Aayudh

Categories

Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल AIIMS में अव्यवस्थाओं की फिर खुली पोल, वार्ड के बाहर कॉकरोच का डेरा

Bhopal AIIMS Cockroach Video

Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित AIIMS Bhopal में एक बार फिर अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। हाल ही में NICU में चूहों के मिलने की घटना के बाद अब अस्पताल के वार्डों के बाहर कॉकरोच का आतंक देखने को मिला है, जिससे मरीजों के परिजन परेशान हो गए हैं।

ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अस्पताल के ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का बताया जा रहा है। यहां वार्ड के बाहर बड़ी संख्या में कॉकरोच घूमते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, परिजनों के खाने में भी कॉकरोच घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Census 2027 : एमपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, जानिए कैसे करें स्व-गणना और क्या है पूरी प्रक्रिया

वार्ड के बाहर गंदगी

वीडियो मरीज के परिजनों द्वारा बनाया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वार्ड के बाहर गंदगी फैली हुई है और कॉकरोच इधर-उधर घूम रहे हैं।

जहां परिजनों के रुकने और सोने की व्यवस्था की गई है, वहां भी साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है। इस स्थिति से परिजन काफी परेशान हैं और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं।

MP Board Results 2026 : बोर्ड रिजल्ट के बाद एक और 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, फेल होने पर खाया जहर

अस्पताल में ही साफ-सफाई पर ध्यान नहीं

परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अव्यवस्था गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल में ही साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाएगा, तो इसका सीधा असर मरीजों की सेहत और सुरक्षा पर पड़ सकता है।

MP Heatwave Alert : एमपी में गर्मी के तीखे तेवर! 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर एम्स प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन क्या कदम उठाता है और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *