Aayudh

Categories

Two Terrorists Arrested : ‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, RSS के नेता पर था निशाना

Two Terrorists Arrested

Two Terrorists Arrested : अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कथित साजिश रचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने और एक आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की योजना बना रहे थे।

ISIS जैसे संगठनों से संपर्क का खुलासा

जांच में सामने आया कि पाटन जिले के सिद्धपुर निवासी इरफान कालेखान पठान (22) पर पहले से नजर रखी जा रही थी। खुफिया जानकारी के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ISIS और अन्य कट्टरपंथी समूहों से जुड़े लोगों के संपर्क में था।

Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग

‘गज़वा-ए-हिंद’ के नाम पर नेटवर्क बनाने की योजना

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इरफान जिहादी प्रचार में सक्रिय था और देशभर में समान विचारधारा वाले लोगों का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था।

एटीएस का आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और ‘गज़वा-ए-हिंद’ स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके तहत युवाओं की भर्ती, हथियार चलाने और RDX जैसे विस्फोटकों का प्रशिक्षण देने की योजना भी शामिल थी।

RSS से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की चर्चा

जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर राजनीतिक नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े व्यक्तियों और अन्य लोगों को निशाना बनाने पर चर्चा की थी।

साथ ही शरिया लागू करने और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंडिंग और हथियार जुटाने की योजना बनाई जा रही थी।

Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क

पाकिस्तान-अफगानिस्तान से हथियार तस्करी की कोशिश

एटीएस के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में मदद लेने के लिए आतंकी संगठनों के संपर्क में थे। उनका उद्देश्य पूरे देश में योजनाबद्ध तरीके से आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था।

मुंबई से दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

जांच के दौरान मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शीद जाहिद अख्तर शेख (21) की संलिप्तता भी सामने आई। गुजरात एटीएस की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया।

उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक सामग्री और चैट मिली, जिससे उसकी साजिश में सक्रिय भूमिका का पता चला। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Pakistan Terror Module : 18 साल का हरमनदीप सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के निर्देश पर ग्रेनेड हमले की कर रहा था तैयारी

कोर्ट ने 11 दिन की ATS हिरासत में भेजा

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को स्थानीय अदालत ने दोनों को 11 दिन की एटीएस हिरासत में भेज दिया है। एटीएस ने बताया कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *