Aayudh

Categories

TET Paper Leak : महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, 28 जून को होना था एग्जाम; अब हो गया पोस्टपोन

TET Paper Leak

TET Paper Leak : मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा रविवार, 28 जून को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी। हालांकि परीक्षा से लगभग 24 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) ने परीक्षा टालने का फैसला लिया। इस फैसले से राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

ठाणे के भिवंडी से मिला लीक प्रश्नपत्र

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को पेपर लीक की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कथित रूप से प्रश्नपत्र बरामद किया गया। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

MSCE ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया कि उन्हें संदिग्ध पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच कराई गई। जांच में कुछ दस्तावेज परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए, जिसके बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

MP UCC Draft : मध्य प्रदेश में UCC का 90 प्रतिशत ड्राफ्ट तैयार, अंतिम रिपोर्ट जल्द

नई परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित

शिक्षा विभाग ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रेस नोट के माध्यम से साझा की जाएगी। साथ ही परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम भी आधिकारिक घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किस तरह लीक हुआ और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

MP Govt Employees Relief : MP के 4.5 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! CM मोहन यादव सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया बढ़ाई आगे

4.28 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ा असर

महाराष्ट्र TET परीक्षा के लिए इस वर्ष करीब 4 लाख 28 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा राज्यभर के 1,428 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। इनमें 2,26,263 ऐसे शिक्षक भी शामिल थे, जो पहले से सेवा में हैं और आवश्यक TET पात्रता प्राप्त करने के लिए परीक्षा देने वाले थे। शेष अभ्यर्थी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा स्थगित होने से लाखों उम्मीदवारों की तैयारी और भविष्य पर असर पड़ा है।

बता दें कि, इससे पहले वर्ष 2025 में भी कोल्हापुर से TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने से परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *