Aayudh

Categories

Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार

Yusuf Pathan

Yusuf Pathan : मुंबई। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों को मुंबई के भायखला इलाके में कथित मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें उनके ससुर खालिद पठान और साले शोएब पठान भी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने एक मामूली विवाद को लेकर यूसुफ खान नाम के व्यक्ति पर हमला कर दिया।

पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यह घटना 18 अप्रैल 2026 को हुई। पीड़ित यूसुफ खान अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक पानी के गड्ढे से गुजरी और पानी उछलकर शोएब खान पर गिर गया। इसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

माफी मांगने के बावजूद बढ़ा झगड़ा

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यूसुफ खान ने बताया कि उन्होंने माफी मांगने के लिए गाड़ी रोकी थी। लेकिन बातचीत के दौरान शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने बांस की लाठी से कार का शीशा तोड़ दिया और यूसुफ खान पर हमला कर दिया।

PeaceTalk Update : युद्धविराम की उलटी गिनती के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया हमला

पुलिस के मुताबिक, रास्ते में यूसुफ खान का सामना खालिद खान से हुआ, जिसके बाद झगड़ा फिर से बढ़ गया। आरोप है कि खालिद खान, उनके बेटे उमरशाद खान, शोएब खान और शहबाज पठान ने मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार पर बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया।

हमले में कई लोग घायल, एक का हाथ टूटा

इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जकी अहमद को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ससुर समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से बरामद हथियारों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चुनावी माहौल में बढ़ सकता है सियासी असर

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूसुफ पठान का दावा है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी। ऐसे में यह घटना चुनावी माहौल में राजनीतिक असर भी डाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *