Yogendra Upadhyay Controversy : ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सिखाती है झूठ बोलना, यूपी शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उठाए सवाल

Yogendra Upadhyay Controversy : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बच्चों की लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ जैसी कविताएं बच्चों को झूठ बोलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनके अनुसार, ऐसे साहित्यिक कंटेंट से बचपन से ही बच्चों के मन में गलत आदतों के बीज बोते हैं। मंत्री का तर्क उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तर्क दिया कि कविताओं में ‘ईटिंग शुगर, नो पापा’ जैसी पंक्तियां बच्चों को झूठ बोलना सामान्य और मज़ेदार लगने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि शिक्षा सामग्री में इस तरह की चीजें बच्चों के नैतिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। TN New Govt : कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, AIDMK को दिया झटका गुरु ज्ञान के साथ संस्कार भी दे इस दौरान उन्होंने हिंदी कविताओं और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि गुरु की भूमिका तभी पूरी होती है जब वह ज्ञान के साथ संस्कार भी दे। कार्यक्रम में 12 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के डेमो चेक भी प्रदान किए गए। कानपुर में आयोजित शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि समारोह के दौरान यूपी के मंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार भी दें। US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज.. शिक्षा और नैतिकता पर असर मंत्री का यह बयान शिक्षा और पाठ्यपुस्तक नीति पर बहस की नई लकीर खींच रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक उम्र में पढ़ाई जाने वाली सामग्री बच्चों के मूल्य और आदतों को प्रभावित करती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं में बदलाव या नए विकल्प पेश किए जाने चाहिए। यहां देखिये वीडियो
TN New Govt : कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, AIDMK को दिया झटका

TN New Govt : चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। थलपति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद सत्ता का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आ रहा है। राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का औपचारिक दावा किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक 118 विधायकों का समर्थन पत्र जमा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मौखिक रूप से बहुमत होने का दावा किया है। अब सभी की नजर राज्यपाल के अगले कदम पर टिकी हुई है, जो सरकार गठन की दिशा तय करेगा। TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी कांग्रेस का समर्थन, बदले सियासी समीकरण कांग्रेस, जो लंबे समय से डीएमके की सहयोगी रही है, ने अब बड़ा फैसला लेते हुए TVK का साथ देने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर के अनुसार, यह निर्णय जनता के जनादेश का सम्मान करने के लिए लिया गया है। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। समर्थन के साथ कांग्रेस की शर्तें कांग्रेस ने TVK को समर्थन देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। पार्टी ने साफ कहा है कि गठबंधन में ऐसी किसी भी ताकत को शामिल नहीं किया जाएगा, जो संविधान के मूल्यों में विश्वास नहीं रखती। यह शर्त आने वाले समय में गठबंधन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK DMK का तीखा विरोध डीएमके ने कांग्रेस के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे “पीठ में छुरा घोंपने” जैसा बताया है। दोनों दलों का गठबंधन कई दशकों पुराना रहा है, ऐसे में यह अलगाव राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। AIADMK का प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर TVK ने AIADMK के साथ गठबंधन के प्रस्ताव को फिलहाल होल्ड पर रखा है। इसका मतलब है कि विजय फिलहाल कांग्रेस के समर्थन के साथ सरकार बनाने पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि भविष्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज.. चुनाव नतीजों ने चौंकाया 4 मई को घोषित नतीजों में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। वहीं एम. के. स्टालिन की DMK को 59 सीटें मिलीं, जबकि AIADMK को 47 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आईं। विजय की बड़ी जीत और वोट शेयर विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीटों से जीत हासिल की। उनकी पार्टी ने करीब 35% वोट शेयर के साथ मजबूत पकड़ बनाई है। पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी के लिए यह प्रदर्शन ऐतिहासिक माना जा रहा है।
Bhopal में धारा 163 लागू , अब आपके सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर! भड़काऊ पोस्ट करने वालो पर कार्रवाई

Bhopal Section 163 Imposed : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धारा 163 लागू हो गई। अब आपके सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद और आपत्तिजनक पोस्ट को देखते हुए प्रशासन ने ये सख्त कदम उठाया हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह (Police Commissioner Sanjay Kumar Singh) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत रेस्ट्रिक्टिव आर्डर (Restrictive Order) आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य समाज में शांति बनाए रखना। क्यों लिया गया यह फैसला प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट और क्रॉस-कमेंट के कारण लोगों के बीच विवाद और तनाव बढ़ रहा है। कई मामलों में अश्लील भाषा और भड़काऊ शब्दों के इस्तेमाल से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ऐसे हालात में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज.. सोशल मीडिया वॉर बना चिंता का कारण हाल के दिनों में इंटरनेट पर सोशल मीडिया वॉर के कई मामले सामने आए हैं। इन विवादों के कारण अलग-अलग समुदायों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। प्रशासन का मानना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो इससे सामाजिक शांति भंग हो सकती है और सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। अब क्या होगी कार्रवाई धारा 163 के तहत जारी इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या अश्लील पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखेगी और दोषी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार शांति बनाए रखने पर जोर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री शेयर करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज..

US Iran Ceasefire : वांशिगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश 48 घंटे के भीतर सीजफायर पर सहमत हो सकते हैं। इस दिशा में 14 बिंदुओं वाला एक ड्राफ्ट समझौता तैयार किया गया है, जिस पर लगातार बातचीत चल रही है। हालांकि अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन दोनों पक्ष पहले से कहीं ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर राहत की उम्मीद बढ़ गई है। 14 पॉइंट समझौते की विस्तृत रूपरेखा इस प्रस्तावित समझौते में कई अहम बिंदु शामिल किए गए हैं, जो क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सबसे पहले दोनों देश युद्ध समाप्ति की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद 30 दिनों तक विस्तृत और चरणबद्ध बातचीत का दौर चलेगा, जिसमें प्रमुख मुद्दों पर गहराई से चर्चा होगी। इन मुद्दों में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही, क्षेत्रीय सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील जैसे विषय शामिल हैं। बातचीत के लिए जिनेवा और इस्लामाबाद जैसे तटस्थ शहरों को चुना जा सकता है, ताकि निष्पक्ष माहौल में वार्ता आगे बढ़ सके। Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर गहराता विवाद समझौते का सबसे जटिल और संवेदनशील मुद्दा ईरान का परमाणु कार्यक्रम बना हुआ है। ड्राफ्ट के अनुसार, ईरान कुछ समय के लिए अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित या स्थगित कर सकता है। इसके बदले अमेरिका चरणबद्ध तरीके से आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देगा और ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर की संपत्ति को जारी कर सकता है। हालांकि इस रोक की अवधि को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बना हुआ है। ईरान 5 साल की सीमा चाहता है, जबकि अमेरिका पहले 20 साल पर जोर दे रहा था। अब बातचीत के दौरान 12 से 15 साल के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है, जिससे समझौता संभव हो सके। Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार तेल बाजार में गिरावट और वैश्विक असर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड 6% से ज्यादा गिरकर करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी कच्चा तेल भी लगभग 7% गिरकर 95 डॉलर के आसपास आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता सफल होता है, तो तेल की सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इससे दुनिया भर के देशों को आर्थिक राहत मिल सकती है। हाल के बड़े घटनाक्रम और बढ़ती हलचल हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की मांग की गई है। TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी वहीं, ईरान ने यूएई पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें वहां की रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके अलावा अमेरिका ने अपने शक्तिशाली वॉरशिप यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (USS George H.W. Bush) को भी इस क्षेत्र में तैनात किया है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भारत और चीन की प्रतिक्रिया से बढ़ी अहमियत इस पूरे घटनाक्रम पर भारत और चीन जैसे बड़े देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी हालत में आम नागरिकों और नागरिक ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। वहीं चीन ने अपनी कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाने के लिए नया कानून लागू किया है। इससे यह साफ होता है कि यह मुद्दा सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और क्षेत्रीय राजनीति शहबाज शरीफ ने इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका के कदमों की सराहना की है। उन्होंने होर्मुज क्षेत्र में “प्रोजेक्ट फ्रीडम” रोकने के फैसले को समय पर लिया गया सही कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि क्षेत्रीय देश भी इस समझौते को लेकर सकारात्मक नजरिया अपना रहे हैं।
Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार

Bhopal Minor Rape : मध्य प्रदेश। भोपाल में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक बुजुर्ग वकील निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी के घर खेलने गई थी बच्ची पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 मई की है। बच्ची अपने पड़ोसी के घर खेलने गई थी, जहां आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। इसी दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। यह घटना तब सामने आई, जब बच्ची ने घर लौटकर दर्द की शिकायत की। Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल मां को बताई आपबीती रात में बच्ची ने अपनी मां को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई। जांच करने पर शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गलत काम की आशंका जताई। इसके बाद परिवार तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के बयान से खुला मामला पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले “नाना” ने उसके साथ गंदी हरकत की। इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी आरोपी ने कबूला अपराध शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले इससे पहले भी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 7 साल की बच्ची के साथ इसी तरह की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं ने शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

TN CM 2026 : चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद थलपति विजय हर तरफ चर्चा में हैं। उनकी पार्टी की सफलता के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के पुराने क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक खास वीडियो ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है, जिसे अब उनकी राजनीतिक सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है। GOAT फिल्म का वायरल सीन क्यों बना खास The Greatest of All Time (GOAT) फिल्म का एक सीन इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस सीन में विजय एक कार पर बैठे नजर आते हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर “TN 07 CM 2026” लिखा हुआ दिखाई देता है। अब उनकी चुनावी जीत के बाद इस नंबर प्लेट को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है। Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK चुनाव जीत के बाद बढ़ी चर्चा विजय की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद यह वीडियो फिर से वायरल हो गया है। लोग इसे एक बड़ा संयोग मान रहे हैं और कह रहे हैं कि फिल्म के इस सीन ने पहले ही उनके मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे दिया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा रहा है। फिल्म रिलीज और राजनीति का टाइमिंग यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी, जब विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की शुरुआत की थी। उस समय ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे 2026 के चुनाव में उतर सकते हैं। अब चुनावी सफलता के बाद यह क्लिप और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है। Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को “भविष्यवाणी” जैसा बता रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे महज एक संयोग मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे विजय के राजनीतिक सफर से जोड़कर देख रहे हैं। इस वजह से यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यहां देखिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो क्लिप
Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Punjab Blast 2026 : चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब जालंधर और अमृतसर में कुछ घंटों के भीतर दो बड़े धमाके हुए। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट हुआ, जबकि अमृतसर के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया। दोनों घटनाओं ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट की स्थिति पैदा कर दी है। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट जालंधर के BSF चौक के पास मंगलवार रात करीब 7:57 बजे एक स्कूटी के पास जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एक संदिग्ध व्यक्ति को CCTV में पैकेट छोड़ते हुए देखा गया, जिसके कुछ सेकंड बाद विस्फोट हुआ। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर रात करीब 11 बजे ग्रेनेड हमला किया गया। बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने कैंप की दीवार की ओर ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में टीन शेड गिर गया और दीवार को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। DGP ने कहा पाक हो सकता है हाथ पंजाब के DGP गौरव यादव ने दोनों जगहों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माना कि दोनों घटनाएं IED और ग्रेनेड हमले से जुड़ी हैं। उनके अनुसार इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका हो सकती है और इसे ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से जोड़कर भी देखा जा रहा है। Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जालंधर धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में DIG संदीप गोयल और उनके परिवार को टारगेट करने की धमकी भी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। कौन हैं DIG संदीप गोयल ? IPS अधिकारी संदीप गोयल AGMUT कैडर से हैं और पहले दिल्ली पुलिस व जेल प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे अमृतसर और गुरदासपुर बॉर्डर रेंज में DIG स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश चंडीगढ़ और पंजाब में हाई अलर्ट दोनों धमाकों के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां CCTV फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष पर आरोप लगाए हैं, जबकि जांच एजेंसियां इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती मान रही हैं।
Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK

Congress to Support TVK : नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुमत के करीब पहुंची पार्टी TVK अब सरकार गठन की कोशिशों में जुटी है। इसी बीच थलपति विजय की पार्टी को कांग्रेस का सशर्त समर्थन मिलने की खबरों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। कांग्रेस का TVK को सशर्त समर्थन रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने लंबी बैठक के बाद TVK को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है। इस समझौते में कैबिनेट पद और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता जैसे मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जल्द ही विजय से मुलाकात करेंगे और इसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह समर्थन वैचारिक और रणनीतिक दोनों आधार पर दिया जा रहा है। Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी विजय ने खड़गे को लिखा समर्थन पत्र थलपति विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर समर्थन की अपील की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम इस पूरे संपर्क अभियान में समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। यह कदम गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला डीएमके ने कांग्रेस के इस कदम पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने कांग्रेस को “पीठ में छुरा घोंपने वाला” करार दिया है। DMK का कहना है कि कांग्रेस को मिली सीटें उनके समर्थन की वजह से थीं और अब यह फैसला राजनीतिक विश्वासघात जैसा है। Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल सरकार बनाने की रणनीति तेज TVK ने हाल ही में 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें दूर है। ऐसे में कांग्रेस और अन्य छोटे दलों का समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। सूत्रों के अनुसार, AIADMK के कुछ विधायक भी TVK को समर्थन देने की तैयारी में हैं, जिससे समीकरण और बदल सकते हैं। छोटे दलों की भूमिका अहम राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में कई छोटे दल जैसे VCK, CPI और CPM के पास सीमित सीटें हैं, लेकिन वे सरकार गठन में किंगमेकर बन सकते हैं। इनमें से कुछ दलों ने अभी तक स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।
Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

Bengal Violence Update : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कई जिलों में आगजनी, फायरिंग, तोड़फोड़ और हत्याओं की खबरों ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं हैं। बीते 24 घंटों में हुई हिंसा और आगजनी में चार लोगों की हत्या की जानकारी सामने आई है। इसमें बीजेपी और टीएमसी के कार्यकरत शामिल हैं। संदेशखाली में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला संदेशखाली के बामनघेरी इलाके में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक थाना प्रभारी, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका ये है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई। इससे पहले बीरभूम के नानूर में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू टाउन में, कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बहस के बाद मंडल की पिटाई की, जब उसी समय भल्लीगुड़ी क्षेत्र में भाजपा का विजय जुलूस निकाला जा रहा था। इसके अलावा, हावड़ा के उदय नारायणपुर में भी यादव बर नामक एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना सामने आई है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने और गुलाल खेलने के कारण उस पर हमला किया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। स्थिति सामान्य करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा। Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल 24 घंटे में 4 हत्याएं पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की हत्या की खबर है। इनमें भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के दो-दो कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता हिंसा फैला रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे TMC की अंदरूनी लड़ाई बताया है। नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति लागू निर्वाचन आयोग ने बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेते हुए राज्य प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि किसी भी तरह की हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। न्यू टाउन, बीरभूम, हावड़ा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश कोलकाता में बुलडोजर एक्शन और दहशत कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में भीड़ ने TMC के एक दफ्तर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल बन गया और कई दुकानों को बंद करना पड़ा। आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में TMC पार्षद मौसमी बोस के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी, कसबा और टॉलीगंज जैसे इलाकों से भी तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आई हैं। यह खबर पूरी पढ़नें के लिए क्लिक करें।
Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका

Bengal Violence 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। आगजनी, तोड़फोड़ और तनाव की घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है। खासकर आसनसोल और कोलकाता में हुई घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस हिंसा और आगजनी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आसनसोल में TMC दफ्तर में आगजनी आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में देर रात आग लगा दी गई। यह दफ्तर वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस से जुड़ा बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। साथ ही पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल बीजेपी विधायक ने दिए जांच के निर्देश कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल एक स्थानीय दुकानदार हरेकृष्ण बनर्जी ने बताया कि दुकान बंद करने के कुछ समय बाद उन्हें आग लगने की खबर मिली। जब वह लौटे तो देखा कि आग तेजी से फैल रही थी। उनकी दुकान के बिजली सिस्टम को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश कोलकाता के न्यू मार्केट में तोड़फोड़ कोलकाता के मध्य क्षेत्र में स्थित न्यू मार्केट इलाके में भी तनाव फैल गया। यहां बुलडोजरों के साथ आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर TMC के एक दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान भारी तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों में दहशत, दुकानें बंद न्यू मार्केट जैसे व्यस्त कारोबारी इलाके में अचानक बिगड़े हालात के कारण दुकानदारों में डर फैल गया। कई व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू ! महुआ मोइत्रा ने जताई नाराजगी महुआ मोइत्रा ने इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में हुई घटना चिंताजनक है और यह स्थिति राज्य में बढ़ते तनाव को दिखाती है। यहां देखिये हिंसा से जुड़े वायरल वीडियो