Aayudh

Categories

Sohna Expressway Collapses : धंस गया सोहना एक्सप्रेसवे! पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Sohna-Dausa Expressway Collapses

Sohna Expressway Collapses : हरियाणा गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। साइबर सिटी के सोहना रोड एक्सप्रेस-वे पर सुभाष चौक के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के बीचों-बीच करीब 10 फुट चौड़ा और गहरा गड्ढा बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत यातायात रोक दिया। घटना के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि, फरवरी 2023 में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था।

सड़क धंसने से रुकी वाहनों की आवाजाही

यह घटना राजीव चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। सड़क धंसने के बाद हाई-स्पीड कॉरिडोर पर वाहनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था। यदि उस समय कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

MP Congress Protest : आगरा- मुंबई NH पर कांग्रेस का चक्काजाम! इंदौर प्रदर्शन में फंसी एंबुलेंस को निकालवाया, पटवारी बोले-ये ट्रेलर है

सीवर लाइन लीकेज बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सड़क धंसने की मुख्य वजह जमीन के नीचे से गुजर रही पुरानी सीवरेज लाइन में रिसाव को माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज हो रहा था, जिससे मिट्टी का कटाव लगातार बढ़ता गया। धीरे-धीरे सड़क के नीचे की जमीन कमजोर हो गई और आखिरकार सड़क धंस गई।

35 साल पुरानी सीवर लाइन पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि यह सीवर लाइन करीब 30 से 35 साल पुरानी है। हाईवे निर्माण के दौरान इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका था। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, करीब 200 मीटर लंबी यह लाइन एलिवेटेड रोड के नीचे आती है और इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि इस इलाके में पहले भी सड़क धंसने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

Hamirpur Boat Accident : यमुना नदी से महिला और बच्ची शव बरामद, 4 लापता लोगों की तलाश जारी

प्रशासन ने लगाए बैरिकेड्स और किया ट्रैफिक डायवर्ट

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। धंसे हुए हिस्से के चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए ताकि कोई वाहन गड्ढे में न गिर जाए। पुलिस ने राजीव चौक से सोहना की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सुभाष चौक से पहले ही डायवर्ट कर दिया। इसके कारण आसपास की सड़कों और सर्विस लेन पर भारी जाम की स्थिति बन गई।

GMDA और NHAI की टीमें मरम्मत में जुटीं

जीएमडीए और एनएचएआई की संयुक्त टीमें मौके पर मरम्मत कार्य में जुट गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले सीवरेज लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद गड्ढे को भरकर सड़क को दोबारा सुरक्षित बनाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Suvendu Adhikari PA Murder : कार सीज, CCTV फुटेज जब्त… शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या हुआ?

यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

अचानक हुए इस हादसे के कारण गुरुग्राम के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल वाहन और अन्य यात्री लंबे जाम में फंसे रहे। कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे यात्रा का समय काफी बढ़ गया।

यहां देखिये घटना का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *