Aayudh

Categories

Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार

Bhopal Minor Rape

Bhopal Minor Rape : मध्य प्रदेश। भोपाल में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक बुजुर्ग वकील निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी के घर खेलने गई थी बच्ची

पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 मई की है। बच्ची अपने पड़ोसी के घर खेलने गई थी, जहां आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। इसी दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। यह घटना तब सामने आई, जब बच्ची ने घर लौटकर दर्द की शिकायत की।

Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

मां को बताई आपबीती

रात में बच्ची ने अपनी मां को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई। जांच करने पर शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गलत काम की आशंका जताई। इसके बाद परिवार तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची के बयान से खुला मामला

पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले “नाना” ने उसके साथ गंदी हरकत की। इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

आरोपी ने कबूला अपराध

शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 7 साल की बच्ची के साथ इसी तरह की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं ने शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *