Aayudh

Categories

Shani Dev Temple Theft : चोरों ने शनिदेव की आंखों पर बांधा काला कपड़ा, फिर चुराए सोने-चांदी के गहने

Shani Dev Temple Theft

Shani Dev Temple Theft : ओडिशा। बालासोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों की आस्था और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीलगिरी सब-डिवीजन के औपादा ब्लॉक के कोलीगाड़ी गांव में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

पहले हनुमान मंदिर को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले गांव के हनुमान मंदिर का ताला तोड़ा। वहां से चांदी के मुकुट, कंगन, पैरों की अंगूठियां, भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के मुकुट, हनुमान जी का लॉकेट, गले की चेन और चांदी के बर्तन सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए।

Lok Sabha Delimitation Controversy : लोकसभा सीटें कैसे होंगी 850? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया गणित

शनिदेव की आंखों पर बांधा काला कपड़ा

इसके बाद चोर पास ही स्थित शनि मंदिर में घुसे। यहां उन्होंने एक अजीब और चौंकाने वाली हरकत की। चोरों ने शनिदेव की मूर्ति की आंखों पर काला कपड़ा बांध दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि चोरों ने ऐसा इसलिए किया ताकि “भगवान उन्हें देख न सकें” और उन्हें पाप न लगे।

सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

शनि मंदिर से चोरों ने चांदी का मुकुट, सोने का लॉकेट, चांदी के कंगन, पायल, झुमके और अन्य आभूषण चोरी कर लिए। दोनों मंदिरों से कुल मिलाकर करीब 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है।

Amravati Video Scandal : अमरावती स्कैंडल में अब तक 4 आरोपी अरेस्ट, अयान का घर जमींदोज; ऐसे फंसाता था लड़कियों को

साइकिलें भी नहीं छोड़ीं

चोरी के बाद चोर मंदिर के पास खड़ी दो साइकिलें भी अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नीलगिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *