Aayudh

Categories

Swati Maliwal Joins BJP : आप की स्वाती मालिवाल बीजेपी की हुई, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Swati Maliwal Joins BJP

Swati Maliwal Joins BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी राजनीतिक हलचल अब और तेज हो गई है। दिल्ली की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली है।

इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो चुके थे। स्वाति मालीवाल के शामिल होने के साथ AAP के सांसदों के BJP में जाने का सिलसिला और मजबूत हो गया है।

Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल

मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला

बीजेपी जॉइन करने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं 2006 से केजरीवाल के साथ थी, उनके हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन उन्होंने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पिटवाया। जब मैंने आवाज उठाई तो मुझे डराया और धमकाया गया। मुझ पर FIR वापस लेने का दबाव बनाया गया।

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले दो सालों में उन्हें संसद में एक बार भी बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है।

Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान

PM मोदी और अमित शाह की तारीफ

स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, एक तरफ केजरीवाल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे पास PM मोदी हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला आरक्षण बिल जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि PM मोदी और अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। स्वाति मालीवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने BJP किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके जॉइन की है।

भगवंत मान का तंज

इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसा था। उन्होंने AAP छोड़कर BJP में जाने वाले सांसदों की तुलना 7 मसालों से की और कहा था कि ये अकेले सब्जी नहीं बन सकते।

Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज

AAP को बड़ा झटका

राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और अब स्वाति मालीवाल के BJP में शामिल होने के साथ AAP को राज्यसभा में बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, बाकी सांसदों (हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता) के भी BJP में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *