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब पार्टी के सामने अपनी साख और संगठन दोनों को बचाने की बड़ी चुनौती है।
US-Iran Peace Talks : अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा कैंसल, ट्रंप बोले-18 घंटे प्लेन में बैठकर बेकार बातें नहीं करेंगे

US-Iran Peace Talks : वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता एक बार फिर ठप पड़ गई है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। यह दूसरी बार है जब वार्ता टल गई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ईरान की शर्तों पर अटका मामला इससे पहले ईरान ने साफ कर दिया था कि जब तक अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह किसी भी शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान का कहना है कि इस्लामाबाद में बातचीत तभी संभव है, जब अमेरिका पहले अपने प्रतिबंधात्मक कदमों में ढील दे। Harbhajan Singh Security : हरभजन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडो, AAP से BJP में आए अन्य सांसदों को भी मिली सिक्योरिटी ट्रम्प का बयान- ‘फोन करें, यात्रा की जरूरत नहीं’ डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूतों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी यात्रा कर “बेकार की बातचीत” करने का कोई मतलब नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो उसे सिर्फ एक फोन करना होगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका फिर से जंग शुरू करेगा। ईरानी विदेश मंत्री पहले ही लौटे इस बीच अब्बास अराघची अमेरिकी प्रतिनिधियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने वहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां साझा कीं। Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार ओमान में कूटनीतिक कोशिशें तेज अराघची ने अपने ओमान दौरे के दौरान हैथम बिन तारिक से मस्कट में मुलाकात की। इस बैठक में क्षेत्रीय तनाव कम करने और शांति बहाल करने के प्रयासों पर चर्चा हुई। ओमान ने स्थायी राजनीतिक समाधान और संवाद को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, वहीं ईरान ने भी मौजूदा हालात में कूटनीति को जरूरी बताया। अमेरिकी नाकेबंदी और सख्त हुई नौसैनिक नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में M/V सेवन नामक एक व्यापारी जहाज को रोककर उसका रास्ता बदल दिया। यह ऑपरेशन USS Pinkney (DDG-91) के नेतृत्व में किया गया। अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज ईरान की ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा है, जो तेल और गैस की सप्लाई में शामिल है। ईरान का सख्त रुख- जबरन बातचीत नहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने दो टूक कहा है कि उनका देश दबाव या धमकी के बीच अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत में भी यही रुख दोहराया और कहा कि भरोसे की बहाली के बिना कोई समाधान संभव नहीं है। Raghav Chadha : राघव चड्ढा से बीजेपी को क्या मिला बड़ा फायदा? AAP के लिए क्यों है घातक झटका अन्य बड़े अपडेट्स इसी बीच क्षेत्र में अन्य घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। जर्मनी ने युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में माइंस हटाने के मिशन में शामिल होने की बात कही है। इजराइल ने हिजबुल्लाह के संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया है, जबकि ईरान ने एक हमले में मारी गई छात्रा का AI वीडियो जारी किया है। इसके अलावा, जंग के बाद ईरान से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंच चुका है, जिसे संबंधों में सुधार का संकेत माना जा रहा है।
Harbhajan Singh Security : हरभजन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडो, AAP से BJP में आए अन्य सांसदों को भी मिली सिक्योरिटी

Harbhajan Singh Security : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो तैनात करने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अन्य सांसदों को भी केंद्रीय सुरक्षा दी गई है। हाल के दिनों में बढ़ते विरोध और सुरक्षा से जुड़े इनपुट्स के बीच यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। हरभजन समेत कई सांसदों को मिला सुरक्षा कवच गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, हरभजन सिंह के अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी CRPF सुरक्षा प्रदान की गई है। अब इन सभी नेताओं की सुरक्षा में केंद्रीय बलों के प्रशिक्षित कमांडो तैनात रहेंगे, जो 24 घंटे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। यह फैसला इस बात को दर्शाता है कि केंद्र सरकार इन नेताओं की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। Raghav Chadha : राघव चड्ढा से बीजेपी को क्या मिला बड़ा फायदा? AAP के लिए क्यों है घातक झटका सुरक्षा बढ़ाने के पीछे बढ़ता खतरा जानकारी के मुताबिक, इन नेताओं को हाल ही में मिल रही धमकियों और उनके आवासों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। खासकर पंजाब में कुछ घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इन नेताओं के लिए खतरे का आकलन किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। लगातार बढ़ते तनाव और राजनीतिक माहौल को देखते हुए इसे एहतियाती और जरूरी कदम माना जा रहा है। पंजाब सरकार ने पहले हटाई थी सुरक्षा इससे पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। उनके जालंधर स्थित आवास से सुरक्षाकर्मी और सरकारी वाहन हटा लिए गए थे। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी और सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठने लगे थे। School Closed : तेज गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ी चिंता हाल ही में हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन हुआ था, जिसमें दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश नहीं की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया और केंद्र सरकार को तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया। सियासत गरमाई, बयानबाजी तेज इस पूरे घटनाक्रम के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गद्दार’ बताया और कहा कि उन्होंने जनता के भरोसे को तोड़ा है। वहीं राघव चड्ढा के बयान के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे कि ‘आप’ के कई सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Raghav Chadha : राघव चड्ढा से बीजेपी को क्या मिला बड़ा फायदा? AAP के लिए क्यों है घातक झटका

Raghav Chadha : नई दिल्ली। राघव चड्ढा ने अब आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है, जिससे भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में शामिल रहे चड्ढा के इस कदम को सियासी रणनीति के बड़े शिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। उनके बीजेपी में शामिल होने से न सिर्फ राजनीतिक समीकरण बदलेंगे, बल्कि विपक्षी राजनीति पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं कि, राघव चड्ढा से बीजेपी को क्या फायदा होगा और AAP के लिए राघव का जाना क्यों है घातक झटका? BJP के लिए क्यों अहम हो सकते हैं राघव चड्ढा? बीजेपी पिछले कुछ वर्षों से शहरी और शिक्षित वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राघव चड्ढा की छवि एक पढ़े-लिखे और प्रभावशाली युवा नेता की है, जो शहरी वोटर्स के साथ आसानी से जुड़ते हैं। उनकी यह छवि बीजेपी के “नए भारत” के विजन के साथ फिट बैठती है। इसके अलावा, चड्ढा अब तक आम आदमी पार्टी के “गवर्नेंस मॉडल” का बचाव करते रहे हैं। अगर वही नेता बीजेपी में जाकर उसी मॉडल की आलोचना करते हैं, तो यह राजनीतिक नैरेटिव को पूरी तरह बदल सकता है और बीजेपी को रणनीतिक बढ़त दिला सकता है। Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका AAP के लिए क्यों बड़ा झटका? आम आदमी पार्टी के लिए यह केवल एक नेता का जाना नहीं होगा, बल्कि पार्टी की दूसरी पंक्ति की लीडरशिप पर सीधा असर पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल के बाद जिन चेहरों को पार्टी आगे बढ़ा रही थी, उनमें राघव चड्ढा प्रमुख माने जाते थे। AAP की “साफ-सुथरी राजनीति” की छवि भी इस घटनाक्रम से प्रभावित हो सकती है। पार्टी की पहचान ईमानदारी और पारदर्शिता पर टिकी है, ऐसे में बड़े नेता का पार्टी छोड़ना कैडर के मनोबल को भी प्रभावित कर सकता है। Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज दिल्ली से पंजाब तक असर राघव चड्ढा की भूमिका केवल संसद या मीडिया तक सीमित नहीं रही है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के बीच संगठनात्मक समन्वय में अहम योगदान दिया है। ऐसे में उनके जाने से पार्टी की संगठनात्मक ताकत पर असर पड़ सकता है, खासकर तब जब AAP खुद को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। क्या यह सियासत का नया ट्रेंड? राजनीति में हर बड़ा कदम एक संदेश देता है। अगर राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होते हैं, तो यह संकेत होगा कि बीजेपी विपक्ष के “अर्बन और प्रोफेशनल” स्पेस में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। Swati Maliwal Joins BJP : आप की स्वाती मालिवाल बीजेपी की हुई, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप वहीं, AAP के भीतर स्थिरता को लेकर सवाल भी उठ सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक नेता के दलबदल की कहानी है, या फिर भारतीय राजनीति में एक नए ट्रेंड की शुरुआत?
8th Pay Commission : 18 हजार से अब 72,000 रुपये होगी सैलरी! 8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission : नई दिल्ली। दिल्ली में प्रस्तावित 8वां वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों में बड़े बदलाव की मांग उठाई है। अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा वेतन सुधार साबित हो सकता है। न्यूनतम वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच (PSNM) ने लेवल-1 कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल वेतन 50,000 से 60,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल 7वां वेतन आयोग के तहत यह वेतन 18,000 रुपये है। School Closed : तेज गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल फिटमेंट फैक्टर और इंक्रीमेंट बढ़ाने का सुझाव संगठन ने फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर 2.62 से 3.83 के बीच करने की मांग की है। इसके अलावा सालाना वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) को 3% से बढ़ाकर 6-7% करने का प्रस्ताव भी दिया गया है, ताकि महंगाई के असर को संतुलित किया जा सके। भत्तों में भी बड़े बदलाव का प्रस्ताव PSNM ने कई भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की है: हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को 10%, 20% और 30% से बढ़ाकर 12%, 24% और 36% करने का सुझाव ट्रांसपोर्ट अलाउंस को कम से कम 9,000 रुपये करने की मांग चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस को 2,800 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा करने का प्रस्ताव इसके अलावा 2,000 रुपये प्रति माह का डिजिटल सपोर्ट अलाउंस देने और रिटायरमेंट के समय अर्न्ड लीव (EL) कैश करने की सीमा 300 दिन से बढ़ाकर 400 दिन करने की भी मांग की गई है। Delhi News : स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से लगी आग , 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार पेंशन और ग्रेच्युटी में सुधार की मांग संगठन ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और ग्रुप इंश्योरेंस को मजबूत करने की भी सिफारिश की है। वेतन चार गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव वहीं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने और बड़ा प्रस्ताव देते हुए न्यूनतम बेसिक वेतन 72,000 रुपये करने की मांग की है। इसके साथ 4 का फिटमेंट फैक्टर और उच्च पदों के लिए अधिकतम वेतन 10 लाख रुपये तक रखने का सुझाव दिया गया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, लेवल-1 का वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 72,000 रुपये और लेवल-18 पर यह 10 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका क्या बदल सकता है आगे? विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रस्तावों पर सरकार का फैसला आने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि अभी ये सभी सुझाव प्रारंभिक स्तर पर हैं और अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।
School Closed : तेज गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

School Closed : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त, CBSE और ICSE स्कूलों पर लागू होगा। Delhi News : स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से लगी आग , 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार शिक्षकों को स्कूल आना होगा अनिवार्य आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को भले ही अवकाश दिया गया है, लेकिन सभी शिक्षकों को अपने तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टर की मंजूरी के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। लगातार दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री के पार रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल रही है। White House Firing : व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का यह फैसला बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए अहम माना जा रहा है।
White House Firing : व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

White House Firing : वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान शनिवार रात फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद थे। बॉलरूम के बाहर हुई फायरिंग न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर गोलीबारी की, जबकि सभी वीआईपी मेहमान अंदर मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही हॉल में मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए मेजों के नीचे छिप गए। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प को सुरक्षा घेरे में लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में सभी मेहमानों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रम्प बोले- सीक्रेट सर्विस ने बचाई जान घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस (Secret Service) की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम करते हुए उनकी जान बचाई। ट्रम्प ने बताया कि एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। हमलावर गिरफ्तार, जांच जारी रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां यह कार्यक्रम चल रहा था। हमलावर के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। पीएम मोदी ने की निंदा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राहत जताई कि सभी नेता सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी लगातार सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए। चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और स्थिति पर काबू पाया। क्या है यह कार्यक्रम? व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर एक प्रतिष्ठित सालाना कार्यक्रम है, जिसे व्हाइट हाउस को कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति, मीडिया और राजनीतिक हस्तियां एक साथ शामिल होती हैं। इस घटना के बाद अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं, हालांकि प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पहले भी हो चुका है हमला गौरतलब है कि 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान भी डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और कार्यक्रम को कुछ समय बाद फिर से शुरू कर दिया गया।
Delhi News : स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से लगी आग , 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार

Delhi News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस (Swiss Airlines) की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। इमरजेंसी स्लाइड से यात्रियों को निकाला गया यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में था, पायलट को इंजन में खराबी का संकेत मिला। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री हल्के रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका एयरलाइन का बयान लैंडिंग गियर से निकला धुआं स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स (SWISS International Air Lines) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए बताया कि विमान Airbus A330 था। टेकऑफ के दौरान विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत उड़ान रोक दी गई। एयरलाइन ने कहा कि उनकी स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की पूरी देखभाल की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम दिल्ली भेजी जाएगी। 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी विमान संबंधी घटना है। इससे पहले 16 अप्रैल को SpiceJet और Akasa Air के विमानों के बीच टक्कर हो गई थी। उस घटना में लेह से आए स्पाइसजेट विमान का दाहिना पंख, हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया था। हालांकि उस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और कोई घायल नहीं हुआ था। Hindu Burial Customs : हिंदू धर्म में क्यों नहीं जलाए जाते कुछ शव? जानिये क्या है धार्मिक रहस्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।