Sonam Raghuvanshi Bail : सोनम रघुवंशी की जमानत पर SC ने उठाए सवाल, फिर भी बेल रखी बरकरार

Sonam Raghuvanshi Bail : नई दिल्ली। मेघालय में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को उसकी जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ यह नहीं है कि जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका समाप्त हो गई है। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई तय की है। पहले ही रिहा होने का हवाला देकर नहीं लगाई रोक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के आधार पर सवाल जरूर उठाए, लेकिन कहा कि चूंकि सोनम रघुवंशी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उन्हें दोबारा जेल भेजने का आदेश देना उचित नहीं होगा। अदालत ने कहा कि फिलहाल जमानत पर रोक नहीं लगाई जाएगी, लेकिन राज्य सरकार की याचिका पर विस्तृत सुनवाई आगे जारी रहेगी। Anant Ambani at Bageshwar Dham: बालाजी के किए दर्शन, यज्ञ में दी आहुति; 11 कन्याओं का किया पूजन मेघालय सरकार ने जमानत रद्द करने की मांग की मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि अभियोजन के अनुसार यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है। सरकार का आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की कथित साजिश रची और इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही। सरकार के अनुसार घटना के बाद आरोपी राज्य से बाहर चली गई थीं और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इन परिस्थितियों में केवल तकनीकी आधार पर जमानत दिया जाना उचित नहीं है। तकनीकी त्रुटि के आधार पर जमानत पर उठे सवाल सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी मेमो में दर्ज एक तकनीकी त्रुटि को आधार बनाकर जमानत दी। उनका कहना था कि गिरफ्तारी मेमो में एक धारा गलत लिखी गई थी, जबकि आरोपी को गिरफ्तारी के कारण अन्य दस्तावेजों और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान स्पष्ट रूप से बताए गए थे। BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला सरकार ने यह भी तर्क दिया कि आरोपी ने अपनी पहले की जमानत याचिकाओं में कभी यह मुद्दा नहीं उठाया था। इसलिए केवल तकनीकी गलती के आधार पर जमानत देना उचित नहीं माना जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर जताई चिंता सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश की पीठ ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि जब पहले की जमानत याचिकाएं गुण-दोष के आधार पर खारिज हो चुकी थीं, तब बाद में तकनीकी आधार पर राहत कैसे दी गई। हालांकि, यह जानकारी मिलने पर कि सोनम रघुवंशी अदालत की शर्तों का पालन करते हुए शिलॉन्ग में रह रही हैं, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय अगली सुनवाई के बाद ही लिया जाएगा। MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट सुनवाई के दौरान अन्य मामलों का भी हुआ उल्लेख सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाल के कुछ चर्चित मामलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि समाज के सभी वर्गों को आत्ममंथन की आवश्यकता है। हालांकि, अदालत ने इस विषय पर विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया और मामले की सुनवाई को निर्धारित तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया।
Anant Ambani at Bageshwar Dham: बालाजी के किए दर्शन, यज्ञ में दी आहुति; 11 कन्याओं का किया पूजन

Anant Ambani at Bageshwar Dham: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की, भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन-पूजन किए और यज्ञ-हवन में आहुति अर्पित कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने 11 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला धीरेंद्र शास्त्री ने किया स्वागत बागेश्वर धाम पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी का स्वागत किया। उन्हें मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अनंत अंबानी ने भगवान बागेश्वर बालाजी, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। दोनों ने मिलकर आरती की और देश, धर्म व जनकल्याण की प्रार्थना की। BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला यज्ञ-हवन में दी आहुति, 11 कन्याओं का किया पूजन दर्शन के बाद अनंत अंबानी यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुति दी। उन्होंने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और आशीर्वाद लिया। साथ ही वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान भी किया। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर खजुराहो से सीधे पहुंचे बागेश्वर धाम अनंत अंबानी पहले खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे बागेश्वर धाम पहुंचे। उनके दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। हाल ही में तिरुपति में भी किए थे दर्शन गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार केशदान भी किया था।
BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला

BAT-BMS App Blocked: देशभर में ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले दो चाइनीज मोबाइल ऐप पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार के निर्देश पर इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें सड़क पर चलते ई-रिक्शा को मोबाइल ऐप के जरिए अचानक बंद किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर BAT-BMS ऐप से रिमोटली बंद हो रहे थे ई-रिक्शा जानकारी के मुताबिक, BAT-BMS नाम का एक चाइनीज ऐप ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की लिथियम बैटरी से कनेक्ट होकर उसे रिमोटली कंट्रोल कर रहा था। इससे चलते हुए ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाते थे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा था। यह ऐप मूल रूप से बैटरी मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला ऐसे करता था बैटरी को कंट्रोल कई ई-रिक्शा में ब्लूटूथ आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) लगा होता है। यदि यह सिस्टम पासवर्ड से सुरक्षित नहीं होता, तो कोई भी व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए उससे कनेक्ट हो सकता है। इसके बाद बैटरी का डिस्चार्ज फंक्शन बंद करते ही मोटर को बिजली मिलनी रुक जाती है और ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही बंद हो जाता है। MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन भी हो सकते हैं प्रभावित विशेषज्ञों के मुताबिक, यह समस्या सिर्फ ई-रिक्शा तक सीमित नहीं है। जिन इलेक्ट्रिक वाहनों में इसी तरह का असुरक्षित ब्लूटूथ BMS लगा है, उन्हें भी ऐसे ऐप के जरिए प्रभावित किया जा सकता है। हालांकि, जिन बैटरियों का सिस्टम पासवर्ड से सुरक्षित है या जो कंपनी के आधिकारिक ऐप से संचालित होती हैं, उन पर इसका असर नहीं पड़ता। सरकार ने ऐप स्टोर्स को दिए सख्त निर्देश केंद्र सरकार ने गूगल और ऐपल को इन ऐप्स को हटाने के निर्देश देने के साथ यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसे नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स को प्लेटफॉर्म पर जगह न मिले। सरकार अब इस तरह के मामलों पर नजर बनाए हुए है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
MP Conversion Case : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण! बेटे का खतना करवाने का बनाया दबाव

MP Conversion Case : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला कलाकार ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पहचान छिपाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इवेंट के दौरान हुई मुलाकात शिकायत के अनुसार, पीड़िता इंदौर की रहने वाली है और पेशे से सिंगर है। उसकी मुलाकात फरवरी 2024 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल नाम बताने वाले युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ जीवन बिताना चाहता है। इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 2 अगस्त 2024 को आरोपी उसे इंदौर स्थित इस्कॉन मंदिर के पास अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसका पति बताया और जल्द विवाह करने का भरोसा दिया। महिला का कहना है कि इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में भी आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। गर्भावस्था के बाद पहचान सामने आने का दावा महिला ने पुलिस को बताया कि गर्भवती होने के बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी का वास्तविक नाम मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख है। शिकायत के अनुसार, उसे यह भी पता चला कि आरोपी के अन्य युवतियों से भी संबंध रहे हैं। इसके बाद जब उसने विवाह की बात दोबारा उठाई तो कथित तौर पर आरोपी ने कई शर्तें रखीं, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट धर्म परिवर्तन और बच्चे को लेकर लगाए गंभीर आरोप पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने, बुर्का पहनने और यदि बेटा पैदा हो तो उसका खतना कराने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि इनकार करने के बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली। शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 में वह अपनी सहेली के पास दिल्ली चली गई, जहां उसने एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बाद में वह बच्चे के साथ इंदौर लौट आई और अपनी मां के साथ रहने लगी। मारपीट और धमकी देने का भी आरोप महिला का आरोप है कि मार्च 2026 में आरोपी उसके इंदौर स्थित घर पहुंचा और अपने साथ रहने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर उसने मारपीट की और महिला तथा उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी सहेली और परिचितों की मदद से बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। Khamenei Funeral : अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की तैयारी तेज, मोजतबा खामेनेई के शामिल होने पर बना सस्पेंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला

Bhopal News: भोपाल में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एमपी नगर स्थित अनअकेडमी और दुर्रानी कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया। दोनों संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां मिलने के बाद पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर नोटिस के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं नगर निगम ने 25 जून को दोनों कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर फायर सेफ्टी सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। दोबारा निरीक्षण में भी कमियां बरकरार मिलने पर भवन खाली कराकर सील कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन होने के बाद ही संस्थानों को दोबारा खोलने की अनुमति मिलेगी। MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट निरीक्षण में सामने आईं कई बड़ी लापरवाहियां जांच के दौरान अनअकेडमी में इमरजेंसी एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। एमसीपी प्वाइंट बंद थे, फायर हाइड्रेंट ऑटो मोड पर काम नहीं कर रहा था और उसे जनरेटर से भी नहीं जोड़ा गया था। भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन का अभाव था, जबकि कई अग्निशमन यंत्रों की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी। Ujjain Woman Assault : महिला के बाल काटे, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, ससुराल वालों ने पति के साथ भी की मारपीट वहीं दुर्रानी कोचिंग में फायर हाइड्रेंट का पानी कनेक्शन बंद मिला और उसका उपयोग दूसरे कार्यों में किया जा रहा था। यहां भी अग्निशमन यंत्रों की वैधता खत्म हो चुकी थी। इसके अलावा इमरजेंसी सीढ़ियों और पर्याप्त वेंटिलेशन जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं थीं। कई संस्थानों को जारी हुए थे नोटिस नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई जगह फायर सिस्टम बंद मिले, अग्निशमन उपकरण अनुपयोगी पाए गए और आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके बाद 40 से अधिक कोचिंग संस्थानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए थे। हजारों छात्रों की पढ़ाई पर असर दोनों कोचिंग संस्थानों में रोजाना बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। सीलिंग की कार्रवाई के बाद नियमित कक्षाएं, टेस्ट और परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने की संभावना है। अब छात्रों और अभिभावकों की नजर इस बात पर है कि संस्थान सुरक्षा मानकों को कब तक पूरा कर दोबारा संचालन शुरू करते हैं।
MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट

MP Rain Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने आखिरकार पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। 24 जून को नौ दिन की देरी से प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून अब उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग तक पहुंच चुका है। केवल नौ दिनों के भीतर मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया। हालांकि, अब भी 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर और देवास सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उज्जैन और पांढुर्णा में बारिश बनी आफत भारी बारिश के कारण उज्जैन और पांढुर्णा में कई घटनाएं सामने आई हैं। उज्जैन के गांवड़ी लोढ़ा गांव में सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा गुरुवार रात बाइक समेत खंती में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है और तलाश जारी है। वहीं, जगोटी गांव में तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे केशु आंजना भी बाइक सहित पानी में बह गए। उन्होंने पेड़ की टहनियां पकड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन मोटरसाइकिल तेज बहाव में बह गई। दूसरी ओर पांढुर्णा में नदी किनारे बने पांच कच्चे मकान ढह गए। तेज बहाव में तीन बकरियां और घरेलू सामान बह गया। समय रहते परिवारों के सुरक्षित बाहर निकल आने से कोई जनहानि नहीं हुई। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने खंडवा और हरदा जिले के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में भी अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। Lokayukta Action : नापतौल विभाग में 4 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, 1 लाख लेते रिटायर्ड निरीक्षक गिरफ्तार विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान इन इलाकों में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश से जनजीवन प्रभावित लगातार हो रही बारिश का असर प्रदेश के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। भोपाल सहित 15 से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। बालाघाट के कई वार्डों में जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया। प्रशासन पानी की निकासी के लिए राहत कार्य में जुटा है। ग्वालियर में सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रतलाम में लगातार बारिश से खेतों और निचले इलाकों में पानी भर गया। मंदसौर में बारिश के दौरान बिजली के तारों में फॉल्ट होने से आग लग गई, जिसका वीडियो भी सामने आया। Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या में मेरी सेवा पूरी… जिस पर भरोसा किया उसी ने धोखा दिया, चढ़ावा चोरी पर बोले चंपत राय उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों के आसपास स्थित कई मंदिर पानी में डूब गए। खरगोन के कसरावद क्षेत्र में भी तेज बारिश के कारण सड़कें और खेत जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली बार जारी हुआ सीजन का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से अगले दो दिन रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जो इस मानसून सीजन का पहला रेड अलर्ट है। Ketan Murder Case: केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा! हत्या से पहले सिया-चेतन ने की थी रिहर्सल, पहाड़ी से धक्का देने की बनाई थी पूरी प्लानिंग मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन को हर शिवभक्त का सौभाग्य बताते हुए यात्रा को भारत की आस्था, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का प्रतीक बताया। साथ ही श्रद्धालुओं से पांच अहम संकल्प लेने और यात्रा के दौरान जिम्मेदारी निभाने की अपील की। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में महिला सुरक्षा का मजबूत घेरा, नुनवान बेस कैंप पर तैनात हुईं CRPF की महिला जवान बाबा बर्फानी के दर्शन को बताया सौभाग्य प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि अमरनाथ यात्रा में शामिल होना हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य की बात है। बाबा बर्फानी के दर्शन लाखों श्रद्धालुओं के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव होते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और भाषाओं के लोग एक ही आस्था के साथ इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। VB G-RAM-G Act Launched: मनरेगा की जगह नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था! बढ़ी मजदूरी और 125 दिन का रोजगार सुरक्षा व्यवस्था और सेवाभाव की सराहना पीएम मोदी ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और सेवा में लगे सभी स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी और देशभर से लगाए जा रहे लंगर व भंडारों को भारतीय सेवा परंपरा का बेहतरीन उदाहरण बताया। Lokayukta Action : नापतौल विभाग में 4 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, 1 लाख लेते रिटायर्ड निरीक्षक गिरफ्तार श्रद्धालुओं से लिए 5 अहम संकल्प प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने तथा बारिश और ठंड से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया, ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका को मजबूती मिल सके। इसके अलावा रक्षाबंधन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का भी आह्वान किया। सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा आस्था, सेवा और राष्ट्रीय एकता का भव्य उत्सव बनेगी। उन्होंने बाबा अमरनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
Lokayukta Action : नापतौल विभाग में 4 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, 1 लाख लेते रिटायर्ड निरीक्षक गिरफ्तार

Lokayukta Action : मध्य प्रदेश। भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग से जुड़े एक कथित रिश्वतखोरी मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन पर कुल 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित सिंह बघेल बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच के दौरान विभाग ने तीन नोजल बंद कर दिए और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। Khamenei Funeral : अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की तैयारी तेज, मोजतबा खामेनेई के शामिल होने पर बना सस्पेंस शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस मामले के निराकरण और मशीनों की स्टैम्पिंग कराने के बदले प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने तथ्यों का सत्यापन किया और आरोपों को गंभीर मानते हुए ट्रैप की योजना बनाई। इंडियन कॉफी हाउस के पास हुई ट्रैप कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, सेवानिवृत्त नापतौल निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये लेने पहुंचा। जैसे ही उसने रकम स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई। Ujjain Woman Assault : महिला के बाल काटे, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, ससुराल वालों ने पति के साथ भी की मारपीट उप नियंत्रक की भूमिका की भी जांच जारी लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिप्रसाद पटेल कथित तौर पर प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस मामले में अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल थे या नहीं। Ujjain Forest Zoo: CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल! उज्जैन में बनेगा 200 हेक्टेयर का वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट ज़ू, 300+ वन्यजीवों का बसेरा शुरुआती जांच में संगठित तरीके से रिश्वतखोरी का नेटवर्क संचालित होने की आशंका भी जताई गई है। फिलहाल लोकायुक्त पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Khamenei Funeral : अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की तैयारी तेज, मोजतबा खामेनेई के शामिल होने पर बना सस्पेंस

Khamenei Funeral : तेहरान। ईरान अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई की व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई को लेकर हो रही है। मार्च में सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। ऐसे में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में लोगों के सामने दिखाई देंगे या नहीं। दुनिया भर की निगाहें अब ईरान की इस ऐतिहासिक अंतिम यात्रा पर टिकी हुई हैं। एक सप्ताह तक चलेंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम ईरान सरकार ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी तेहरान में शुक्रवार से अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम शुरू होंगे, जो करीब एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या में मेरी सेवा पूरी… जिस पर भरोसा किया उसी ने धोखा दिया, चढ़ावा चोरी पर बोले चंपत राय प्रशासन को उम्मीद है कि लाखों लोग इस दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। इसके अलावा ईरान और इराक के कम से कम पांच शहरों में भी अलग-अलग श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी पर बना हुआ है सस्पेंस अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को मार्च में ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया था। हालांकि, पद संभालने के बाद से वह सार्वजनिक मंचों पर दिखाई नहीं दिए हैं। इसी वजह से अंतिम संस्कार में उनकी मौजूदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल सरकार या उनके कार्यालय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर बनी हुई है कि वह अंतिम विदाई के दौरान जनता के बीच आते हैं या नहीं। Ujjain Woman Assault : महिला के बाल काटे, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, ससुराल वालों ने पति के साथ भी की मारपीट धार्मिक और राजनीतिक दोनों रूपों में थी खामेनेई की पहचान अयातुल्ला अली खामेनेई केवल ईरान के सर्वोच्च नेता ही नहीं थे, बल्कि उन्हें शिया समुदाय के प्रभावशाली धर्मगुरु के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने लंबे समय तक देश के राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। ईरान की नीतियों और क्षेत्रीय राजनीति पर उनका गहरा प्रभाव माना जाता रहा है। यही कारण है कि उनकी अंतिम यात्रा को केवल एक राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन के रूप में भी देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से शामिल होने की अपील ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सभी नागरिकों से अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी की जाति, धर्म या राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, सभी लोगों को इस अवसर पर एकजुट होकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए। ISRO Bomb Threat : ISRO को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से किया आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रपति का कहना है कि अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दुनिया के सामने ईरान की एकता और मजबूती का संदेश देगी। सरकार को उम्मीद है कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बनेगा।