Aayudh

Categories

MP Congress Protest : आगरा- मुंबई NH पर कांग्रेस का चक्काजाम! इंदौर प्रदर्शन में फंसी एंबुलेंस को निकालवाया, पटवारी बोले-ये ट्रेलर है

MP Congress Protest

MP Congress Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर गुरुवार को बड़ा आंदोलन शुरू किया। पार्टी ने राज्य से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर सात अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम किया। इस आंदोलन के कारण कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान भी आंदोलन में शामिल हुए। पुलिस और प्रशासन ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इंदौर में डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बायपास पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। महू के पीगडंबर इलाके में हालात और ज्यादा खराब हो गए। यहां आम लोगों के साथ एक बारात भी लंबे समय तक जाम में फंसी रही। पुलिस लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी रही।

MP IAS Transfers : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! संजय शुक्ला को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला संभालेंगे GAD

उज्जैन से निकला कांग्रेस का बड़ा काफिला

उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक न्याय परिसर से मक्सी के पास हाईवे की ओर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में करीब 150 वाहनों का काफिला निकला। तराना विधायक महेश परमार ने दावा किया कि आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं।

शाजापुर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के पास खड़े एक ट्रैक्टर को हटाने पहुंची पुलिस का कांग्रेसियों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

Bhopal में धारा 163 लागू , अब आपके सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर! भड़काऊ पोस्ट करने वालो पर कार्रवाई

ग्वालियर और मुरैना में भी हाई अलर्ट

ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरावली तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं मुरैना में एसपी धर्मराज मीणा ने साफ कहा कि किसी को जबरन जाम नहीं लगाने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों की फसल समय पर नहीं खरीदी जा रही है। अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं, जिससे वे सोसायटियों का कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि किसानों को खाद, बीज और MSP जैसी मूल सुविधाएं भी सही तरीके से नहीं मिल रही हैं।

जीतू पटवारी बोले- यह सिर्फ ट्रेलर है

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी रोजवास टोल प्लाजा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।

Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान सरकार के सामने कई मांगें रखीं। पार्टी ने गेहूं खरीदी में हो रही अव्यवस्था को तुरंत सुधारने की मांग की। इसके अलावा स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी की जांच, किसानों को नुकसान का मुआवजा और फसलों का उचित मूल्य देने की भी मांग उठाई गई।

NH-52 क्यों है इतना अहम

आगरा-मुंबई रोड यानी NH-52 देश के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल है। यह उत्तर भारत को पश्चिम और दक्षिण भारत से जोड़ता है। यह मार्ग पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से होकर गुजरता है।

कृषि उत्पादों की ढुलाई में इस हाईवे की अहम भूमिका मानी जाती है। मध्य प्रदेश में यह हाईवे ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, देवास, इंदौर और धार जैसे बड़े शहरों से होकर गुजरता है।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *