Aayudh

Categories

Weather Alert Update : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़! कई घर क्षतिग्रस्त, MP और दिल्ली-NCR में अलर्ट

Weather Alert Update

Weather Alert Update : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पहाड़ी बाथोई क्षेत्र में गुरुवार शाम बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे कई मकानों को नुकसान पहुंचा।

कई घरों में पानी भर गया और घरेलू सामान भी खराब हो गया। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने तुरंत शुरू किया राहत और बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया गया। रियासी के जिला विकास आयुक्त ने बताया कि कई घरों में पानी और मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी स्थिति की जानकारी ली और जिला प्रशासन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

RS Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कैंडिडेट की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल

तीन दिनों में पांचवीं बार फटा बादल

जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के भीतर बादल फटने की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में भी चार स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के कारण कई इलाकों में अचानक बाढ़ आई और सड़क संपर्क प्रभावित हुआ। हालांकि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

केरल पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार केरल पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में यह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में आगे बढ़ेगा। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Dalit Youth Assault : ईद की दावत पर बुलाकार युवक से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी बदला मौसम

मानसून की सक्रियता के बीच मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आईं।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *